भारत में 21 जून को कंकणाकृति सूर्य ग्रहण लगेगा, इन तीन राशियों के लिए शुभ

शिमला आषाढ़ मास की अमावस्या तिथि 21 जून को कंकणाकृति सूर्य ग्रहण लगेगा। यह सूर्य ग्रहण सुबह से दोपहर तक पूरे भारत में खंडग्रास रूप में दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण सुबह 9:15 बजे से शुरू होगा और शाम 3: 04 बजे समाप्त होगा। राजधानी शिमला में ग्रहण का प्रभाव 10: 23 सुबह से दोपहर 1: 48 बजे तक होगा। इसे चूड़ामणि सूर्य ग्रहण कहा जाएगा। साधु-संतों के लिए सूर्य ग्रहण का सूतक काल 20 जून की रात्रि से शुरू हो जाएगा। ग्रहण के दौरान ये करें- शास्त्रों के अनुसार सूर्य…

Read More

अब राज्य के निगमों और बोर्डों के कोरोना वॉरियर्स को भी 50 लाख का मुआवजा

शिमला हिमाचल के निगमों और बोर्डों के कोरोना योद्धाओं की मौत पर भी सरकार 50 लाख का मुआवजा देगी। सरकार ने फ्रंटलाइन में तैनात कोरोना वॉरियर्स के परिजनों के भविष्य को सुरक्षित किया है। अभी तक स्वास्थ्य विभाग, पैरा मेडिकल और सफाई में जुटे योद्धाओं को ही मुआवजा देने की व्यवस्था थी। अब राज्य के निगमों और बोर्डों के जो अधिकारी और कर्मचारी कोविड-19 से अग्रिम पंक्ति में सेवाएं देते हुए जान गंवाते हैं तो उनके आश्रितों को भी सरकार यह मुआवजा प्रदान करेगी। यह राशि कोविड-19 राज्य आपदा रिस्पांस…

Read More

अमृतसर में एक ही दिन में 36 मरीज मिलने खलबली

चंडीगढ़ अमृतसर में एक ही दिन में कोरोना के 36 पॉजिटिव सामने आने से वहां स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। इनमें 19 पहले से संक्रमित व्यक्तियों के करीबी हैं। इसके अलावा 24 घंटे में अमृतसर, लुधियाना और जालंधर के तीन लोगों की कोरोना के कारण मौत होने के साथ ही राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या 64 हो गई है। वहीं एक ही दिन में कुल 99 कोरोना पॉजिटिव केस भी सामने आए हैं। इससे राज्य में कोरोना से प्रभावित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2986…

Read More

बैट हमला नाकाम, पाकिस्तान के आठ सैनिक ढेर और 12 चौकियां तबाह

जम्मू पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसने शुक्रवार को उत्तरी कश्मीर के उड़ी सेक्टर में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की। इसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य नागरिक भी घायल हुए हैं। उधर पुंछ के कीरनी सेक्टर में उसने घुसपैठ कराने के लिए जबरदस्त गोलाबारी करने के साथ ही बैट हमले की कोशिश की, जिसे सेना ने नाकाम कर दिया। दोनों मोर्चो पर सेना ने जबरदस्त जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की एक दर्जन चौकियां तबाह कर दीं। इसमें…

Read More

सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, दो दहशतगर्द ढेर

जम्मू जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सेना और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में दो दहशतगर्द ढेर कर दिए गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सुरक्षा बलों ने दो आतंकी माए गिराए हैं। तलाशी अभियान जारी है। आपको बता दें कि पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसने शुक्रवार को भी उत्तरी कश्मीर के उड़ी सेक्टर में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की। इसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य नागरिक भी घायल हुए हैं। उधर पुंछ के कीरनी सेक्टर में उसने घुसपैठ कराने…

Read More

पांच लाख के लेन-देन ऑडियो मामले में पूर्व स्वास्थ्य निदेशक और उनकी पत्नी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

शिमला पीपीई किट खरीद से संबंधित पांच लाख के लेन-देन के वायरल ऑडियो मामले में आरोपी पूर्व स्वास्थ्य निदेशक और उनकी पत्नी की अग्रिम जमानत याचिका शुक्रवार को कोर्ट ने खारिज कर दी। कोर्ट ने विजिलेंस की दलीलों को सही मानते हुए कहा कि वर्तमान हालात में नहीं लगता कि एजेंसी को गिरफ्तारी से पहले जानकारी देने की जरूरत है। कोर्ट ने रिमांड पर चल रहे एजेंट पृथ्वी सिंह को सशर्त जमानत दे दी है। आरोपी की जमानत याचिका स्वीकार कर दो लाख रुपये के मुचलके पर रिहा कर दिया।…

Read More

शिक्षा बोर्ड की चूक सुधारने पर छात्रा के 43 से 100 अंक हो गए,शिक्षक पर कार्रवाई के मामले को उच्चधिकारियों को भेजा जा रहा है

शिमला दसवीं के परीक्षा परिणाम में शिमला के पोर्टमोर स्कूल की एक छात्रा की अवार्ड एंट्री में भारी चूक हुई। पहले घोषित परिणाम में छात्रा शगुन के गणित में 43 अंक थे। छात्रा को इस पर विश्वास नहीं हुआ और उसने प्रधानाचार्य से बात की। प्रधानाचार्य ने स्कूल शिक्षा बोर्ड से संपर्क किया। प्रधानाचार्य नरेंद्र सूद ने बताया कि जब अवार्ड एंट्री जांची तो चूक सामने आई। चूक इतनी बड़ी थी कि इसे सुधारने पर छात्रा के 43 से 100 अंक हो गए। पहले छात्रा स्कूल की मेरिट में सातवें स्थान…

Read More

भाजपा में चरम पर घमासान, विक्रमादित्य ने ली भाजपा पर चुटकी

शिमला कांगड़ा जिले की भाजपा में चल रही सियासी तनातनी चरम पर पहुंच गई है। एक ओर जहां जिले के तीन विधायकों राकेश पठानिया, रीता धीमान और विशाल नैहरिया ने विधायक रमेश धवाला के बयान से किनारा कर कार्रवाई की बात कही, वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भी राणा पर टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि राणा कर्मठ और संगठन हित में काम कर रहे हैं। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने तो धवाला की बयानबाजी का कड़ा संज्ञान लेने की बात कही है। बीते…

Read More

कोरोना : दिल्ली में ठीक होने वालों से चार गुना ज्यादा मामले मिल रहे हैं

नई दिल्ली दो सप्ताह में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर में 10 प्रतिशत की कमी आई दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक कुल 32,810 संक्रमितों में से 12,245 मरीज ठीक हो चुके हैं दिल्ली में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की दर में लगातार कमी आती जा रही है। करीब दो सप्ताह में कोरोना का रिकवरी रेट 10 फीसदी कम हो गया है। प्रतिदिन जिस हिसाब से संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं उसके मुकाबले कम मरीज ठीक हो रहे हैं। इससे रिकवरी दर कम होता जा रहा…

Read More

पीओपी के लिए रहेगी आईएमए की कड़ी सुरक्षा, लगाए जाएंगे 12 बैरियर

देहरादून आईएमए की शनिवार को होने वाली पासिंग आउट परेड (पीओपी) के दौरान कड़े सुरक्षा प्रबंध रहेंगे। पूरे इलाके में 12 बैरियर लगाकर नाकेबंदी की जाएगी। सीओ मसूरी नरेंद्र पंत को पूरे परिसर का सुरक्षा प्रभारी बनाया गया। डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने बृहस्पतिवार को 13 जून को प्रस्तावित आईएमए परेड की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने एसपी सिटी श्वेता चौबे को पीओपी से पहले आईएमए के चारों ओर के रिहायशी इलाकों और बस्तियों में रहने वालों का सत्यापन करने व मुख्य मार्गों पर बैरियर लगाकर संदिग्ध लोगों की धरपकड़ को चेकिंग करने के निर्देश दिए। पुलिस…

Read More