हिमाचल प्रदेश में 20 से कम छात्र संख्या वाले हाई और 25 वाले वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों का दर्जा घटेगा। नए शैक्षणिक सत्र से पांच से सात किलोमीटर के नजदीकी स्कूलों में इन स्कूलों के विद्यार्थियों को दाखिले दिलाए जाएंगे। प्रदेश में अब स्कूल मर्ज करने की जगह दर्जा घटाने का प्रदेश सरकार ने फैसला लिया है। उच्च शिक्षा निदेशालय से जनवरी अंत तक सरकार ने इस बाबत प्रस्ताव मांगा है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि कम छात्र संख्या वाले स्कूलों का डाटा एकत्र होने के बाद सरकार की…
Read MoreCategory: National News
सीबीआई ने रिश्वत लेते ट्राई के उच्च अधिकारी को रंगे हाथो पकड़ा और किया गिरफ्तार
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने ट्राई (टेलीकाॅम रेगुलेटरी अथाॅरिटी ऑफ इंडिया) के वरिष्ठ रिसर्च अफसर नरेंद्र सिंह रावत को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते दिल्ली में गिरफ्तार किया है। इस अधिकारी ने हिमाचल के सिरमौर जिला के एक केबल ऑपरेटर से लाइसेंस रिन्यू करने के लिए पैसे मांगे थे। केबल ऑपरेटर ने शिमला सीबीआई को शिकायत दी थी। इसके बाद सीबीआई की टीम ने ट्राई के अधिकारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। सीबीआई के पुलिस अधीक्षक राजेश चहल की अगुवाई में एक टीम आरोपी को रंगे हाथों रिश्वत…
Read Moreसरकार ने पेयजल घोटाले में संलिप्त 10 अधिकारीयों को किया ससपेंड, कार और बाइक में दिखाया पानी का ढुलान
शिमला जिले के ठियोग उपमंडल में सामने आए पेयजल आपूर्ति घोटाले के आरोप में जल शक्ति विभाग के दस अफसरों को निलंबित कर दिया है। इनमें से एक अधिकारी की मौत हो चुकी है। इनका नाम भी निलंबन सूची में रखा गया है। निलंबित अधिकारियों में दो अधिशासी, तीन सहायक, चार कनिष्ठ और एक सेवानिवृत्त कनिष्ठ अभियंता शामिल है। प्रदेश सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की है। इन अधिकारियों को जल शक्ति विभाग मुख्यालय में अटैच कर दिया गया है। इससे संबंधित सभी ठेकेदारों को…
Read Moreहिमाचल प्रदेश में बदलेगा मौसम बर्फबारी का अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश में वीरवार से मौसम बदलेगा। दो से सात जनवरी तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी हुआ है। पांच और छह जनवरी को अधिकांश क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से बारिश और बर्फबारी की तीव्रता अधिक रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान तापमान में भी कमी आने की संभावना है। मैदानी जिलों ऊना, कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और बिलासपुर के कई क्षेत्रों में बुधवार सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाया रहा। वीरवार को भी कोहरा पड़ने का अलर्ट जारी हुआ है।…
Read Moreभारत में यह क्या हो रहा है ? बांग्लादेश घुसपैठी बनी पंचायत प्रधान , अब टीएमसी और भाजपा में छिड़ी जंग
बांग्लादेश घुसपैठी लवली ख़ातून बनी पंचायत प्रधान । ममता की टीएमसी पार्टी से भाजपा ने बताया कनेक्शन । प्रत्याशियों के गवाहों के रूप में दिए गए हलफ़नामे वाले व्यक्तियों ने बताया कि हमारे फ़र्ज़ी हस्ताक्षर करके हमे फंसाने की कोशिश की जा रही है। इस पूरे मामले पर अब भाजपा भड़क गई है । शीघ्र जानता के सामने जाँच का पूरा खुलासा होगा ।
Read Moreहिमाचल के इन पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों ने खूब मनाया नए साल का जश्न
हिमाचल नए साल के जश्न में पूरी तरह डूबा गया। पहाड़ों की दिलकश वादियों में नए साल का इस्तकबाल करने तीन लाख से ज्यादा सैलानी पहुंचे। शिमला, मनाली, डलहौजी और धर्मशाला जैसे पर्यटन स्थलों पर धमाल मचाया। कड़ाके की ठंड में पर्यटकों ने नाच-गाकर साल 2025 का स्वागत किया। शिमला और मनाली में नए साल का जश्न देखते ही बना। मालरोड व रिज मैदान पर आधी रात को आतिशबाजी के साथ लोगों ने जश्न मनाया। शहर में लोग सड़कों पर भी उतर आए। होटलों-रेस्तरां में देर रात तक रंगारंग कार्यक्रम चलते…
Read Moreकिसान आंदोलन के चलते हिमाचल ने पडोसी राज्य के लिए बस सेवा की बंद
किसान आंदोलन के चलते सोमवार को पंजाब में चक्का जाम का हिमाचल में भी असर दिखा। एचआरटीसी ने पंजाब के रूटों पर बस सेवा बंद रखी। दिल्ली के लिए बसें हरियाणा के शाहाबाद होते भेजी गईं। वहीं बीबीएन से सामान लेकर जाने वाले 400 से 500 ट्रक पूरा दिन बद्दी में खड़े रहे। इन ट्रकों की एक दिन पहले ही उद्योगों से डिमांड आ गई थी। रविवार रात को सामान भी लोड करवा दिया था, मगर सोमवार को ट्रक जा नहीं पाए। वहीं बाहरी राज्यों को माल लेकर गए ट्रक…
Read Moreईडी पर सीबीआई का छापा, भ्रष्टाचार को रोकने वाली एजेंसी खुद कंठ तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है, देश की जनता का इनसे विश्वास खत्म
भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में सीबीआई चंडीगढ़ की टीम ने शिमला के स्ट्रॉबेरी हिल्स स्थित ईडी के कार्यालय में छापा मारा। सीबीआई की दबिश से पहले ही रिश्वत का आरोपी ईडी का डिप्टी डायरेक्टर एक बिचौलिए के साथ फरार हो गया। डिप्टी डायरेक्टर कार्यालय को घंटों खंगालने के बाद सीबीआई ने कई फाइलें और अन्य दस्तावेज कब्जे में ले लिए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी अवैध वसूली की रकम भी साथ ले गए हैं। आरोपियों की तलाश में सीबीआई की टीमें अब जगह-जगह दबिश दे रही हैं।…
Read Moreहिमाचल की सुक्खू सरकार आगामी तीन माह तक न कोई पद सृजित करेगी न कोई संस्थान खोलेगी, जानिए ऐसा क्यों ?
हिमाचल प्रदेश में अगले तीन माह तक सामान्य परिस्थिति में न कोई पद सृजित होगा, न नए संस्थान खुलेंगे और न ही स्तरोन्नत होंगे। इन्हें अगले बजट तक के लिए टाला जा रहा है। राज्य सरकार के वित्त विभाग ने इस वित्तीय वर्ष की जनवरी से मार्च तक चलने वाली चौथी तिमाही के लिए आर्थिक प्रबंधन के चलते यह निर्णय लिया है। केवल मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की विशेष मंजूरी पर ही नए संस्थान खोलना, स्तरोन्नयन या नए पदों का सृजन निर्भर रहेगा। वित्त विभाग ने विभागों को इस संबंध…
Read Moreप्रदेश में बर्फबारी और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी, पर्यटकों के लिए मनमोहक होगा दृश्य
हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने हिमाचल के कुछ क्षेत्रों में 27 दिसंबर से अगले 48 घंटे तक भारी बर्फबारी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 29 और 01 जनवरी 2025 को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है। बता दें कि बर्फबारी से न सिर्फ सैलानी खुश हैं, बल्कि राज्य की पर्यटन कारोबारी का भी इसका फायदा मिल रहा है। शीतलहर की चेतावनी, यहां तापमान माइनस में मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के निचले व मैदानी इलाकों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं,…
Read More