अदालतों का सामान्य संचालन 30 नवंबर तक स्थगित, नया रोस्टर लागू 

अदालतों का सामान्य संचालन 30 नवंबर तक स्थगित, नया रोस्टर लागू 

नई दिल्ली दिल्ली हाईकोर्ट ने कोरोना महामारी के मद्देनजर दिल्ली की सभी अदालतों का सामान्य संचालन अब 30 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दिया। शुक्रवार से हाईकोर्ट समेत सभी अदालतों में नया रोस्टर लागू कर दिया गया। इसके तहत पहले से सूचीबद्ध मामलों समेत अन्य मामलों की सुनवाई भी आगे के लिए सुनिश्चित की गई है। हाईकोर्ट के रजिस्टर जनरल मनोज जैन की ओर से जारी परिपत्र में कहा गया है कि वर्ष 2018, 2019 और 2020 के मामलों की सुनवाई नए रोस्टर के तहत 17 नवंबर से शुरू…

Read More

मंत्री धर्मसोत की बर्खास्तगी के लिए आज पंजाब में एनएससीए का चक्का जाम

मंत्री धर्मसोत की बर्खास्तगी के लिए आज पंजाब में एनएससीए का चक्का जाम

चंडीगढ़ पोस्ट मैट्रिक वजीफा घोटाला मामले में संत समाज संघर्ष कमेटी के आह्वान पर नेशनल शिड्यूल्ड कास्टस एलायंस (एनएससीए) ने पंजाब में चक्का जाम के समर्थन की घोषणा कर दी है। एलायंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह कैंथ ने यह घोषणा करते हुए कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार ने अनुसूचित जाति के छात्रों का भविष्य अंधकार में कर दिया है। चंडीगढ़ प्रेस क्लब में कैंथ ने कहा कि संत समाज और सभी अनुसूचित जाति संगठनों ने 10 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर…

Read More

किसानों ने हाईवे किए जाम, धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला व किसान की मौत

किसानों ने हाईवे किए जाम, धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला व किसान की मौत

जालंधर/चंडीगढ़ कृषि कानूनों के विरोध में शुक्रवार को किसानों ने पूरे पंजाब में कई जगह दो घंटे हाईवे और टोल प्लाजा जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान मानसा के बुढलाडा में रेलवे ट्रैक पर धरने पर बैठी किसान यूनियन नेताओं बाबू सिंह और मिट्ठू सिंह की 80 वर्षीय मां तेज कौर ने दम तोड़ दिया। वे 2 अक्तूबर से रोज धरने में शामिल हो रही थीं। इसके अलावा संगरूर के धुरी में पेट्रोल पंप के सामने धरना दे रहे किसान मेगराज सिंह की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो…

Read More

पंजाब में आज संत समाज और अनुसूचित जाति संगठनों का चक्का जाम

पंजाब में आज संत समाज और अनुसूचित जाति संगठनों का चक्का जाम

चंडीगढ़ पोस्ट मैट्रिक वजीफा घोटाला और यूपी में हाथरस कांड के विरोध में संत समाज संघर्ष कमेटी के आह्वान पर अनुसूचित जाति संगठनों के साथ मिलकर चक्का जाम किया जा रहा है। इस चक्का जाम में भाजपा, आप, एनएससीए सहित अन्य संगठन भी शामिल हो रहे हैं। चक्का जाम का कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जो दोपहर 1 बजे तक जारी रहेगा। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर व एसएसपी संदीप गर्ग ने अधिकारियों की बैठक बुलाकर सुरक्षा बंदोबस्त पर विचार विमर्श किया। पुलिस को हाई अलर्ट पर कर…

Read More

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

जम्मू जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया है। घटनास्थल से गोला-बारूद और हथियार बरामद किए गए हैं। इलाके में तलाशी अभियान जारी है। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के चिनगाम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच यह मुठभेड़ हुई। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद सुरक्षाबलों ने कुलगाम जिले के चिनगाम इलाके को घेर लिया। आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकियों को…

Read More

कंडक्टर भर्ती परीक्षा में दसवीं पास अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति : हाईकोर्ट

कंडक्टर भर्ती परीक्षा में दसवीं पास अभ्यर्थियों को  परीक्षा में बैठने की अनुमति : हाईकोर्ट

हमीरपुर कंडक्टर भर्ती को लेकर कोर्ट गए दसवीं पास 44 अभ्यर्थियों को राहत मिल गई है। ये पथ परिवहन निगम की बस कंडक्टर की भर्ती परीक्षा दे सकेंगे। न्यायालय का दरवाजा खटखटाने वाले केवल 44 अभ्यर्थियों को ही परीक्षा में बैठने की अनुमति मिली है। कर्मचारी चयन आयोग ने एचआरटीसी बंस कंडक्टर पोस्ट कोड 762 के अंतर्गत 568 पदों को भरने के लिए दिसंबर 2019 में ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में बस कंडक्टर के लिए 12वीं पास और वैध बस कंडक्टर लाइसेंस होना अनिवार्य है। आयोग…

Read More

बीडीओ और सचिव पर विजिलेंस ने की एफआईआर दर्ज

बीडीओ और सचिव पर विजिलेंस ने की एफआईआर दर्ज

सोलन सोलन जिले के कुनिहार के खंड विकास कार्यालय के सचिव ने एक ही दिन में दो साल की हाजिरी लगा दी। पेट्रोल पंप और अन्य निजी कारोबारी चलाने वाला सचिव पिछले दो साल से दफ्तर ही नहीं आया था। विजिलेंस ने इस मामले में सचिव और खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) विजय पॉल और सचिव देवेंद्र कालिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सचिव के कार्यालय नहीं आने को उच्चाधिकारी नजरअंदाज करते रहे। मामले की शिकायत विजिलेंस के डीएसपी संतोष शर्मा को मिली तो उन्होंने योजना बनाकर जाल बिछाया। जब…

Read More

यहां बनेगा देश का सबसे ऊंचा रोपवे,51 किलोमीटर 20 मिनट में तय, निहार सकेंगे वादियां

यहां बनेगा देश का सबसे ऊंचा रोपवे,51 किलोमीटर 20 मिनट में तय, निहार सकेंगे वादियां

कुल्लू अटल टनल रोहतांग के खुलने के बाद अब रोहतांग के लिए 540 करोड़ की लागत से कोठी से रोहतांग के लिए 8.01 किलोमीटर लंबे रोपवे का निर्माण किया जा रहा है। पर्यटन विभाग ने रोहतांग रोपवे का सर्वे कर इसका पूरा प्राक्कलन सरकार को भेज दिया है। तीन अक्तूबर को अटल टनल रोहतांग के उद्घाटन को पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस प्रोजेक्ट को देखा था। तीन चरणों में बनने वाला यह रोपवे देश का सबसे ऊंची जगह पर बनने वाला लंबा रोपवे होगा। इसके बनने से सैलानी…

Read More

सेंसेक्स-निफ्टी लगातार सातवें दिन बढ़त पर, रिजर्व बैंक की नीतिगत घोषणा से बाजार में तेजी

सेंसेक्स-निफ्टी लगातार सातवें दिन बढ़त पर, रिजर्व बैंक की नीतिगत घोषणा से बाजार में तेजी

नई दिल्ली भारतीय रिजर्व बैंक की नीतिगत घोषणा का घरेलू बाजार पर असर पड़ा और सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यह बढ़त पर बंद हुआ। यह लगातार सातवां कारोबारी सत्र है जब सेंसेक्स-निफ्टी मजबूती के साथ बंद हुए हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.81 फीसदी की बढ़त के साथ 326.82 अंक ऊपर 40509.49 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.67 फीसदी (79.60 अंक) की बढ़त के साथ 11914.20 के स्तर पर बंद हुआ। आरबीआई के एलानों से प्रभावित बाजार रिजर्व बैंक ने…

Read More

युवक सीमावर्ती इलाकों से संवेदनशील तस्वीरें खिंचकर भेजता था पाकिस्तान

युवक सीमावर्ती इलाकों से संवेदनशील तस्वीरें खिंचकर भेजता था पाकिस्तान

जम्मू, पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव से एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक सीमावर्ती इलाकों से संवेदनशील तस्वीरें खिंचवाता था और उन्हें पाकिस्तान भेजता था। 2018 से वह तस्वीरें पाकिस्तान भेज रहा था। इसके बदले उसे वहां से पैसे दिए जाते थे। आपको बता दें कि सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव से पुलिस ने एक युवक को हनीट्रैप मामले में गिरफ्तार किया है। युवक के कब्जे से चार मोबाइल सिम कार्ड बरामद…

Read More