दिवाली पर हुई आतिशबाजी के बाद शुक्रवार को दिल्ली से हिमाचल प्रदेश तक हवा की सेहत बेहद खराब रही। दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर सुप्रीम कोर्ट का प्रतिबंध भी बेअसर रहा। दिल्ली में 362 एक्यूआई के साथ हवा बहुत खराब श्रेणी में रही। यह बीते तीन वर्षों में दिल्ली के लिए सबसे प्रदूषित दिवाली थी। यही नहीं, दिल्ली शुक्रवार को विश्व के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में शीर्ष पर रही। हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, बरोटीवाला व नालागढ़ से लेकर पहाड़ों की रानी शिमला तक प्रदूषण बढ़ गया है। बद्दी में…
Read MoreCategory: National News
हिमाचल के मौसम में देखा गया बहुत बड़ा परिवर्तन, 40 साल बाद कल्पा में दर्ज हुई रिकॉर्ड गर्मी
मौसम में आए बदलाव से सर्दियों में भी पहाड़ तपने लगे हैं। पहली नवंबर को मौसम में रिकॉर्ड गर्माहट दर्ज की गई। शुक्रवार को कल्पा में 40, चंबा 14, शिमला 8 और कांगड़ा, सोलन व मनाली में 4 साल बाद नवंबर में सबसे अधिक तापमान रहा। कल्पा में 1984 में 24.5 अधिकतम तापमान रहा था। अब शुक्रवार को यहां पारा 23.6 डिग्री दर्ज हुआ। चंबा में 2010 के बाद 30 डिग्री और शिमला में 2016 के बाद अब 22 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान पहुंचा है। नवंबर के पहले दिन चढ़ते पारे…
Read Moreपंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करो की तोड़ी कमर, हथियारों सहित सात गिरफ्तार
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने यूएसए स्थित दिलप्रीत सिंह से जुड़े एक अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल को ध्वस्त कर दिया है। पुलिस ने गिरोह के सात गुर्गों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 12 पिस्तौल, 16 मैगजीन और 23 जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह मॉड्यूल मध्य प्रदेश से हथियार खरीदकर विभिन्न गिरोहों को रसद सहायता प्रदान कर रहा था। पीएस इस्लामाबाद में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, और नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए गहन जांच…
Read Moreदिवाली पर उत्तराखंड पुलिस ने पेश की मानवता की अनूठी पहल, बदले में बजुर्गो ने दी ढेरो दुआए
दिवाली का त्योहार हर कोई अपने परिवार, रिश्तेदार, दोस्तों संग मनाता है। चारों तरफ उजियारा जीवन में एक नई उमंग और उल्लास लेकर आता है, लेकिन हमारे बीच में कुछ ऐसे भी लोग हैं जिनके जीवन में से यह खुशी दूर है। उनके जीवन की इस कमी को दूर करने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने एक खास पहल की। जिसकी हर तरफ प्रशंसा हो रही है। उत्तराखंड पुलिस की सराहनीय पहल से बुजुर्गों की दिवाली यादगार बन गई। दरवाजे पर पुलिस उनका हालचाल जानने पहुंची तो बुजुर्गों के आंसू छलक पड़े। पुलिस…
Read Moreहरियाणा के नए मुख्य सचिव नियुक्त हुए विवेक जोशी, पदभार संभालने तक रस्तोगी निभाएगे दायित्व
सरकार ने 1989 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक जोशी को हरियाणा का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। हरियाणा सरकार ने उनके नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। वह टी.वी.एस.एन. प्रसाद का स्थान लेंगे, जो वीरवार को सेवानिवृत्त हुए। हालांकि, विवेक जोशी को पद संभालने में अभी कुछ समय लग सकता है। जब तक वह पदभार नहीं ग्रहण करते, तब तक गृह सचिव अनुराग रस्तोगी को कार्यवाहक मुख्य सचिव के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। विवेक जोशी केंद्र सरकार में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के सचिव के पद पर…
Read Moreदिवाली की रात दिल्ली में दमकल विभाग का निकला दम, 24 घंटे के भीतर की गई 300 कॉल्स
राजधानी दिल्ली में दिवाली के पर्व को देखते हुए दमकल विभाग ने पहले से ही पूरी तैयारी कर रखी थी। सभी अधिकारी और कर्मचारी अलर्ट पर थे। इसी बीच बीती रात दिल्ली में 300 जगहों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं। दमकल विभाग ने 31 अक्तूबर और एक नवंबर को अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की हुई हैं। दिल्ली में दिवाली की रात कई जगहों पर लगी आग दिल्ली अग्निशमन विभाग के निदेशक अतुल गर्ग का कहना है कि दिवाली की रात शहर भर में अग्निशमन…
Read Moreप्रदेश के राज्यपाल सहित इन नेताओ ने जनता को दी दीपावली की शुभकामनाएं
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली का त्योहार सभी के जीवन को प्रकाशमान करता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई और अंधेरे पर प्रकाश की विजय का संदेश देता है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह त्योहार प्रदेशवासियों के जीवन में अपार खुशियां लाएगा। सीएम सुक्खू ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली का त्योहार लोगों को सद्भावना, एकता और भाईचारे का संदेश…
Read Moreभाजपा महाराष्ट्र में करेगी 43 रैलिया,ये होंगे स्टार प्रचारक
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राजनीतिक माहौल अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। पार्टी ने चुनाव प्रचार की पूरी रूपरेखा तैयार कर कई बड़े चेहरों को मैदान में उतारने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराष्ट्र में 15 जनसभाएं कर भाजपा के पक्ष में माहौल तैयार करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम महाराष्ट्र, विदर्भ, मुंबई-कोंकण, उत्तरी महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कुल आठ रैलियों को संबोधित करेंगे। महाराष्ट्र में सर्वाधिक चुनावी…
Read Moreधारा 370 हमेशा के लिए जमीन में गाड़ दी है बोले पीएम मोदी
आज देश लौहपुरुष सरदार पटेल की जयंती मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवड़िया में स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचकर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय एकता दिवस परेड की सलामी भी ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों को एकता की शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री ने देशवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस के साथ ही दीवाली की दी शुभकामनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम के अवसर पर…
Read Moreनशा तस्करी से जुडी महिला को छः महीने नज़र बंद रखने के हुए आदेश
हिमाचल प्रदेश की पुलिस जिला नूरपुर के तहत नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त छन्नी (इंदौरा) की एक महिला को छह माह और नजरबंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। पहले महिला को तीन माह तक निरुद्ध रखने के आदेश जारी किए गए थे। यह अवधि 3 नवंबर को समाप्त हो रही थी, जिस पर एचपी स्टेट एडवाइजरी बोर्ड (पीआईटी-एनडी एंड पीएस एक्ट 1988) ने इसे आगामी छह माह तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थ अधिनियम (पीआईटी-एनडी एंड पीएस) अधिनियम के तहत डिटेंशन अथॉरिटी…
Read More