प्रदेश में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनना बंद, हो रहे हैं चालान

प्रदेश में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनना बंद, हो रहे हैं चालान

नालागढ़ (सोलन) प्रदेश में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनना बंद हो गई हैं। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के अभाव में हिमाचल की गाड़ियों के दूसरे राज्यों में चालान हो रहे हैं। इससे परेशान वाहन चालकों का कहना है कि अब यह प्लेट बीबीएन में नहीं मिल रही हैं। बीबीएन के लोगों ने अब ऐसी गाड़ियों को बाहर ले जाना बंद कर दिया है।  बीबीएन समेत पूरे हिमाचल में बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए परिवहन विभाग ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाहनों में लगाना सुनिश्चित किया है। पिछले कई माह से…

Read More

प्रदेश सरकार फर्स्ट और सेकेंड ईयर के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा दिए प्रमोट करने की तैयारी में

प्रदेश सरकार फर्स्ट और सेकेंड ईयर के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा दिए प्रमोट करने की तैयारी में

शिमला प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में पढ़ने वाले फर्स्ट और सेकेंड ईयर के विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट करने की तैयारी शुरू हो गई है। पुरानी कक्षा के 50 फीसदी अंकों, वर्तमान कक्षा की इंटरनल असेसमेंट के 30 फीसदी और शिक्षक असेसमेंट के 20 फीसदी अंकों के आधार पर परिणाम तैयार करने की योजना बनाई गई है। शिक्षा विभाग अपने इस फार्मूले को कैबिनेट की बैठक में अंतिम मंजूरी को लेकर जाएगा। अभी प्रोविजनल आधार पर फर्स्ट-सेकेंड ईयर स्टूडेंट्स को अगली कक्षाओं में प्रवेश दिया गया है। फाइनल सेमेस्टर…

Read More

भारत ने परमाणु हथियारों के पूर्ण निरस्त्रीकरण पर यूएनजीए में जताई सहमति

भारत ने परमाणु हथियारों के पूर्ण निरस्त्रीकरण पर यूएनजीए में जताई सहमति

नई दिल्ली संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) की बैठक में ‘परमाणु हथियारों के उन्मूलन’ को बढ़ावा देना के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस पर विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि भारत परमाणु हथियारों के निरस्त्रीकरण को लेकर अपनी सहमति जताता है। गौरतलब है कि द्वितीय विश्व युद्ध में अमेरिका द्वारा जापान पर परमाणु बम गिराने और उसकी बाद उत्पन्न हुई स्थिति को देखते हुए दुनियाभर में परमाणु हथियारों के निरस्त्रीकरण की मांग ने तेजी पकड़ी। संयुक्त राष्ट्र की तरफ से हथियारों के निरस्त्रीकरण के लिए पहल की जाती रही है। विदेश सचिव…

Read More

मीडिया के लिए खुला पीड़िता का गांव, परिजनों ने लगाए कई गंभीर आरोप

मीडिया के लिए खुला पीड़िता का गांव, परिजनों ने लगाए कई गंभीर आरोप

हाथरस हाथरस के चंदपा क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता के गांव को आज मीडिया के लिए खोल दिया गया है। बीते कुछ दिनों से पूरे गांव में बैरिकेडिंग थी और मीडिया का प्रवेश भी वर्जित कर दिया गया था। हालांकि प्रशासन से यह अनुमति सिर्फ मीडिया को दी है, यानी राजनेता आदि गांव में नहीं जा सकते। मां ने कहां- मैंने पहनाए थे बेटी को कपड़े कुछ पत्रकारों ने जब पीड़िता की मां से पूछा कि एडीजी  तो कह रहे हैं कि आपकी बेटी का दुष्कर्म नहीं हुआ तो…

Read More

जंतर-मंतर पर हाथरस दुष्कर्म के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस ने दर्ज किया केस

जंतर-मंतर पर हाथरस दुष्कर्म प्रदर्शन,

नई दिल्ली दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने विभिन्न दलों के उन नेताओं के खिलाफ महामारी अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51बी के तहत केस दर्ज किया है जिन्होंने हाथरस मामले को लेकर या सुशांत सिंह प्रकरण को लेकर जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन में शामिल होने वाले गैर सरकारी संगठनों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। इससे पहले हाथरस दुष्कर्म पीड़िता को इंसाफ दिलाने की आवाज जंतर मंतर पर…

Read More

दिल्ली में सबसे कम है मृत्युदर, आने वाले दिनों में बेहतर होगी स्थिति

दिल्ली में सबसे कम है मृत्युदर, आने वाले दिनों में बेहतर होगी स्थिति

नई दिल्ली राजधानी में कोरोना संक्रमण के मामले सभी बड़े महानगरों में सबसे ज्यादा है, लेकिन इसके बावजूद भी यहां की मृत्यु दर सबसे कम है। सरकार की ओर से उठाए गए बेहतर कदम और लोगों की सहभागिता से यहां मौत के आंकड़ों को कम करने में मदद मिली है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, यहां संक्रमण के  282752 मामले हैं और 5401 लोग इस बीमारी से जान गवा चुके हैं। इस हिसाब से मृत्यु दर 1.9 फ़ीसदी है। वहीं, देश के अन्य महानगरों की बात करें तो मुंबई में यह…

Read More

जिस रेजीमेंट में तीन भाई तैनात, पिता रहे शान, उसी में सेवा करते शहीद हुआ जवान

जिस रेजीमेंट में तीन भाई तैनात, पिता रहे शान, उसी में सेवा करते शहीद हुआ जवान

होशियारपुर/चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर में सरहद पार से हुई फायरिंग में शहीद पंजाब के होशियारपुर के गांव राजू दवाखड़ी के हवलदार कुलदीप सिंह को शुक्रवार को सैन्य सम्मान के साथ उनके गांव में अंतिम विदाई दी गई। शहीद कुलदीप सिंह सिख लाइट इनफेंट्री में तैनात थे। बता दें कि इसी रेजीमेंट में शहीद के पिता शान रहे तो वहीं तीन भाई अभी देश की सेवा कर रहे हैं। गुरुवार को पाकिस्तान के हमले में गांव राजू दवाखड़ी के हवलदार कुलदीप सिंह शहीद हो गए थे। उनका शव शुक्रवार को पैतृक गांव लाया…

Read More

हरियाणा के पीपली पहुंच सकते हैं राहुल गांधी, विज कह चुके- घुसने नहीं देंगे… राजनीति गरमाई

हरियाणा के पीपली पहुंच सकते हैं राहुल गांधी, विज कह चुके- घुसने नहीं देंगे… राजनीति गरमाई

चंडीगढ़ दिल्ली में सभी विधायकों और पूर्व विधायकों की बैठक बुलाई कुरुक्षेत्र से होकर पीपली के किसानों तक पहुंच सकते हैं राहुल उत्तर प्रदेश के हाथरस कांड पर गर्माई सियासत के बाद हरियाणा में राहुल गांधी की एंट्री को लेकर राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस ने यहां राहुल की एंट्री करवाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। जबकि भाजपा सरकार राहुल की सूबे में एंट्री नहीं होने देने पर अड़ी है। प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने पहले ही कह दिया है कि हम हरियाणा…

Read More

पंजाब में राहुल गांधी की कृषि कानून के विरोध में विशाल ट्रैक्टर रैली आज, 10 हजार पुलिस जवान तैनात

पंजाब में राहुल गांधी की कृषि कानून के विरोध में विशाल ट्रैक्टर रैली आज, 10 हजार पुलिस जवान तैनात

चंडीगढ़ कृषि कानून के विरोध में और किसानों के समर्थन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पंजाब में विशाल ट्रैक्टर रैली करने जा रहे हैं। इस रैली में हजारों की संख्या में किसानों के शामिल होने की उम्मीद है। रैली में पांच हजार ट्रैक्टर शामिल होंगे। रैली में कांग्रेस के मंत्रियों, विधायकों और सभी दिग्गजों को मौजूद रहने को कहा गया है। मोगा से शुरू होने वाली यह रैली हरियाणा के रास्ते दिल्ली में जाकर समाप्त होगी। रैली को लेकर कांग्रेसी और पंजाब का पूरा प्रशासन मैदान में उतर चुका…

Read More

अटल टनल रोहतांग देश-विदेश के सैलानियों का रास्ता कर देगी आसान

अटल टनल रोहतांग देश-विदेश के सैलानियों का रास्ता कर देगी आसान

कुल्लू अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अटल टनल रोहतांग देश-विदेश के लाखों सैलानियों को लाहौल की वादियों को निहारने का रास्ता आसान कर देगी। सामरिक महत्व की 9.02 किलोमीटर लंबी टनल पर्यटकों को बर्फ के दीदार के साथ अपनी ओर भी आकर्षित करेगी। घटों तक लंबे जाम से भी छुटकारा मिलेगा। इसके निर्माण में दस साल लगे हैं। रोहतांग में बर्फ का दीदार करने वाले सैलानियों के वाहन अब टनल के रास्ते जाएंगे और रोहतांग दर्रा होकर मनाली लौटेंगे। इसे उनका आनंद भी दोगुना होने वाला है। रोहतांग दर्रे से गुजरने…

Read More