शिक्षकों की नई तबादला नीति पर आज हो सकता है फैसला

शिमला मंत्रिमंडल आज तय करेगा शिक्षकों की नई तबादला नीति का भविष्य हिमाचल में सॉफ्टवेयर से शिक्षकों के तबादलों का भविष्य सोमवार को कैबिनेट बैठक में तय होगा। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में जिला शिमला के सेंटर हेड टीचर (सीएचटी) और हेड टीचर (एचटी) के कैडर पर सॉफ्टवेयर से तबादले करने का ट्रायल किया जाएगा। जिला कैडर के शिक्षकों के डमी तबादले कर मंत्रियों को नए प्रस्ताव से अधिकारी अवगत कराएंगे। इस ट्रायल के बाद सभी मंत्रियों की राय पर अब नई तबादला नीति का भविष्य टिक…

Read More

एंटीबायटिक दवाई के सैंपल फेल, निर्माता कंपनी को दिया जाएगा नोटिस

हमीरपुर जिला स्वास्थ्य खंड टौणी देवी में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में बिक रही इंफेक्शन की एंटीबायटिक दवाई के सैंपल फेल हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने दवा निर्माता कंपनी को स्टॉक वापस लेने के निर्देश दिए हैं। बीते मार्च माह में ड्रग इंस्पेक्टर ने क्षेत्र से कुछ दवाइयों के सैंपल लिए थे। अब जुलाई में इन सैंपलों की रिपोर्ट पहुंची है, जिसमें एक दवाई एमोक्सीलीन प्राइनाइट्रेट एंड पोटाशियम क्लैवुलंनेट के सैंपल फेल पाए गए हैं। पोटाशियम कोलाबोरेट शून्य पाया गया है, जबकि यह 125 एमएल होना चाहिए था। एमोक्सीलीन…

Read More

आईटीआई खोलने का फैसला केंद्रीय गृह मंत्रालय करेगा

नई दिल्ली देश के सभी 15 हजार इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (आईटीआई) को खोलने का फैसला केंद्रीय गृह मंत्रालय करेगा। केंद्रीय कौशल विकास व उद्यमिता मंत्रालय ने आईटीआई खोलने को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है। यदि केंद्रीय गृह मंत्रालय एक अगस्त को अनलॉक-3 संबंधी दिशा-निर्देशों में आईटीआई खोलने की अनुमति देता है तो पहले चार हफ्तों की अनिवार्य प्रैक्टिकल ट्रेनिंग होगी। उसके बाद फाइनल परीक्षा की डेट तय की जाएगी। केंद्रीय कौशल विकास व उद्यमिता मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, कोविड-19 के चलते मार्च में ही देश…

Read More

चीन ने नागरिक हवाई पट्टी को सैन्य हवाई पट्टी में कर दिया तब्दील

नई दिल्ली पूर्वी लद्दाख में चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक, चीनी सेना ने शिनजियांग और तिब्बत को जोड़ने वाले हाइवे पर ‘समर वारगेम’ के तहत बड़े पैमाने पर सैनिकों और युद्ध सामग्री को जुटाया था, लेकिन मिट्टी ढोने वाले ट्रकों समेत सभी परिवहन संसाधनों का इस्तेमाल कर चुपके से सैनिकों और युद्ध सामग्री को भारत की ओर पहुंचा दिया। इतना ही नहीं चीन ने नागरिक हवाई पट्टी को सैन्य हवाई पट्टी में भी तब्दील कर दिया। चीन ने भेजे थे 20 हजार से…

Read More

प्लाज्मा अध्ययन में हुआ खुलासा

नई दिल्ली इंग्लैंड के अध्ययन में सामने आई सच्चाई और भारतीय वैज्ञानिकों ने भी स्वीकारा कुछ दिनाें बाद स्वस्थ होने वाले मरीजों में बेअसर होने लगती हैं एंटीबॉडीज विस्तार कोरोना वायरस से संक्रमित होने के 90 दिन तक ही प्लाज्मा दान किया जा सकता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इसके बाद प्लाज्मा देने का कोई फायदा नहीं है, क्योंकि एक समयसीमा तक ही संक्रमित मरीज के शरीर में एंटीबॉडी मिल रही हैं। इंग्लैंड में हुए इस चिकित्सकीय अध्ययन से भारतीय वैज्ञानिक और डॉक्टर भी काफी हद तक सहमत हैं। यूरोप के…

Read More

सियासी संकट: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने फोन टैपिंग पर मांगी रिपोर्ट

नई दिल्ली राजस्थान में सियासी खींचतान के बीच केंद्रीय गृहमंत्रालय ने शनिवार को कथित फोन टैपिंग मामले में रिपोर्ट मांगी है। सूत्रों के अनुसार, मंत्रालय ने राजस्थान के मुख्य सचिव से रिपोर्ट तलब की है। इससे पहले, दिन में गहलोत सरकार गिराने की साजिश से संबंधित दो ऑडियो क्लिप पर भाजपा ने सवाल उठाए थे। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पूछा था कि क्या राजस्थान में राजनीतिक दलों के लोगों के फोन टैप किए जा रहे हैं और क्या इसमें नियमों का पालन किया गया है? ऑडियो…

Read More

अनुकंपा के आधार पर नौकरी के लिए विवाहित बेटी भी हकदार : हाईकोर्ट

चंडीगढ़ लिंग के आधार पर वैवाहिक स्थिति को लेकर नहीं किया जा सकता नागरिकों से भेदभाव विवाह के बाद यदि लड़का परिवार का हिस्सा रहता है तो लड़की भी उसी परिवार का हिस्सा हाई कोर्ट ने मृतक कर्मचारी की विवाहित बेटी को नौकरी देने के दिए आदेश विस्तार पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने अपने एक अहम फैसले में कहा है कि यदि विवाहित बेटा अनुकंपा के आधार पर नौकरी का हकदार है तो विवाहित बेटी को इस अधिकार से वंचित नहीं रखा जा सकता। हाई कोर्ट ने मृतक कर्मचारी की…

Read More

राजनाथ ने पड़ोसियों को दिया सख्त संदेश

जम्मू सेना को दिया दुश्मन को दोगुनी ताकत से जवाब देने का मूल मंत्र 370 हटने की पहली वर्षगांठ 5 अगस्त तक विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने दो दिवसीय दौरे में एलएसी और एलओसी दोनों मोर्चों पर पड़ोसियों को सख्त संदेश दिया है। इस दौरान उन्होंने दुश्मन को दोगुनी ताकत से जवाब देने का सेना को मूल मंत्र दिया है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में एलओसी के साथ ही घाटी के आंतरिक इलाकों में अनुच्छेद 370 हटने की पहली वर्षगांठ पांच अगस्त तक विशेष सतर्कता बरतने…

Read More

चीड़ की पत्तियों से बनी राखी से सजेगी भाई की कलाई

शिमला भारत-चीन तनाव के बीच इस साल 3 अगस्त को रक्षाबंधन पर चीड़ की पत्तियों से बनी राखी से भाई की कलाई सजेगी। पिछले वर्ष स्टार्टअप इंडिया की ओर से हीरो ऑफ द स्टेट का अवार्ड जीतने वाली शाहपुर के रैत गांव की कम पढ़ी लिखी सुदर्शना देवी बाजार में चीड़ की पत्तियों से बनी राखी उतारेंगी। यह अपनी तरह का कल्पना से परे स्वदेशी प्रयोग सुदर्शना देवी कर रही हैं। सुदर्शना ने बाकायदा महिलाओं का ग्रुप भी बनाया है। सभी महिलाएं चीड़ की पत्तियों से राखी बना रही हैं।…

Read More

केंद्रीय मंत्री शेखावत के खिलाफ गहलोत सरकार गिराने के आरोप में मामला दर्ज

जयपुर राजस्थान में पल-पल सियासी घटनाक्रम बदल रहे हैं। इसी बीच अशोक गहलोत की सरकार को गिराने और विधायकों की खरीद-फरोख्त करने के आरोप में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, संजय जैन के खिलाफ जयपुर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने केस दर्ज कर लिया है। इसके अलावा भंवर लाल पर भी केस दर्ज किया गया है। गहलोत सरकार को गिराने की साजिश में शामिल हैं गजेंद्र सिंह शेखावत: कांग्रेस कांग्रेस ने एक ऑडियो क्लिप का हवाला देते हुए पहली बार केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर सीधा हमला…

Read More