शिमला पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में चंडीगढ़ में दो एफआईआर दर्ज होने के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने विशेष जांच दल (एसआईटी) और सीआईडी से पूरा रिकॉर्ड मांग लिया है। सीबीआई की टीमें सोमवार या मंगलवार को हिमाचल पहुंच सकती हैं। हिमाचल पुलिस की एसआईटी ने अब इस मामले की जांच बंद कर दी है। सीबीआई अब नए सिरे से जांच करेगी। सीबीआई पहले पेपर खरीदने वालों और फिर बेचने वालों से पूछताछ करेगी। इसके बाद और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। एसआईटी अब तक 253 आरोपियों की…
Read MoreCategory: National News
मोस्टवांटेड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ कैलिफोर्निया में डिटेन, मान बोले-जल्द लाया जाएगा पंजाब
चंडीगढ़ पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को कैलिफोर्निया में डिटेन किया गया है। सीएम भगवंत मान ने इसकी पुष्टि की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को अमेरिकी पुलिस ने हिरासत में लिया है। अब गोल्डी बराड़ को जल्द ही पंजाब लाया जाएगा। मान ने दावा किया कि पंजाब में गैंगस्टर संस्कृति जल्द ही समाप्त हो जाएगी। वे बाहर बैठे हैं, इसलिए हम चैनल के माध्यम से जाने के लिए बाध्य हैं। हाल ही में हमने गृह मंत्रालय के माध्यम से इंटरपोल…
Read Moreनार्को टेस्ट में आफताब के खौफनाक खुलासे, श्रद्धा के कत्ल और टुकड़े करने समेत खोले कई राज
नई दिल्ली श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला ने दो घंटे तक चले नार्को टेस्ट में प्रेमिका की बर्बर हत्या बयां कर दी। हालांकि फॉरेंसिक अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की, लेकिन सूत्रों का दावा है कि आफताब ने हत्या और शव के टुकड़े कर ठिकाने लगाने की बात कबूल की है। आपको बता दें कि श्रद्धा वालकर हत्याकांड में आरोपी आफताब पूनावाला का रोहिणी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में गुरुवार को नार्को टेस्ट कराया गया। सुबह 10 बजे शुरू हुआ नार्को टेस्ट करीब दो घंटे तक चला।…
Read Moreसोलंकी प्रकरण: सपा विधायक और रिजवान का सरेंडर, रोते हुए पहुंचे पुलिस कमिश्नर आवास, पूछताछ जारी
कानपुर कानपुर के जाजमऊ आगजनी और रंगदारी के मामले में फरार सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी ने सरेंडर कर दिया है। शुक्रवार सुबह पुलिस कमिश्नर के आवास पर पहुंचकर दोनों ने सरेंडर किया है। इस दौरान उनका परिवार, विधायक अमिताभ बाजपेई, विधायक हसन रूमी आदि मौजूद रहे। इरफान सोलंकी और उनके भाई लगभग 30 दिन से फरार थे। पुलिस कमिश्नर के आवास पर जब इरफान सरेंडर करने पहुंचे, तो उनकी आंखों में आंसू थे। मीडिया के किसी भी सवाल का उन्होंने जवाब नहीं दिया। मीडिया ने…
Read Moreडेवलपमेंट प्लान की अनुपालना नहीं करने पर राज्य सरकार से जवाब तलब
शिमला हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने न्यू शिमला डेवलपमेंट प्लान की अनुपालना नहीं करने के आरोपों पर राज्य सरकार से जवाब-तलब किया है। मुख्य न्यायाधीश एए सैयद और न्यायाधीश ज्योत्स्ना रिवाल दुआ ने इस बाबत प्रधान सचिव नगर नियोजन, केंद्र सरकार, हिमुडा, नगर निगम और पर्यटन विभाग के निदेशक को नोटिस जारी किया है। मामले की सुनवाई अब तीन हफ्ते बाद होगी। न्यू शिमला वेलफेयर सोसायटी ने याचिका में आरोप लगाया है कि न्यू शिमला फेज वन के सेक्टर 1 और 2 के ग्रीन एरिया में बिना डेवलपमेंट प्लान के निर्माण…
Read Moreएनआईटी पढ़ाई के साथ पर्यावरण संरक्षण की मुहिम भी चलाएगा
हमीरपुर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर के विद्यार्थी अब पढ़ाई के साथ-साथ संस्थान में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम करेंगे। संस्थान में सतत क्लब का गठन किया जाएगा। इस क्लब में बीटेक, बीआर्क, दोहरी डिग्री, एमटेक, एमबीए, एमएससी और पीएचडी के विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। क्लब में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थी पांच दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद क्लब के सदस्यों के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। क्लब के सचिव के पद पर दो विद्यार्थियों, संयुक्त सचिव के पद पर दो,…
Read Moreआईजीएमसी में मरीज परेशान, हीमोफीलिया के इंजेक्शन का स्टॉक खत्म
शिमला इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में हीमोफीलिया इंजेक्शन का स्टॉक खत्म हो गया है। वहीं बिलों का भुगतान न होने से कंपनी ने इंजेक्शनों की आपूर्ति भी रोक दी है। ऐसे में दुर्घटना और चोट लगने पर खून को रोकने के लिए लगाया जाने वाला यह इंजेक्शन न मिलने से मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अस्पताल प्रबंधन की ढील के कारण इंजेक्शन की खरीद की प्रक्रिया रुकी हुई है। हीमोफीलिया एक आनुवांशिक बीमारी है। इस बीमारी से ग्रसित मरीज को अगर चोट लग जाती…
Read Moreबीएसएफ जवान गलती से क्रॉस किया बॉर्डर, पाकिस्तान ने वापस लौटाया
चंडीगढ़ गुरुवार सुबह पंजाब सेक्टर में भारत-पाक सीमा पार करने वाले बीएसएफ जवान को पाकिस्तान ने भारत को सौंप दिया है। बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि जवान ने गलती से सीमा पार कर ली थी।
Read Moreटैक्सटाइल और स्क्रैप पॉलिसी को कैबिनेट ने दी मंजूरी
चंडीगढ़ हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र 22 दिसंबर से होगा। गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि कैबिनेट में हरियाणा विधानसभा (सदस्यों के वेतन, भत्ते और पेंशन) अधिनियम के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। वहीं नई हरियाणा आत्मनिर्भर टेक्सटाइल पालिसी 2022-25 को भी मंजूरी दे दी गई है। यह पॉलिसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5S विजन फार्म टू फाइबर टू फैक्ट्री टू फैशन टू फॉरेन के सिद्धांत पर काम करेगी। कपड़ा क्षेत्र में 4000 करोड़ रुपये के निवेश और 20000…
Read Moreमुख्यमंत्री बनना है तो 100 विधायकों को लाओ और सीएम बन जाओ : अखिलेश यादव
रामपुर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश के ये जो दोनों डिप्टी सीएम हैं वो सीएम बनना चाहते हैं। हमने तो उनको खुला ऑफर दिया है कि 100 विधायक ले आओ, हम समर्थन देंगे। सीएम तुम बन जाना। हम बाहर से समर्थन देंगे। उन्होंने कहा कि एक डिप्टी सीएम की स्थिति यह है कि वो किसी डॉक्टर का तबादला भी नहीं कर सकते हैं। दूसरे डिप्टी सीएम साहब का विभाग बदल दिया गया है। उनको ऐसा विभाग दे दिया गया है, जिसमें बजट…
Read More