नई दिल्ली दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट लाइन शुरू होने के साथ ही आज से मेट्रो सभी लाइनों पर दौड़ने लगी। कोरोना काल में पहली बार मेट्रो चलने का समय आम दिनों सा हो गया है। हर लाइन पर पहली मेट्रो सुबह 6 बजे मिलेगी जबकि आखिरी मेट्रो का समय रात 11 बजे का होगा। खास बात यह है कि सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक नॉन पीक आवर्स में भी मेट्रो की फ्रीक्वेंसी पीक आवर्स जैसी होगी। उधर, शुक्रवार को मेजेंटा और ग्रे लाइन लाइन पर सेवा शुरू…
Read MoreCategory: National News
दिल्ली सरकार के आदेश, सभी मोहल्ला क्लीनिक में भी की जाएगी कोविड-19 की जांच
नई दिल्ली कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली सरकार लगातार जांच क्षमता बढ़ा रही है। अब सरकार ने आदेश दिया है कि सभी मोहल्ला क्लीनिक में भी कोविड-19 की जांच की जाएगी। इससे लोगों को अस्पतालों में जांच के लिए इंतजार नहीं करना होगा। घर के पास ही उन्हें यह सुविधा मिल जाएगी। आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक की राज्य नोडल अधिकारी डॉ. शैली कामरा द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, दिल्ली के सभी 450 मोहल्ला क्लीनिक में दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक कोरोना टेस्ट किए जाएंगे। भारतीय…
Read More‘धनबाद एक्सप्रेस’, ट्रेन की बुकिंग शुरू, यात्रा से पहले पढ़ लें खबर
फिरोजपुर (पंजाब) फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन से छह माह बाद 14 सितंबर से धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। ट्रेन चलने से लोगों में खुशी का माहौल है। ट्रेन की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। रेल अधिकारियों के मुताबिक 12 सितंबर से धनबाद से ‘धनबाद एक्सप्रेस’ ट्रेन चलेगी, जो 14 सितंबर को पहुंचेगी और 14 सितंबर को ही फिरोजपुर से धनबाद को वापस जाएगी। ट्रेन चलने से लोगों में खुशी का माहौल है। रेल अधिकारियों के मुताबिक कोविड-19 के चलते केंद्र सरकार की ओर से जारी नियमों का पूरा पालन किया…
Read Moreएक लाख नई भर्तियां की जाएंगी, मंत्रिमंडल में जल्द पेश होगा प्रस्ताव: कैप्टन
चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को कहा कि आगामी समय में सरकारी विभागों में एक लाख नई भर्तियां की जाएंगी। इसमें से 50 हजार पदों पर भर्ती का प्रस्ताव जल्द ही मंत्रिमंडल में पेश किया जाएगा जबकि बाकी बचे 50 हजार पद अगले साल भरे जाएंगे। कैप्टन ने अपने फेसबुक लाइव कार्यक्रम के दौरान सवालों के जवाब में यह बात कही। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने छोटी ट्रांसपोर्ट कंपनियों के ड्राइवरों की अपील का जवाब देते हुए भरोसा दिया कि उन्हें डीसी रेटों के अनुसार वेतन…
Read Moreपकड़े गए आतंकी : पाकिस्तान में बैठे लश्कर कमांडर के निर्देश पर करते थे काम
श्रीनगर/बारामुला उत्तरी कश्मीर में लश्कर-ए-ताइबा के दो आतंकियों समेत तीन दहशतगर्दों को सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही अलबदर के मॉड्यूल का भी भंडाफोड़ करते हुए सोपोर व वारपोरा पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमले का खुलासा किया है। बारामुला जिले में कई स्थानों पर सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए ग्रेनेड हमले की लश्कर-ए-ताइबा की साजिश को नाकाम करते हुए संगठन के दो दहशतगर्दों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से ग्रेनेड बरामद किया गया है। पूछताछ में इन्होंने स्वीकार किया पाकिस्तान में बैठे…
Read Moreजम्मू और कश्मीर के बाशिंदों की शिकायतें सीधे दिल्ली दरबार, जल्द होगा निपटारा
श्रीनगर एलजी मनोज सिन्हा ने लोगों के मुद्दों का समय पर निवारण करने के लिए प्रदेश के पहले इंटीग्रेटेड शिकायत निवारण प्रणाली का अनावरण किया। इस प्रणाली के अंतर्गत लोगों की शिकायतों और अन्य मुद्दों की चौबीस घंटे निगरानी होगी। इस पोर्टल को भारत सरकार के शिकायत पोर्टल के साथ जोड़ा जाएगा। अब यहां के बाशिंदों की शिकायतें सीधे दिल्ली दरबार पहुंचेंगी। साथ ही इनका जल्द निपटारा भी होगा। श्रीनगर के राज भवन में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर इंटीग्रेटेड शिकायत निवारण और निगरानी…
Read Moreहिमाचल विधानसभा में ये बिल हुए पास—
शिमला हिमाचल सरकार ने विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें दिन पांच बिलों को मंजूरी दी, जबकि चार विधेयक पेश किए। पिछले चार दिन से विधानसभा के मानसून सत्र में चल रहा सत्ता पक्ष और विपक्ष का गतिरोध पांचवें दिन टूटा। प्रश्नकाल शांतिपूर्वक निपट गया। सूदखोरों पर नकेल कसते हुए सरकार ने हिमाचल प्रदेश साहूकारों का रजिस्ट्रीकरण संशोधन विधेयक-2020 प्रस्तुत किया। इस अधिनियम की धारा 4 के अधीन कोई साहूकार किसी भी व्यक्ति को खाते में बीस हजार से अधिक का ऋण देय चेक या प्राप्त करने वाले के खाते…
Read Moreकोरोना महामारी और पढ़ाई बाधित होने के कारण शिक्षा बोर्ड ने लिया यह फैसला….
धर्मशाला हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड इस बार शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों की पांचवीं, आठवीं और नौवीं कक्षा की परीक्षाएं दिसंबर माह में नहीं लेगा। इस बार इन स्कूलों की बोर्ड परीक्षाएं ग्रीष्मकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों के साथ ही करवाई जाएंगी। बोर्ड ने यह फैसला कोरोना महामारी और लंबे समय तक पढ़ाई बाधित होने के कारण लिया है। इससे पहले स्कूल शिक्षा बोर्ड शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों की बोर्ड परीक्षाएं दिसंबर माह में करवाता था। बोर्ड ने इस बार कोविड-19 के कारण शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में होने वाली वार्षिक परीक्षा ग्रीष्मकालीन…
Read Moreशिमला-मटौर फोरलेन प्रोजेक्ट की गडकरी ने की थी घोषणा, अब केंद्र सरकार ने पल्ला झाड़ लिया
हमीरपुर 10 हजार करोड़ रुपये के शिमला-मटौर फोरलेन प्रोजेक्ट से केंद्र सरकार ने पल्ला झाड़ लिया है। केंद्रीय मंत्रालय की घोषणा के तीन साल बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इस बहुप्रतीक्षित फोरलेन निर्माण के लिए बजट की कमी बताई है। साथ ही प्रोजेक्ट को अलाभकारी एवं अव्यावहारिक बताया। प्राधिकरण ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं उच्च मार्ग मंत्रालय को चिट्ठी लिखकर इस 224 किलोमीटर फोरलेन प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य करने से इनकार कर दिया है। फोरलेन को तैयार करने में आने वाली भारी-भरकम लागत का तर्क देते हुए प्राधिकरण…
Read Moreजेईई और नीट की परीक्षा कराने को भाजपा शासित राज्यों ने केंद्र को पत्र लिखकर दिया समर्थन
नई दिल्ली गैर भाजपा शासित छह राज्यों ने भले ही मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की हो लेकिन भाजपा शासित राज्यों ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर इस परीक्षा को आयोजित करने का भरोसा दिया है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख से लेकर कर्नाटक तक और गुजरात से लेकर असम, मणिपुर और नागालैंड तक नीट की परीक्षा आयोजित करने को तैयार राज्यों की संख्या इसका विरोध करने वालों से कहीं अधिक है। इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश जैसे कई बड़े राज्य शामिल हैं। अब…
Read More