भारत और कनाडा के तनाव भरे रिश्ते के बीच कनाडा में वापस बुलाए गए भारतीय उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा ने आरोप लगाया कि खालिस्तानी चरमपंथी और आतंकवादी कनाडा सुरक्षा खुफिया सेवा (सीएसआईएस) के जासूस हैं। सीटीवी न्यूज को दिए गए साक्षात्कार में राजदूत संजय कुमार वर्मा ने कनाडा सरकार पर खालिस्तानी चरमपंथियों को प्रोत्साहित करने का भी आरोप लगाया है। ‘खालिस्तानी चरमपंथियों को किया जा रहा प्रोत्साहित’ भारतीय राजदूत ने कहा, खालिस्तानी चरमपंथियों को हर समय प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह मेरा आरोप है, मैं यह भी जानता हूं…
Read MoreCategory: National News
धामी ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष से पर्वतीय राज्य को ध्यान में रखते हुए नीति बनाने का किया अनुरोध
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के दौरे पर आए नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी से पर्वतीय राज्यों की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुई नीतियों का निर्धारण करने का अनुरोध किया है। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन रोकने के लिए स्थानीय लोगों की आजीविका बढ़ाने वाली नीति बनाने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री राज्य सचिवालय में आयोग उपाध्यक्ष के साथ विभागीय बैठक के दौरान अहम मुद्दों पर चर्चा कर रहे थे। कहा, उत्तराखंड में पर्वतीय, मैदानी,भाबर और तराई क्षेत्र हैं। राज्य में आपदा, वनाग्नि, पलायन और फ्लोटिंग…
Read Moreपुलिस ने दम्पति सहित नशे के तीन सौदागरों को धर दबोचा, करोडो की स्मैक की बरामद
उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलभट्टा पुलिस ने दंपती सहित तीन स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों के कब्जे से एक किलो 58 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के अनुसार, पकड़ी गई स्मैक की कीमत करीब तीन करोड़ है। इनमे एक आरोपी शानू निवासी फतेहगंज पश्चिमी बरेली, काशीपुर निवासी दंपती खुर्शीद और आसमा को स्मैक सप्लाई करता था। शानू अब तक जिले में तीन साल में 30 किलोग्राम स्मैक सप्लाई कर चुका है। तीनों लोग वेगनार कार से बरेली से जिले में आ रहे थे। इस दाैरान चेकिंग…
Read Moreआतंकवादियों ने मजदूरों पर बरसाई गोलिया, सुनियोजित तरीके से किया हमला
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के विधानसभा क्षेत्र गांदरबल के गगनगीर इलाके में आतंकियों ने प्रवासी मजदूरों पर हमले के लिए पूरी रेकी कर रखी थी। सुरंग निर्माण के काम से लौटते ही पहले से घात लगाए आतंकियों ने हमला करते हुए अंधाधुंध फायरिंग कर दी। मजदूरों को भागने तक का मौका नहीं मिला। सूत्रों का कहना है कि आतंकियों ने पहले से ही मजदूरों की मूवमेंट की जानकारी कर रखी थी। उनके आने-जाने के समय की उन्हें सटीक जानकारी थी। यही वजह है कि जैसे ही कर्मचारी कैंप में वाहन से…
Read Moreप्रदेश में निजी नर्सिंग संस्थान खोलने में सरकार की नहीं है रूचि, पेंडिंग में डाली गई फाइल
हिमाचल प्रदेश में निजी नर्सिंग संस्थानों में प्रशिक्षु नर्स और मिड वाइफ की सीटें पूरी नहीं हो रही हैं। ऐसे में सरकार नए नर्सिंग निजी संस्थान को मंजूरी नहीं देगी। हिमाचल में 60 निजी और दो सरकारी नर्सिंग स्कूल और कॉलेज खुले हैं। वर्तमान में इन संस्थानों को सुदृढ़ किया जाएगा। इसको लेकर भी प्रदेश सरकार ने निदेशालय स्वास्थ्य शिक्षा को आधारभूत ढांचा और अध्यापन स्टाफ की जांच को लेकर लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में भी कई लोगों ने निजी नर्सिंग संस्थान…
Read Moreपंचायत के विकास कार्य में अनियमितता करने पर डीसी ने प्रधान को किया निलंबित
जिला शिमला के विकास खंड रोहड़ू की पंचायत करासा के प्रधान को मनरेगा और 15वें वित्त आयोग के विकास कार्यों में अनियमिताएं बरतने पर निलंबित कर दिया है। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने प्रधान देव राज को निलंबित करने के आदेश की अधिसूचना जारी की है। स्थानीय निवासी ने उक्त प्रधान के खिलाफ लिखित में शिकायत खंड विकास अधिकारी रोहड़ू के पास की थी। प्रारंभिक जांच में 6 मई 2024 को 135 पन्नों की जांच रिपोर्ट सौंपी। इस रिपोर्ट में वर्ष 2020 से 2024 तक विकासात्मक कार्यों में वित्तीय अनियमिताएं पाए…
Read Moreविदेशी पर्यटक भटके रास्ता, पुलिस ने रेस्क्यू कर पहुँचाया सुरक्षित स्थल पर
पर्यटन नगरी मनाली के दुर्गम रानीसुई की ट्रेकिंग के दौरान रास्ता भटकने के कारण फंसे दो विदेशी पर्यटकों को मनाली पुलिस ने रेस्क्यू कर सुरक्षित मनाली पहुंचाया है। लगभग दस घंटे तक यह रेस्क्यू ऑपरेशन चला। रविवार सुबह टीम दोनों को लेकर मनाली पहुंची। जानकारी के अनुसार दोनों विदेशी फ्रांस के रहने वाले हैं। शनिवार सुबह दोनों रानी सुई की ट्रेकिंग पर गए, लेकिन अचानक रास्ता भटक गए। दोनों ने मनाली में रह रह रहे आपने दोस्त अन्नदिता को यह सूचना दी। अन्नदिता ने मनाली थाना में पहुंचकर सहायता मांगी।…
Read Moreकरवा चौथ का सामान लेने बाजार गई तीन बेटियों की माँ फरार, पति ने पुलिस को दी शिकायत
करवा चौथ के दिन विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के द्रमण की एक महिला अपने तीन बच्चों को छोड़कर फरार हो गई है। अब इसको लेकर पति ने पुलिस थाना शाहपुर में शिकायत दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार शमशेर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गांव मंझग्रा, डाकघर द्रमण, तहसील शाहपुर ने पुलिस थाना शाहपुर में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी पत्नी तृप्ता देवी (34) पिछले कल 11 बजे शाहपुर बाजार में करवाचौथ का सामान लेने गई थी। शाम तक वह घर नहीं लौटी तो उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश…
Read Moreमुख्यमंत्री सुक्खू ने अन्तरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2024 की अन्तिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार देर सायं अन्तरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2024 की अन्तिम सांस्कृतिक संध्या की बतौर मुख्यातिथि अध्यक्षता करते हुए सभी लोगों को उत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कुल्लू दशहरा उत्सव हर वर्ष अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष उत्सव के दौरान एम्बेसडर्ज मीट का आयोजन किया गया। उन्होंने इसके सफल आयोजन के लिए मुख्य संसदीय सचिव सुन्दर सिंह ठाकुर और विधायक भुवनेश्वर गौड़ के प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं की…
Read Moreभारतीय सेना में महिलाओ को अच्छा अवसर, ख़ुफ़िया और इंजीनियर क्षेत्र में बना सकती है करियर
देश के लिए कुछ खास कर गुजरने का जज्बा रखने वाले पुरुष व महिलाए अब सेना में बड़चढ़कर भाग ले रहे है । रक्षा क्षेत्र की दुनिया बदल रही है। पहले इस क्षेत्र को पुरुष प्रधान माना जाता था। ऐसा इसलिए, क्योंकि सामाजिक और शारीरिक समस्याओं के चलते लाओं की भागीदारी इस क्षेत्र में नाममात्र की ही थी। अब लाएं सिर्फ चिकित्सा सेवाओं में ही नहीं, बल्कि लड़ाकू त्रकाओं, पायलट, इंजीनियरिंग, साइबर सुरक्षा, खुफिया अन्य तकनीकी तथा प्रशासनिक सेवाओं में भी पुरुषों से 1 से कंधा मिलकर चल रही हैं।…
Read More