पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से 22 से 24 नवंबर तक हिमाचल में बारिश और बर्फबारी के आसार नहीं हैं। मैदानों में कोहरा पड़ने का सिलसिला जारी रहा। इससे यातायात प्रभावित हो रहा है। पहाड़ों में ठंड बढ़ने से ग्लेशियर जमने लगे हैं। बारिश-बर्फबारी न होने से कई इलाकों में सूखे के हालात हैं। नदी-नालों में जलस्तर घटने से जोगिंद्रनगर में हिमाचल की 66 मेगावाट पन विद्युत बस्सी परियोजना और पंजाब राज्य विद्युत बोर्ड की 110 मेगावाट की शानन विद्युत परियोजना में विद्युत उत्पादन गिर गया है। उधर, ताबो, कुकुमसेरी,…
Read MoreCategory: National News
हिमाचल और पंजाब की कई फार्मा कम्पनिया एएनटीएफ के निशाने पर, रिकॉर्ड तलब
पंजाब में प्रतिबंधित दवाइयों, नशीले इंजेक्शन और अन्य केमिकल सबस्टांस युक्त ड्रग्स का नेटवर्क लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रतिबंधित ड्रग्स के इस खेल में प्रदेश के ड्रग्स इंस्पेक्टरों, फार्मा कंपनियों और जेल में बंद तस्करों का लिंक पहले भी सामने आ चुका है। अब एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने इस पूरे नेटवर्क की जड़ों को खंगालने के लिए पंजाब और हिमाचल की कई फार्मा कंपनियों को रडार पर लिया है। एएनटीएफ के विशेष डीजीपी कुलदीप सिंह के आदेश पर बीते दिनों प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों मोहाली, डेराबस्सी, संगरूर,…
Read Moreबैंक मैनेजर से हुई 9 .80 लाख की ठगी तो आम खाता धारक कैसे सुरक्षित
सोनीपत में साइबर थाना पुलिस ने मैनेजर का मोबाइल हैक कर खाते से नकदी निकालने के मामले में पर्दाफाश करते हुए गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ व चंडीगढ़ के मनीमाजरा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नकदी, मोबाइल, डेबिट कार्ड, चेक बुक व पासबुक बरामद की है। इस तरह देशभर में 2243 लोगों से 8.31 करोड़ रुपये ठगे जा चुके हैं। वेस्ट रामनगर निवासी बलराज ने 1 नवंबर को साइबर थाना पुलिस को बताया था कि वह पंजाब नेशनल…
Read Moreअखिलेश यादव की सीएम धामी और सीएम योगी को खुली चुनौती,जानिए क्या कहा ?
मां गंगा की स्वच्छता को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने उत्तराखंड के विकास पर सवाल उठाए। कहा, मां गंगा के नाम की कसम खाने वाले भाजपा के नेता आज गंगा की गंदगी के जिम्मेदार हैं। श्रवणनाथ नगर स्थित होटल में ठहरे अखिलेश यादव ने पत्रकारों से कहा, आज कोई भी भाजपाई नाले और सीवर से दूषित हो रही गंगा का आचमन नहीं कर सकता है। भाजपा सरकारों को अपनी सबसे ज्यादा नापसंद बताते हुए कहा, अपने कार्यकाल में उन्होंने…
Read Moreसुक्खू सरकार में 355 इकाइयों को धारा 118 के तहत मिली स्वीकृति, हज़ारो बेरोज़गारो को मिलेगा रोज़गार
सुक्खू सरकार ने हिमाचल प्रदेश में निवेश के लिए धारा 118 के तहत 355 इकाइयों को मंजूरी दी है। इनमें 176 औद्योगिक, 126 पर्यटन, बाकी रियल एस्टेट, पनबिजली परियोजनाओं, शिक्षण, धार्मिक-चैरिटेबल और अन्य वाणिज्यिक संस्थाओं को खोलने से संबंधित हैं। धारा 118 के तहत उद्योग स्थापित करने के लिए सरकार ने सबसे अधिक स्वीकृतियां दी हैं। ऑनलाइन डैश बोर्ड की सुविधा शुरू करने के बाद निवेशकों को दी जाने वाली मंजूरी की संख्या में इजाफा हुआ है। यह धारा-118 हिमाचल प्रदेश मुजारियत और भूमि सुधार अधिनियम-1972 की है, जिसके तहत…
Read Moreट्रम्प के हिन्दू समर्थको ने जमकर मनाया जीत का जश्न, कहा अमेरिका – भारत अच्छे दोस्त
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने जीत हासिल की। इसी के साथ वे दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने वाले हैं। इससे पहले वे 2017 में राष्ट्रपति बने थे। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने की खुशी में हिंदू धर्म के सदस्य शिकागो में जश्न मना रहे हैं। भारतीय-अमेरिकी उद्योगपति शलभ कुमार ने इसका एक वीडियो साझा किया। रिपब्लिकन हिंदू गठबंधन के 1500 सदस्यों ने ट्रंप की जीत का जश्न मनाया। उन्होंने भारत-अमेरिका के संबंधों पर प्रतिक्रिया देते हुए दोनों देशों को एक-दूसरे का…
Read Moreसड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चलाया जाएगा सघन चेकिंग अभियान : सीएम धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर परिवहन आयुक्त कार्यालय ने सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए पूरे प्रदेश में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जारी निर्देशों में हर महीने चेकिंग अभियान संचालित करने को कहा गया है। अभियान के दौरान वाहनों की ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने संभागीय परिवहन अधिकारियों, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों, परिवहन कर अधिकारियों व सभी संभागीय निरीक्षकों को पत्र जारी किया है। पत्र में अल्मोड़ा में हाल ही…
Read Moreआश्रम की सम्पति पर उठा विवाद , पत्थरबाजी में कई पुलिस कर्मी और भक्त हुए जख्मी
रामकृष्ण परमहंस आश्रम की संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। देर रात ब्रह्म समाज के अनुयाई रामकृष्ण परमहंस के मंदिर में पहुंच गए और प्रवचन सुनने के बाद वहां से हटने को तैयार नहीं हुए। इससे दोनों पक्षों में माहौल तनावपूर्ण हो गयाष मामले की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर तैनात हो गया। रामकृष्ण परमहंस के अनुयायियों के मुताबिक ब्रह्म समाज के अनुयायियों ने मौके पर कलश स्थापना करने की कोशिश की जिसको लेकर उन्होंने आपत्ति दर्ज करवाई। वहीं, मौके पर एबीवीपी के कार्यकर्ता भी पहुंच गए।…
Read Moreप्रदेश में आउटसोर्स पर भरे जाने थे 7600 पद , अब लगी रोक , जानिए पूरी रिपोर्ट
हिमाचल प्रदेश में विभिन्न श्रेणियों की 7,600 पदों की आउटसोर्स भर्तियों पर ब्रेक लग गई है। राज्य हाईकोर्ट के फैसले के बाद इलेक्ट्राॅनिक्स काॅरपोरेशन ने भर्ती प्रक्रिया बंद कर दी है। शिक्षा विभाग में 6,200 प्री प्राइमरी शिक्षकों सहित एनएचएम में नर्स, ओटी टैक्नीशियन और फार्मासिस्ट सहित अन्य श्रेणियों की 1400 पदों पर भर्तियां होनी हैं। दरअसल शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग ने इन भर्तियों का इलेक्ट्राॅनिक्स काॅरपोरेशन को जिम्मा सौंपा है। अब कोर्ट ने काॅरपोरेशन के माध्यम से भर्तियाें पर रोक लगा दी है। 21 नवंबर को मामले की सुनवाई …
Read Moreसरकार ने मेडिकल और इंजीनियरिंग क्षेत्र में इन पदों को भरने की दी मंजूरी
डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के 30 पद तथा सहायक स्टाफ के 326 पद सृजित कर भरे जाएंगे। शनिवार को कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। मंत्रिमंडल ने राजकीय हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला जिला बिलासपुर में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिक वाहन प्रौद्योगिकी) में एमटेक शुरू करने तथा इसके लिए तीन पदों को सृजित कर भरने को स्वीकृति प्रदान की। बैठक में मत्स्य विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 28 पद भरने को मंजूरी प्रदान की गई। मंत्रिमंडल ने राज्य कर एवं आबकारी विभाग में सहायक…
Read More