विजिलेंस ने शिक्षा विभाग से मांगी कोर्ट में चालान पेश करने की मंजूरी

विजिलेंस ने शिक्षा विभाग से मांगी कोर्ट में चालान पेश करने की मंजूरी

हमीरपुर फर्जी डिग्री के सहारे हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में सेवाएं दे रहे एक स्कूल प्रिंसिपल समेत 17 शिक्षकों पर विजिलेंस ने शिकंजा कस दिया है। विजिलेंस ने आरोपी शिक्षकों के खिलाफ न्यायालय में चालान पेश करने की तैयारी कर ली है। शिक्षा विभाग से इन शिक्षकों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश करने के लिए मंजूरी मांगी है। मंजूरी मिलते ही कोर्ट में केस चलेगा। माना जा रहा है कि न्यायालय में भी इस केस पर जल्द सुनवाई होगी और फैसला भी जल्द आएगा। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो…

Read More

एसडीओ के साथ मंत्री बिक्रम के पीएसओ की मारपीट का ऑडियो वायरल

एसडीओ के साथ मंत्री बिक्रम के पीएसओ की मारपीट का ऑडियो वायरल

कांगड़ा एसडीओ संजय भारद्वाज ऑडियो में बता रहे हैं कि वह रात को जब संसारपुर टैरेस विश्राम गृह में चेकिंग के लिए आए तो वहां मंत्री बिक्रम ठाकुर के पीएसओ और कुछ अन्य युवक खा-पी रहे थे। उन्होंने चौकीदार से जब इसके बारे में जानकारी ली तो पता चला कि मंत्री के साथ ये लोग यहां आए थे।  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के संसारपुर टैरेस में मंगलवार देर रात शाहनहर के एसडीओ से उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर के पीएसओ और कुछ अन्य लोगों के मारपीट करने और गालीगलौज का…

Read More

राहत: डिपो में अगले महीने 22 रुपये तक सस्ती मिलेंगी दालें

राहत: डिपो में अगले महीने 22 रुपये तक सस्ती मिलेंगी दालें

शिमला प्रदेश सरकार केंद्रीय सरकारी एजेंसी नैफेड से दालों की खरीद करती है। बताया जा रहा है कि दालों के दाम गिरने से उपभोक्ताओं को सस्ती दालें मिलेंगी। अभी एपीएल उपभोक्ताओं को 67 रुपये मूंग, 82 रुपये मलका और 70 रुपये माश की दाल दी जा रही है। हिमाचल प्रदेश के 19 लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं को डिपुओं में नवंबर में तय रेट से 22 रुपये सस्ती दालें मिलेंगी। उपभोक्ताओं को चार में से तीन दालें दी जा रही हैं। इनमें दाल चना, मूंग, मलका और माश की दाल शामिल है।…

Read More

युवती पर कार सवार युवकों ने चलाई गोली

युवती पर कार सवार युवकों ने चलाई गोली

रोहतक हरियाणा के रोहतक शुक्रवार की रात रोहतक से पिता और भाई के साथ अपने घर खिड़वाली गांव जा रही नगर निगम के सफाई कर्मचारी की बेटी को कार सवार युवकों ने गोली मार दी। वारदात गांव से पहले ड्रेन नंबर आठ के किनारे पटरी पर बैठे युवकों ने अंजाम दी। देररात तक पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि रात करीब साढ़े 11 बजे सूचना मिली कि पीजीआई में खिड़वाली गांव की 17 वर्षीय युवती को दाखिल कराया गया…

Read More

होनहारों को किया सम्मानित, पीपीपी में सत्यापित गरीब बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा : सीएम

होनहारों को किया सम्मानित, पीपीपी में सत्यापित गरीब बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा : सीएम

चंडीगढ़ हरियाणा में परिवार पहचान पत्र के तहत सत्यापित गरीब परिवारों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा मिलेगी। बशर्ते परिवार की आय 1.80 लाख रुपये सालाना से कम हो। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को पंचकूला में यह घोषणा की। उन्होंने यहां सिविल सेवा परीक्षा-2020 और जेईई एडवांस परीक्षा-2021 (सुपर-100 कार्यक्रम के तहत) में पास छात्रों के साथ राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब परिवारों का कोई प्रतिभावान बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा। सिविल सेवा परीक्षा परीक्षा में पास प्रत्येक विद्यार्थी यह याद…

Read More

बठिंडा में फार्मास्यूटिकल पार्क बनाए जाने की मांग

बठिंडा में फार्मास्यूटिकल पार्क बनाए जाने की मांग

चंडीगढ़ पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रसायन, उर्वरक एवं फार्मास्यूटिकल मंत्री मनसुख एल मांडविया से मुलाकात करके बठिंडा में फार्मास्यूटिकल पार्क बनाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह पार्क पूरे देश, खासकर उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख के लिए उपयोगी साबित होगा। केंद्रीय मंत्री ने मनप्रीत बादल की मांग पर ध्यानपूर्वक विचार करने के बाद भरोसा दिया कि इस फार्मा पार्क के लिए वह बठिंडा को सबसे अधिक प्राथमिकता देंगे।…

Read More

दुष्कर्म कांड: पंजाब महिला आयोग सख्त, 25 अक्तूबर तक पुलिस से मांगा जवाब

दुष्कर्म कांड: पंजाब महिला आयोग सख्त, 25 अक्तूबर तक पुलिस से मांगा जवाब

चंडीगढ़ पंजाब के लुधियाना जिले के माछीवाड़ा सामूहिक दुष्कर्म मामले में पंजाब महिला आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए संबंधित जिले की पुलिस से जवाब मांगा है। आयोग ने 25 अक्तूबर तक इसकी रिपोर्ट आयोग में देने के पुलिस लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। साथ ही घटना की जांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से करने को कहा है। बता दें कि माछीवाड़ा की रहने वाली लड़की के साथ वीरवार को सामूहिक दुष्कर्म तब हुआ था, जब वह खेत में चारा लेने गई थी। खेत…

Read More

मुख्यमंत्री जयराम के घर में गरजेंगे पंजाब के सीएम चन्नी

मुख्यमंत्री जयराम के घर में गरजेंगे पंजाब के सीएम चन्नी

शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी में 25 अक्तूबर को पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी चुनाव प्रचार करेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के पक्ष में चन्नी मंडी संसदीय सीट के नाचन विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगे। शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्रंग विधानसभा क्षेत्र के टकोली में प्रचार करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर का शनिवार से जुब्बल-कोटखाई दौरा शुरू होगा। 24 को राठौर ननखड़ी और 25 को मंडी के नाचन में चुनाव प्रचार करेंगे। पूर्व केंद्रीय…

Read More

निर्वाचन अयोग ने दी हिमाचल में फूल मंडी के लिए टेंडर का विज्ञापन जारी करने की अनुमति

निर्वाचन अयोग ने दी हिमाचल में फूल मंडी के लिए टेंडर का विज्ञापन जारी करने की अनुमति

शिमला  हिमाचल प्रदेश में पहली फूल मंडी शुरू करने के लिए राज्य मार्केटिंग बोर्ड ने बड़ी बाधा पार कर ली है। भारत निर्वाचन आयोग ने मंडी के लिए 10 दुकानों की अलाटमेंट के संबंध में टेंडर का विज्ञापन जारी करने की अनुमति दे दी है। बोर्ड के प्रबंध निदेशक नरेश ठाकुर ने अनुमति मिलने की पुष्टि की है। हालांकि, अनुमति में स्पष्ट किया है कि आचार संहिता लागू रहने तक दुकानों का आवंटन नहीं किया जा सकेगा। बोर्ड ने दुकानों के टेंडर जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। माना…

Read More

सेक्सटॉर्शन के मामले तीन गुना बढ़े, ब्लैकमेलिंग का नया तरीका

सेक्सटॉर्शन के मामले तीन गुना बढ़े, ब्लैकमेलिंग का नया तरीका

शिमला हिमाचल प्रदेश में साइबर अपराध के बढ़ते ग्राफ के बीच अब सेक्सटॉर्शन एक नया तरीका बनकर तेजी से बढ़ रहा है। साइबर क्राइम पुलिस के आंकड़ों में पता चला है कि कोविड-19 के दौर में पिछले दो साल में सेक्सटॉर्शन के मामलों में तीन गुना तक इजाफा हुआ है। साइबर अपराधी लोगों के अकेलेपन व तनाव का फायदा उठाकर उन्हें सेक्सटॉर्शन (नग्न तस्वीर या वीडियो को वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल करना) का शिकार बना रहे हैं। इस तरह के अपराध में ज्यादातर मामलों में पीड़ित या पीड़िता…

Read More