आबकारी विभाग ने चार टोल बैरियर, अपने अधीन लिए, जानें वजह

आबकारी विभाग ने चार टोल बैरियर, अपने अधीन लिए, जानें वजह

भराड़ी (बिलासपुर) हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के तहत आने वाले गरामोड़ा, सेलाघोड़ा, कोलांवाला टोबा व ग्वालथाई स्थित टोल बैरियर को अब आबकारी एवं कराधान विभाग ने अपने अधीन कर लिया है। ठेकेदार द्वारा बकाया राशि न चुकाने के चलते यह कदम उठाया गया है। प्रति छोटे वाहन से 30 और बड़े से 50 रुपये लिए जाते हैं। ठेकेदार पर करीब साढ़े चार करोड़ रुपये का बकाया है। विभाग ने कई बार ठेकेदार को बकाया चुकता करने के लिए नोटिस दिए लेकिन कोई भी जवाब नहीं दिया गया। जानकारी के…

Read More

प्रदेश का प्रतिनिधित्व तीन राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में करेंगी भाग्या गुलेरिया

प्रदेश का प्रतिनिधित्व तीन राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में करेंगी भाग्या गुलेरिया

धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला की रहने वाली भाग्या गुलेरिया एक नहीं बल्कि तीन राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। दिसंबर 2022 और जनवरी 2023 में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी। भाग्या गुलेरिया नगरोटा बगवां में 16 से 19 नवंबर को 54वीं अंतर जिला और ओपन स्टेट टेबल टेनिस प्रतियोगिता में स्टेट चैंपियन बनीं। इससे पूर्व चंबा में स्टेट रैंकिंग प्रतियोगिता भी चैंपियन बनीं। इसके अलावा अंडर-19 टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग्या गुलेरिया रनरअप रहीं। वहीं स्कूली स्टेट प्रतियोगिता में भाग्या गुलेरिया फाइनल मुकाबले…

Read More

खुलासा: हिमाचल में बिना पंजीकरण एनटीटी करवा रहे शिक्षण संस्थान, शिक्षा निदेशालय से मांगा जवाब

खुलासा: हिमाचल में बिना पंजीकरण एनटीटी करवा रहे शिक्षण संस्थान, शिक्षा निदेशालय से मांगा जवाब

शिमला हिमाचल प्रदेश में बिना पंजीकरण करवाए कई निजी शिक्षण संस्थान नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (एनटीटी) करवा रहे हैं। सरकारी स्कूलों में 4,000 प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती से पहले इस फर्जीवाडे़ का खुलासा हुआ है। शिकायतें मिलने के बाद राज्य निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग की अदालत में यह मामला पहुंच गया है। अगले सप्ताह आयोग की अदालत में इस बाबत सुनवाई होगी। आयोग ने मामले को लेकर प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय से भी जवाबतलबी की है।आयोग के पास पहुंचीं शिकायतों के अनुसार प्रदेश में बीते कुछ समय से सूक्ष्म, लघु…

Read More

कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में दो आरोपियों ने किया कोर्ट में आत्मसमर्पण

कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में दो आरोपियों ने किया कोर्ट में आत्मसमर्पण

धर्मशाला हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में दो आरोपियों ने कांगड़ा कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। किसी संस्थान में कोचिंग देने वाले विनीत कुमार निवासी शंकरपुर मुंगेर, बिहार और वेद प्रकाश निवासी रामबिग्गा कुंड आथवन डिग्री नालंदा बिहार पुलिस की वांटेड सूची में शामिल थे। दोनों ने पुलिस भर्ती का लिखित पेपर अभ्यर्थियों को बेचा था। पुलिस अधीक्षक खुशहाल चंद शर्मा ने बताया कि आरोपी एक संस्थान में कोचिंग देते थे और वहीं से उन्होंने पुलिस भर्ती का पेपर अभ्यर्थियों को बेचा था। शुक्रवार को उन्हें कांगड़ा में…

Read More

धाम में शिरकत कर मंत्री ने किया आचार सहिंता का उल्लंघन, चुनाव आयोग ने थमाया नोटिस

धाम में शिरकत कर मंत्री ने किया आचार सहिंता का उल्लंघन, चुनाव आयोग ने थमाया नोटिस

शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए लगी आचार संहिता के बीच महिला भाजपा नेता की ओर से शुक्रवार को जुन्गा में धाम का आयोजन किया गया। भाजपा नेता विजय ज्योति सेन की ओर से रखी गई धाम में कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं मंत्री सुरेश भारद्वाज भी पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताने के बहाने करवाए गए आयोजन में पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, पूर्व मंत्री रूप दास कश्यप समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी शामिल हुए। भारद्वाज ने कहा कि चुनावी थकान उतारने के लिए राजमाता…

Read More

एचपीयू शिमला के रजिस्ट्रार को चहेतों की नौकरी नियमित करने पर हाईकोर्ट ने किया तलब

एचपीयू शिमला के रजिस्ट्रार को चहेतों की नौकरी नियमित करने पर हाईकोर्ट ने किया तलब

शिमला हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में नियम ताक में रखकर चहेतों को नियमित करने के मामले में हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए रजिस्ट्रार को तलब किया है। मामले से जुड़े रिकॉर्ड का अवलोकन करने के बाद न्यायाधीश संदीप शर्मा ने पाया कि सेल्फ फाइनेंस स्कीम के तहत एचपीयू में सैकड़ों नियुक्तियां की गईं। इतना ही नहीं, उन्हें नियमित करने के बाद विश्वविद्यालय के विभागों में उस समय भेजा गया, जब पद खाली नहीं थे। मामले की अगली सुनवाई 29 नवंबर को निर्धारित की गई है। याचिकाकर्ता विजय कुमार ने आरोप…

Read More

विदेश मंत्रालय का ड्राइवर पाकिस्तान भेजता था गुप्त सूचनाएं, पुलिस ने किया अरेस्ट

विदेश मंत्रालय का ड्राइवर पाकिस्तान भेजता था गुप्त सूचनाएं, पुलिस ने किया अरेस्ट

नई दिल्ली दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने शुक्रवार को विदेश मंत्रालय में कार्यरत एक ड्राइवर को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक ड्राइवर गुप्त सूचनाएं लीक करता था। इसके अलावा यह बात भी सामने आ रही है कि इसे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा हनी ट्रैप के जरिए फंसाया गया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्हें खुफिया इनपुट मिले थे कि विदेश मंत्रालय का एक ड्राइवर खुफिया जानकारी पाकिस्तान की एक महिला को भेजता है। यह महिला आईएसआई की एजेंट है।

Read More

जबरन धर्मांतरण पर सख्त कानून लाने का फैसला, धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी

जबरन धर्मांतरण पर सख्त कानून लाने का फैसला, धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी

देहरादून मंत्रिमंडल में सरकार ने उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी है। सीएम धामी ने कहा कि सत्ता में आने के बाद सबसे पहले समान नागरिक संहिता के लिए समिति का गठन किया। समिति सभी वर्गों से सुझाव लेकर प्रस्ताव तैयार कर रही है। सीएम ने कहा कि धर्मांतरण एक बड़ी समस्या है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जबरन धर्मांतरण एक बड़ी समस्या है। देवभूमि में धर्मांतरण रोकने के लिए सरकार ने सख्त कानून लाने का फैसला लिया है। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा…

Read More

वीआईपी कल्चर पर हाईकोर्ट की कड़ी टिप्पणी, मुख्य सचिव (सीएस) से जवाब तलब

वीआईपी कल्चर पर हाईकोर्ट की कड़ी टिप्पणी, मुख्य सचिव (सीएस) से जवाब तलब

शिमला हाईकोर्ट ने वीआईपी कल्चर पर कड़ी टिप्पणी की है। न्यायाधीश अजय मोहन गोयल ने सरकारी गाड़ियों में वीआईपी नंबर लगाने पर मुख्य सचिव (सीएस) से जवाब तलब किया है। अदालत ने पूछा है कि आम लोगों के टैक्स के पैसों से अधिकारियों का वीआईपी नंबर खरीदने का क्या औचित्य है और ऐसा कौन सा पुण्य का कार्य है जो इसके बिना नहीं हो सकता। अदालत ने यह जानकारी शपथपत्र के माध्यम से 12 दिसंबर तक तलब की है। न्यायाधीश गोयल ने अपने आदेश में कहा कि अदालत यह समझने…

Read More

कोरोना की दो वैक्सीन के सैंपल फेल, सीडीएल कसौली में हुई जांच, बाजार में नहीं आएगी

कोरोना की दो वैक्सीन के सैंपल फेल, सीडीएल कसौली में हुई जांच, बाजार में नहीं आएगी

सोलन देश में कोरोना की वैक्सीन के दो सैंपल फेल हो गए हैं। सेंट्रल ड्रग्स लैबोरेटरी (सीडीएल) कसौली ने वैक्सीन के संबंधित बैच बाजार में उतारने पर रोक लगा दी है। वैक्सीन के सैंपल सीडीएल कसौली में जांच के दौरान वैक्सीन मानकों पर खरे नहीं उतरे। सैंपल फेल होने पर वैक्सीन बनाने वाली कंपनी को इसकी रिपोर्ट भेज दी गई है। कंपनी को वैक्सीन के सैंपल फेल होने के बाद नोटिस जारी कर पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। अब तक देश में कोरोना वैक्सीन के पांच सैंपल हो फेल हो…

Read More