बिलासुपर। सांसद खेल महाकुंभ में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शिरकत करेंगे। बिलासपुर में 7 और 8 मार्च को खेल महाकुंभ हाेने जा रहा है। इसमें जेपी नड्डा शिरकत करेंगे। इससे पहले भाजपा सदर मंडल बिलासपुर की बैठक पार्टी कार्यालय में हुई, जिसमें सरकार की ओर से बंद किए गए संस्थानों के विरोध में चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान को और गति देने पर चर्चा की गई। पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर आगे बढ़ना चाहिए और एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के…
Read MoreCategory: National News
न्यू ब्रॉड गेज रेल लाइन के निर्माण के लिए 538 बीघा जमीन का होगा अधिग्रहण
बिलासपुर केंद्र सरकार, उत्तर रेलवे, रेलवे विकास निगम (लिमिटेड) को 10 गांवों की 538.13 बीघा भूमि को भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी, न्यू ब्रॉड गेज रेल लाइन परियोजना के निर्माण के लिए अर्जित करने की सिफारिश प्रधान सचिव परिवहन आरडी नजीम की ओर से की गई है। भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेललाइन के निर्माण के लिए बध्यात से आगे 10 गांवों की 538.13 बीघा भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस जमीन के अधिग्रहण के लिए ग्रामीण तैयार नहीं थे। इसके बाद इन गांवों की सामाजिक प्रभाव आकलन रिपोर्ट (एसआईए) तैयार की गई। अब…
Read Moreलुप्त हो रही बेशकीमती जड़ी बूटियां, अवैज्ञानिक और अवैध दोहन से बजी खतरे की घंटी
मनाली (कुल्लू) अवैज्ञानिक व अवैध रूप से इनका दोहन करने से कई प्रजातियां खत्म होने के कगार पर हैं। पिछले पांच वर्षों में कई जड़ी-बूटियां 50 प्रतिशत तक लुप्त हो गईं हैं। हिमालयन क्षेत्रों में उगने वाली औषधीय गुणों से भरपूर जड़ी-बूटियां खतरे में हैं। अवैज्ञानिक व अवैध रूप से इनका दोहन करने से कई प्रजातियां खत्म होने के कगार पर हैं। पिछले पांच वर्षों में कई जड़ी-बूटियां 50 प्रतिशत तक लुप्त हो गईं हैं। हिमालयन क्षेत्र में उगने वाली क्षीर (लीलियम) जड़ी-बूटी पर सबसे ज्यादा खतरा है। इस प्रजाति…
Read Moreलोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर द्वारा 24 फरवरी, 2023 को शिमला से जारी संयुक्त प्रेस वक्तव्य
कैबिनेट मंत्री ने पूछा, पूर्व भाजपा सरकार ने अंतिम छह महीने में 920 संस्थान खोल कर प्रदेश की भोली जनता को ठगने का प्रयास किया कहा, व्यवस्था परिवर्तन के तहत हो रहे निर्णयों से पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बौखलाए लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की पूर्व जय राम सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने अपने कार्यकाल के अंतिम छह महीनों में बिना बजट का प्रावधान किए 920 संस्थान खोले और स्तरोन्नत किए। यह…
Read Moreबागवानी मंत्री ने मास्टर ट्रेनरों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए
राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी एवं मुख्य संसदीय सचिव, संसदीय मामले व बागवानी मोहन लाल ब्राक्टा ने आज समेती मशोबरा में आयोजित एक कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनरों से संवाद किया और उन्हें प्रमाण-पत्र वितरित किए। इसमें 30 अधिकारी और 25 किसान शामिल हुए। यह संस्थागत मास्टर ट्रेनर्ज प्रशिक्षण न्यूजीलैंड प्लांट फूड एंड रिसर्च लिमिटेड के अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों द्वारा विश्व बैंक वित्तपोषित हिमाचल प्रदेश बागवानी विकास परियोजना के अंतर्गत प्रदान किया जा रहा है। न्यूजीलैंड प्लांट फूड एंड रिसर्च लिमिटेड (एनजेड पीएफआर) एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता…
Read Moreगणतंत्र दिवस परेड के एनसीसी प्रतिभागी दल ने राज्यपाल से भेंट की
नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित परेड में भाग लेने वाले एनसीसी दल के हिमाचल प्रदेश के सदस्यों ने आज यहां राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की। इन्होंने नई दिल्ली में आयोजित प्रधानमंत्री रैली में भी भाग लिया था। राज्यपाल ने परेड में तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिए इन प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया। इस वर्ष हिमाचल प्रदेश के 14 एनसीसी प्रतिनिधियों ने आरडी कैंप में भाग लिया, जिसमें 7 लड़के और 7 लड़कियां शामिल थीं। इनमें हिमाचल प्रदेश की कैडेट मनिका सेठी ने मास्टर…
Read Moreजाइका के सहयोग से स्वास्थ्य क्षेत्र को सुदृढ़ करने के प्रयास
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ करने को विशेष प्राथमिकता प्रदान की जा रही है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रदेश सरकार विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे के लिए वित्तीय सहायता के लिए जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जाइका) का सहयोग लेने पर विचार कर रही है। इस पहल के लिए प्रस्तावित वित्तीय परिव्यय 2835 करोड़ रुपये है। राज्य सरकार ने प्रदेश में त्रि-स्तरीय स्वास्थ्य…
Read Moreअमृतपाल का साथी लवप्रीत तूफान कुछ ही देर में होगा रिहा,कोर्ट ने पुलिस को दिए आदेश
अमृतसर (पंजाब) वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने कहा कि खालिस्तान के हमारे उद्देश्य को बुराई और वर्जित के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। इसे बौद्धिक दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए कि इसके भू-राजनीतिक लाभ क्या हो सकते हैं। यह एक विचारधारा है। वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के साथी लवप्रीत तूफान को कुछ ही देर में रिहा कर दिया जाएगा। अजनाला कोर्ट ने पुलिस को आदेश दे दिए हैं। इससे पहले एसएसपी ने कहा था कि तूफान ने सबूत पेश किए कि वह मौके…
Read Moreयुवाओं का इंतजार खत्म आयोग ने भर्ती परीक्षा का रिजल्ट किया जारी
देहरादून उत्तराखंड रैंकर्स भर्ती का परिणाम आयोग ने जारी कर दिया था, लेकिन पांच उम्मीदवारों ने चार सवालों के सही जवाब लिखने के बावजूद आयोग की ओर से गलत ठहराने पर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी थी। इसी आधार पर रिजल्ट संशोधित हुआ है। पेपर लीक विवादों के दौरान लटकी हुई उत्तराखंड रैंकर्स भर्ती का परिणाम आखिरकार बृहस्पतिवार को जारी हो गया। लंबे समय से युवा इसके रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। मेरिट में जो संशोधन हुआ है, उस हिसाब से चुने गए कई नए उम्मीदवारों के लिए…
Read Moreसीडीएस-एनडीए 16 अप्रैल, सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 28 मई को
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला में अप्रैल और मई माह में यूपीएससी की परीक्षा का आयोजन होगा। इस दौरान 2500 से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) नई दिल्ली 16 अप्रैल को सीडीएस व एनडीए तथा 28 मई को सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन करेगी। यह जानकारी उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए रखी गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। बैठक में संघ लोक सेवा आयोग के उपसचिव उज्ज्वल कुमार तथा अंडर सचिव दीप पंत विशेष रूप से उपस्थित…
Read More