चुनाव: सीएम चन्नी, प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर बादल ने भरा नामांकन, बेटी के साथ पहुंचे कैप्टन अमरिंदर

चुनाव: सीएम चन्नी, प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर बादल ने भरा नामांकन, बेटी के साथ पहुंचे कैप्टन अमरिंदर

चंडीगढ़ पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरे जा रहे हैं। एक फरवरी नामांकन भरने का अंतिम दिन है। इससे पहले सोमवार को कई दिग्गजों ने नामाकंन दाखिल किए। सीएम चरणजीत चन्नी ने सोमवार को नामांकन भरा। पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पटियाला शहरी से अपना नामांकन भरा। वे अपनी बेटी जयइंद्र कौर और मेयर बिट्टू के साथ नामांकन भरने पहुंचे। प्रकाश सिंह बादल ने लंबी से भरा नामांकन पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के सरपरस्त प्रकाश सिंह बादल ने सोमवार को लंबी से शिरोमणि अकाली…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने 23 फरवरी तक मजीठिया की गिरफ्तारी पर लगाई रोक, विस चुनाव के बाद करना होगा सरेंडर

सुप्रीम कोर्ट ने 23 फरवरी तक मजीठिया की गिरफ्तारी पर लगाई रोक, विस चुनाव के बाद करना होगा सरेंडर

चंडीगढ़ नशा तस्करी मामले में फंसे वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को बड़ी राहत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब पुलिस को 23 फरवरी तक शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार नहीं करने का निर्देश दिया है। वहीं मजीठिया को 20 फरवरी को होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद निचली अदालत के सामने आत्मसमर्पण करने का निर्देश भी दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट को निर्देश दिया कि वह ड्रग्स मामले में आत्मसमर्पण करने के बाद शिअद नेता मजीठिया की जमानत याचिका…

Read More

अस्पतालों में बिना मास्क के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश न करने के निर्देश,मेडिकल कॉलेजों में एक सप्ताह तक सामान्य ऑपरेशनों पर भी रोक

अस्पतालों में बिना मास्क के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश न करने के निर्देश,मेडिकल कॉलेजों में एक सप्ताह तक सामान्य ऑपरेशनों पर भी रोक

शिमला प्रदेश सरकार ने मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में रुटीन आपरेशन पर रोक लगा दी है। कोरोना के चलते फिलहाल एक सप्ताह तक यह व्यवस्था की गई है। मामले घटने के बाद ही सर्जरी, पथरी, आर्थोपेडिक्स, आंखों के ऑपरेशन हो सकेंगे। हादसों में घायल व गंभीर रोगियों के ऑपरेशन चलते रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि एक्टिव मामलों में कमी आई है, लेकिन अभी भी प्रतिदिन कोरोना के मामले दो हजार आ रहे हैं। अस्पतालों में भीड़ होने पर ही लोग ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में सरकार…

Read More

पशुओं के दूध में एंटीबायोटिक दवाओं के अवशेष बढ़े विशेषज्ञों के अध्ययन में खुलासा

पशुओं के दूध में एंटीबायोटिक दवाओं के अवशेष बढ़े विशेषज्ञों के अध्ययन में खुलासा

शिमला बाजारों में बिकने वाले गाय-भैंस के दूध में एंटीबायोटिक दवाओं के अवशेष पाए गए हैं। अभी यह अवशेष सहिष्णुता सीमा पर हैं। अगर यह स्वीकार्य सीमा से ज्यादा हो गए तो दूध आपकी सेहत बनाने के बजाय उल्टा बिगाड़ देगा। यानी यह अलार्मिंग स्थिति है। चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के वेटरनेरी विभाग द्वारा प्रदेश के कई क्षेत्रों में किए अध्ययन में यह खुलासा हुआ है। विशेषज्ञों ने चेताया है कि किसानों को पशुओं के पालने में सुधार करना होगा। ज्यादा दूध निकालने के लालच में…

Read More

आज कैबिनेट बैठक में बजट सत्र की तिथियां के अलावा इस पर भी होगी चर्चा

आज कैबिनेट बैठक में बजट सत्र की तिथियां के अलावा इस पर भी होगी चर्चा

शिमला हिमाचल प्रदेश कैबिनेट बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में होगी। इसमें बजट सत्र की तिथियां तय करने पर फैसला होगा। इसके अलावा कर्मचारियों को नए वेतनमान के लिए 15 फीसदी के तीसरे विकल्प को भी कैबिनेट मंजूरी देगी। कोविड के चलते ग्रीष्मकालीन स्कूलों में नौवीं से 12वीं कक्षाओं के लिए छुट्टियां जारी रखने या नहीं रखने पर भी बैठक में निर्णय होगा। कोरोना के कारण प्रदेश में 31 जनवरी तक स्कूल बंद हैं। कार्यालयों में 50 फीसदी स्टाफ बुलाया जा रहा है। ऐसे…

Read More

पंजाब में बनी आप की सरकार तो दफ्तरों में लगेगी बाबा साहेब और शहीद भगत सिंह की तस्वीर : केजरीवाल

पंजाब में बनी आप की सरकार तो दफ्तरों में लगेगी बाबा साहेब और शहीद भगत सिंह की तस्वीर : केजरीवाल

चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को अमृतसर में कहा कि पंजाब में हमारी सरकार बनने के बाद पंजाब सरकार के किसी भी दफ्तर में मुख्यमंत्री या किसी भी नेता की तस्वीर नहीं लगाई जाएगी। दफ्तरों में सिर्फ बाबा साहब आंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीर लगाई जाएगी। वहीं इस दौरान केजरीवाल ने सीएम चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या चन्नी साहब पर ईडी की रेड मैंने कराई है? अगर मैं इतना पावरफुल हूं तो और लोगों पर भी…

Read More

हिमाचल के भाजपा मंत्रियों-विधायकों के काम की समीक्षा की आरएसएस ने

हिमाचल के भाजपा मंत्रियों-विधायकों के काम की समीक्षा की आरएसएस ने

शिमला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों के साथ इस बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, तीन प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जमवाल, त्रिलोक कपूर और राकेश जमवाल मौजूद हुए। आरएसएस के साथ हिमाचल भाजपा की समन्वय बैठक । पंचकूला में हिमाचल प्रदेश के मंत्रियों और भाजपा विधायकों के कामों की समीक्षा की गई। इसके अलावा संगठन नेताओं के काम का आकलन किया गया। शनिवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के साथ हिमाचल प्रदेश भाजपा की समन्वय बैठक में संगठन नेताओं के…

Read More

बिजली दरों में बढ़ोतरी नहीं चाहिए तो 17 फरवरी तक दें सुझाव : आयोग

बिजली दरों में बढ़ोतरी नहीं चाहिए तो 17 फरवरी तक दें सुझाव : आयोग

शिमला कोरोना संकट के बीच नई बिजली दरों में बढ़ोतरी नहीं चाहते हैं तो 17 फरवरी तक अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं। राज्य विद्युत नियामक आयोग साल 2022-23 के लिए बिजली दरें तय करने से पहले जनता की राय लेगा। आठ मार्च को आयोग के कसुम्पटी स्थित कार्यालय में जन सुनवाई निर्धारित की है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि हिंदी और अंग्रेजी भाषा में सुझाव-आपत्तियां दी जा सकती हैं। किसी अन्य भाषा के सुझाव-आपत्तियां स्वीकार नहीं होंगी। लोगों के सुझाव-आपत्तियों का बिजली बोर्ड 17 अप्रैल तक…

Read More

प्रदेश सरकार राज्य की समृद्ध संस्कृति, धरोहर तथा साहित्य के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

प्रदेश सरकार राज्य की समृद्ध संस्कृति, धरोहर तथा साहित्य के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां ऐतिहासिक गेयटी थियटर में हिमाचल प्रदेश कला, संस्कृति तथा भाषा अकादमी द्वारा आयोजित शिखर सम्मान, कला सम्मान, साहित्य पुरस्कार, स्वैच्छिक संस्था सम्मान, चम्बा रूमाल पहाड़ी चित्रकला सम्मान पुरस्कार वितरण समारोह, 2022 की अध्यक्षता करते हुए कहा कि साहित्य महत्वपूर्ण है क्योकि यह बौद्धिक क्षमता को बढ़ाता है तथा समाज को इस दुनिया को देखने का एक अलग नज़रिया प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य की समृद्ध संस्कृति, धरोहर तथा साहित्य के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है तथा…

Read More

उत्तराखंड में मोदी, नड्डा, शाह और योगी स्टार प्रचारक, भाजपा की सूची जारी

उत्तराखंड में मोदी, नड्डा, शाह और योगी स्टार प्रचारक, भाजपा की सूची जारी

देहरादून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड में पार्टी के स्टार प्रचारक होंगे। भाजपा ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। स्टार प्रचारकों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के नाम प्रमुख हैं। इनके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज…

Read More