दफ्तरों में ई-वाहन वाला दिल्ली पहला राज्य, छह महीने में बदल जाएगी पूरी तस्वीर

दफ्तरों में ई-वाहन वाला दिल्ली पहला राज्य, छह महीने में बदल जाएगी पूरी तस्वीर

नई दिल्ली दिल्ली सरकार के सभी विभागों और संस्थानों में अब केवल इलेक्ट्रिक वाहनों का ही इस्तेमाल होगा। लीज हायर के तहत संचालित होने वाले मौजूदा वाहन (पेट्रोल, डीजल और सीएनजी) छह महीने में इलेक्ट्रिक वाहनों में तब्दील कर दिए जाएंगे। फिलहाल दिल्ली सरकार के दफ्तरों में करीब 2000 वाहनों का बेड़ा है। दिल्ली सरकार के वित्त विभाग की तरफ से बृहस्पतिवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सपना दिल्ली को इलेक्ट्रिक वाहन राजधानी बनाना है,…

Read More

नए सर्किल रेट के आधार पर होगा वन भूमि की लीज का नवीनीकरण

नए सर्किल रेट के आधार पर होगा वन भूमि की लीज का नवीनीकरण

देहरादून उत्तराखंड में वन भूमि पर मिलने वाली लीज में अब सर्किल रेट को भी देखा जाएगा। नए सर्किल रेट पर वन भूमि की लीज का नवीनीकरण किया जाएगा। बृहस्पतिवार को हुई कैबिनेट बैठक में लीज निर्धारण नीति के कई बिंदुओं में संशोधन पर मुहर लगा दी गई। संशोधित नीति के तहत पेजयल, सिंचाई, गूल, घराट, पंचायत घर, रास्ता एवं स्कूल जैसे सामुदायिक एवं जनोपयोगी प्रयोजनों हेतु सरकारी संस्थाओं को दी गई लीजों का नवीनीकरण निशुल्क होगा जबकि गैर सरकारी या निजी संस्थाओं के लिए एक रुपये वार्षिक लीज रेंट…

Read More

बजट सत्र में नए कृषि कानूनों पर नहीं होगी चर्चा : विधानसभा अध्यक्ष

बजट सत्र में नए कृषि कानूनों पर नहीं होगी चर्चा : विधानसभा अध्यक्ष

चंडीगढ़ हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं। कांग्रेस नए कृषि कानूनों पर प्राइवेट मेंबर्स बिल के अलावा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाली है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने साफ कर दिया है कि नए कृषि कानूनों पर सदन में चर्चा नहीं होगी गुप्ता ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सत्र के दौरान सदन में सार्थक चर्चा करवाने में कोई समस्या नहीं है।  केंद्र के कानूनों पर किसी भी विधानसभा में चर्चा नहीं करवाई जा सकती और न ही इनमें…

Read More

जबरन धर्मांतरण के खिलाफ इसी बजट सत्र में बनेगा कड़ा कानून : मंत्री अनिल विज

जबरन धर्मांतरण के खिलाफ इसी बजट सत्र में बनेगा कड़ा कानून : मंत्री अनिल विज

चंडीगढ़ हरियाणा सरकार बजट सत्र में दो कड़े कानून बनाने जा रही है। पहला जबरन धर्मांतरण करवाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई व अधिक से अधिक सजा दिलाने के लिए कानून होगा तो दूसरे कानून के तहत सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से वसूली की जाएगी। सरकार ने दोनों कानूनों का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। सदन में दोनों कानूनों को पारित कराने के लिए विधेयक लाया जाएगा। गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि हरियाणा में बढ़ रहे जबरन धर्मांतरण के मामलों को रोकने के लिए सरकार पूरी…

Read More

कोरोना से 13 की मौत, 566 पॉजिटिव मिले, प्रदेश भर में उतारी जाएंगी पुलिस की 100 टीमें

कोरोना से 13 की मौत, 566 पॉजिटिव मिले, प्रदेश भर में उतारी जाएंगी पुलिस की 100 टीमें

चंडीगढ़ पंजाब में कोरोना संक्रमण में लगातार वृद्धि हो रही है। एसबीएस नगर (नवांशहर) में गुरुवार को संक्रमण के सबसे ज्यादा 111 नए मामले सामने आए हैं। सूबे के 22 जिलों में संक्रमण के कुल 566 नए केस मिले हैं। राज्य में 24 घंटों में 13 संक्रमितों की मौत हो गई। इनमें सबसे ज्यादा मौतें होशियारपुर जिले में हुई हैं। उधर, कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करवाने के लिए सरकार ने पुलिस की 100 टीमों को उतारने का फैसला किया है। पंजाब में अब तक 4926621 नमूने लिए गए…

Read More

ग्लेशियरों को नहीं मिला सुरक्षा कवच, विशेषज्ञों की चिंता बढ़ी

ग्लेशियरों को नहीं मिला सुरक्षा कवच, विशेषज्ञों की चिंता बढ़ी

कुल्लू समुद्रतल से 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा में पहली बार बर्फबारी में रिकॉर्ड कमी आंकी गई है। 25 से 30 फीट बर्फ की मोटी चादर से लकदक रहने वाले रोहतांग में इस बार मात्र 8 से 10 फीट बर्फ है। मनाली-लेह मार्ग पर बारालाचा, शिंकुला दर्रा में भी अपेक्षा से बहुत कम हिमपात हुआ है। मौसम के बदले चक्र से पर्यावरण और ग्लेशियर विशेषज्ञों की चिंता बढ़ गई है।  हिमालय रेंज में करीब 9500 छोटे-बड़े ग्लेशियर हैं। पिछले दो दशकों से ये ग्लेशियर लगातार पिघलकर सिकुड़ रहे हैं। इस…

Read More

महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर, फरवरी में गैस कंपनियों ने तीसरी बार बढ़ाए दाम

महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर, फरवरी में गैस कंपनियों ने तीसरी बार बढ़ाए दाम

शिमला रसोई गैस सिलिंडर 25 रुपये महंगा हो गया है। अब घरेलू उपभोक्ताओं को 891 रुपये चुकाने पड़ेंगे। फरवरी में गैस कंपनियों ने घरेलू गैस सिलिंडर के दाम तीसरी बार बढ़ा दिए हैं। इस माह कुल 100 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। घरेलू सिलिंडर महंगे होने के बाद बावजूद सब्सिडी की राशि 31 रुपये से ज्यादा नहीं बढ़ी है। उधर, व्यवसायिक सिलिंडर के दाम पांच रुपये घटे हैं। अब 1660 रुपये में व्यवसायिक सिलिंडर मिलेगा। एक फरवरी को रसोई गैस सिलिंडर का दाम 791 रुपये तय हुआ था। जनवरी के…

Read More

विधानसभा का बजट सत्र आज से, महंगाई-भ्रष्टाचार पर हंगामे के आसार

विधानसभा का बजट सत्र आज से, महंगाई-भ्रष्टाचार पर हंगामे के आसार

शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है। इसमें कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे कई मुद्दों पर आक्रामक रुख अपनाने की तैयारी में है। कोविड काल में अव्यवस्था के मुद्दे पर भी हंगामे के आसार हैं। कांग्रेस नेताओं पर विजिलेंस जांच जैसे मामलों पर भी सदन गरमाएगा। सत्र के लिए 900 से ज्यादा सवाल आए हैं। संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट, नगर निगम के चुनाव पार्टी चिह्न पर करवाने समेत कई विधेयक पटल पर रखे जाएंगे। 6 मार्च को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विधानसभा में…

Read More

पहली बार चीन ने माना गलवां घाटी में मारे गए थे उसके जवान, सैनिकों के नाम किए जारी

पहली बार चीन ने माना गलवां घाटी में मारे गए थे उसके जवान, सैनिकों के नाम किए जारी

बीजिंग पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन के बीच पिछले साल मई की शुरुआत से तनातनी जारी है। अब दोनों देशों के रिश्तों में जमी बर्फ धीरे-धीरे पिघल रही है। अब जब पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन की सेनाओं के पीछे हटने की प्रक्रिया का निर्णायक चरण चल रहा है और जल्द ही पूरा होने के करीब है तो चीन ने पहली बार माना है कि गलवां घाटी में हुए खूनी झड़प में उसके सैनिक भी मारे गए थे। ड्रैगन ने खूनी झड़प के दौरान मारे…

Read More

हाई अलर्ट : आतंकी साजिशों के बीच शहर के साथ घाटों पर अतिरिक्त सतर्कता

हाई अलर्ट : आतंकी साजिशों के बीच शहर के साथ घाटों पर अतिरिक्त सतर्कता

वाराणसी देशभर में हमले की साजिश रचने में गिरफ्तार पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) के दो कमांडर अंसद बदरुद्दीन और फिरोज खान से यूपी एसटीएफ की पूछताछ में मिली जानकारी के बाद आतंकी हमलों का दंश झेल चुके वाराणसी में भी हाई अलर्ट घोषित है। पढ़ें अगली स्लाइड पर क्लिक कर। काशी विश्वनाथ मंदिर, संकटमोचन मंदिर, कैंट रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और प्रमुख गंगा घाटों सहित भीड़भाड़ वाले सभी सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश देते हुए औचक तलाशी अभियान चलाते रहने को कहा गया है। निगरानी…

Read More