सोनीपत में साइबर थाना पुलिस ने मैनेजर का मोबाइल हैक कर खाते से नकदी निकालने के मामले में पर्दाफाश करते हुए गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ व चंडीगढ़ के मनीमाजरा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नकदी, मोबाइल, डेबिट कार्ड, चेक बुक व पासबुक बरामद की है। इस तरह देशभर में 2243 लोगों से 8.31 करोड़ रुपये ठगे जा चुके हैं। वेस्ट रामनगर निवासी बलराज ने 1 नवंबर को साइबर थाना पुलिस को बताया था कि वह पंजाब नेशनल…
Read MoreCategory: National News
अखिलेश यादव की सीएम धामी और सीएम योगी को खुली चुनौती,जानिए क्या कहा ?
मां गंगा की स्वच्छता को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने उत्तराखंड के विकास पर सवाल उठाए। कहा, मां गंगा के नाम की कसम खाने वाले भाजपा के नेता आज गंगा की गंदगी के जिम्मेदार हैं। श्रवणनाथ नगर स्थित होटल में ठहरे अखिलेश यादव ने पत्रकारों से कहा, आज कोई भी भाजपाई नाले और सीवर से दूषित हो रही गंगा का आचमन नहीं कर सकता है। भाजपा सरकारों को अपनी सबसे ज्यादा नापसंद बताते हुए कहा, अपने कार्यकाल में उन्होंने…
Read Moreसुक्खू सरकार में 355 इकाइयों को धारा 118 के तहत मिली स्वीकृति, हज़ारो बेरोज़गारो को मिलेगा रोज़गार
सुक्खू सरकार ने हिमाचल प्रदेश में निवेश के लिए धारा 118 के तहत 355 इकाइयों को मंजूरी दी है। इनमें 176 औद्योगिक, 126 पर्यटन, बाकी रियल एस्टेट, पनबिजली परियोजनाओं, शिक्षण, धार्मिक-चैरिटेबल और अन्य वाणिज्यिक संस्थाओं को खोलने से संबंधित हैं। धारा 118 के तहत उद्योग स्थापित करने के लिए सरकार ने सबसे अधिक स्वीकृतियां दी हैं। ऑनलाइन डैश बोर्ड की सुविधा शुरू करने के बाद निवेशकों को दी जाने वाली मंजूरी की संख्या में इजाफा हुआ है। यह धारा-118 हिमाचल प्रदेश मुजारियत और भूमि सुधार अधिनियम-1972 की है, जिसके तहत…
Read Moreट्रम्प के हिन्दू समर्थको ने जमकर मनाया जीत का जश्न, कहा अमेरिका – भारत अच्छे दोस्त
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने जीत हासिल की। इसी के साथ वे दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने वाले हैं। इससे पहले वे 2017 में राष्ट्रपति बने थे। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने की खुशी में हिंदू धर्म के सदस्य शिकागो में जश्न मना रहे हैं। भारतीय-अमेरिकी उद्योगपति शलभ कुमार ने इसका एक वीडियो साझा किया। रिपब्लिकन हिंदू गठबंधन के 1500 सदस्यों ने ट्रंप की जीत का जश्न मनाया। उन्होंने भारत-अमेरिका के संबंधों पर प्रतिक्रिया देते हुए दोनों देशों को एक-दूसरे का…
Read Moreसड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चलाया जाएगा सघन चेकिंग अभियान : सीएम धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर परिवहन आयुक्त कार्यालय ने सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए पूरे प्रदेश में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जारी निर्देशों में हर महीने चेकिंग अभियान संचालित करने को कहा गया है। अभियान के दौरान वाहनों की ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने संभागीय परिवहन अधिकारियों, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों, परिवहन कर अधिकारियों व सभी संभागीय निरीक्षकों को पत्र जारी किया है। पत्र में अल्मोड़ा में हाल ही…
Read Moreआश्रम की सम्पति पर उठा विवाद , पत्थरबाजी में कई पुलिस कर्मी और भक्त हुए जख्मी
रामकृष्ण परमहंस आश्रम की संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। देर रात ब्रह्म समाज के अनुयाई रामकृष्ण परमहंस के मंदिर में पहुंच गए और प्रवचन सुनने के बाद वहां से हटने को तैयार नहीं हुए। इससे दोनों पक्षों में माहौल तनावपूर्ण हो गयाष मामले की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर तैनात हो गया। रामकृष्ण परमहंस के अनुयायियों के मुताबिक ब्रह्म समाज के अनुयायियों ने मौके पर कलश स्थापना करने की कोशिश की जिसको लेकर उन्होंने आपत्ति दर्ज करवाई। वहीं, मौके पर एबीवीपी के कार्यकर्ता भी पहुंच गए।…
Read Moreप्रदेश में आउटसोर्स पर भरे जाने थे 7600 पद , अब लगी रोक , जानिए पूरी रिपोर्ट
हिमाचल प्रदेश में विभिन्न श्रेणियों की 7,600 पदों की आउटसोर्स भर्तियों पर ब्रेक लग गई है। राज्य हाईकोर्ट के फैसले के बाद इलेक्ट्राॅनिक्स काॅरपोरेशन ने भर्ती प्रक्रिया बंद कर दी है। शिक्षा विभाग में 6,200 प्री प्राइमरी शिक्षकों सहित एनएचएम में नर्स, ओटी टैक्नीशियन और फार्मासिस्ट सहित अन्य श्रेणियों की 1400 पदों पर भर्तियां होनी हैं। दरअसल शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग ने इन भर्तियों का इलेक्ट्राॅनिक्स काॅरपोरेशन को जिम्मा सौंपा है। अब कोर्ट ने काॅरपोरेशन के माध्यम से भर्तियाें पर रोक लगा दी है। 21 नवंबर को मामले की सुनवाई …
Read Moreसरकार ने मेडिकल और इंजीनियरिंग क्षेत्र में इन पदों को भरने की दी मंजूरी
डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के 30 पद तथा सहायक स्टाफ के 326 पद सृजित कर भरे जाएंगे। शनिवार को कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। मंत्रिमंडल ने राजकीय हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला जिला बिलासपुर में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिक वाहन प्रौद्योगिकी) में एमटेक शुरू करने तथा इसके लिए तीन पदों को सृजित कर भरने को स्वीकृति प्रदान की। बैठक में मत्स्य विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 28 पद भरने को मंजूरी प्रदान की गई। मंत्रिमंडल ने राज्य कर एवं आबकारी विभाग में सहायक…
Read Moreभारत और रूस के मध्य 2030 तक होगा 100 अरब डॉलर का कारोवार : जय शंकर
भारत और रूस के बीच व्यापार, अर्थव्यवस्था, वैज्ञानिक तकनीक मामलों के अंतर सरकारी आयोग की 25वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई। इस बैठक में भारत के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किया। वहीं रूस के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रूस के प्रथम उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने किया। बैठक के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि भारत और रूस के बीच व्यापार साल 2030 तक बढ़कर 100 अरब डॉलर हो जाएगा। भारत के लिए कच्चे तेल, फर्टिलाइजर का मुख्य स्त्रोत बनकर उभरा रूस विदेश मंत्री एस जयशंकर…
Read Moreईडी ने झारखण्ड व बंगाल में कई स्थानों पर की छापेमारी, जानिए क्या है पूरा मामला ?
प्रवर्तन निदेशालय ने बांग्लादेशी घुसपैठ से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को पश्चिम बंगाल और चुनावी राज्य झारखंड के दर्जनों स्थानों पर छापेमारी की। दोनों राज्यों के 15 स्थानों पर ईडी ने छापा मारा। आधिकारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। एजेंसी ने सितंबर में धन सोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक मामला दर्ज किया था, जिसमें झारखंड में बांग्लादेशी महिलाओं की घुसपैठ की जांच के दौरान काले धन का खुलासा हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के अन्य नेता लगातार झारखंड सरकार पर बांग्लदेशी…
Read More