मुख्यमंत्री से बेरोजगार कला अध्यापक संघ ने की भेंट

मुख्यमंत्री से बेरोजगार कला अध्यापक संघ ने की भेंट

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से आज यहां बेरोजगार कला अध्यापक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने कला अध्यापक के पदों की छंटनी परीक्षा का परिणाम शीघ्र घोषित करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास में शिक्षकों की अहम भूमिका है। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस मामले पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधायक संजय रतन और बेरोजगार कला अध्यापक संघ के महासचिव विजय चौहान, संघ के विभिन्न जिलों के…

Read More

हाईकोर्ट ने कैबिनेट के निर्णय को किया निरस्त, अनुबंध नियुक्ति को नियमितीकरण पर दी यह व्यवस्था

हाईकोर्ट ने कैबिनेट के निर्णय को किया निरस्त, अनुबंध नियुक्ति को नियमितीकरण पर दी यह व्यवस्था

प्रदेश हाईकोर्ट ने नियमितीकरण और वेतन निर्धारण के मामले में महत्वपूर्ण व्यवस्था दी है। न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश सत्येन वैद्य की खंडपीठ ने कहा है कि अनुबंध नियुक्ति को नियमितीकरण के लिए नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। खंडपीठ ने कैबिनेट के निर्णय को निरस्त करते हुए सरकार को वेतन निर्धारण करने के आदेश दिए हैं। याचिकाकर्ता पंकज कुमार और अन्य की याचिकाओं को स्वीकार करते हुए अदालत ने यह निर्णय सुनाया। याचिका में आरोप लगाया गया था कि 28 फरवरी 2020 को सरकार ने निर्णय लिया था कि…

Read More

पेपर लीक के बाद 300 भर्ती परीक्षाओं की जांच शुरू

पेपर लीक के बाद 300 भर्ती परीक्षाओं की जांच शुरू

प्रदेश सरकार की ओर से भंग किए जा चुके हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर में बीते तीन साल में करीब 300 परीक्षाएं हुई हैं। गड़बड़ी की आशंका के चलते विजिलेंस ने इन सभी परीक्षाओं की जांच शुरू कर दी है। आयोग में तैनात रहे 55 अधिकारियों व कर्मचारियों से भी पूछताछ की जाएगी। जेओए आईटी पेपर लीक मामला सामने आने के बाद विजिलेंस ने अन्य पेपरों की जांच आगे बढ़ा दी है। आयोग में हुईं गड़बड़ियों की पूरी रिपोर्ट विजिलेंस प्रदेश सरकार को भेजेगी। जेओए आईटी के साथ कला अध्यापक…

Read More

सेवानिवृत्ति या मृत्यु पर ही लौटा सकते हैं एनपीएस का पैसा : केंद्र सरकार

सेवानिवृत्ति या मृत्यु पर ही लौटा सकते हैं एनपीएस का पैसा : केंद्र सरकार

केंद्र सरकार ने दो टूक कहा है कि हिमाचल प्रदेश में कर्मचारी की सेवानिवृत्ति या मृत्यु होने पर ही न्यू पेंशन सिस्टम (एनपीएस) का पैसा लौटा पाएंगे। इस बारे में पीएफआरडीए ने हिमाचल सरकार को एक स्पष्टीकरण भेजा है। केंद्र में राज्य सरकार के 8000 करोड़ रुपये फंसे हैं। एनपीएस में हर साल सरकारी कर्मचारियों के 1500 से 1600 करोड़ रुपये जमा हो रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) को धरातल पर लागू करना वर्तमान सरकार के लिए बड़ी चुनौती हो गई है। सरकार की आर्थिक स्थिति…

Read More

बस पलटी, एक युवती की मौत 37 छात्र घायल

बस पलटी, एक युवती की मौत 37 छात्र घायल

 बिलासपुर  बिलासपुर के जबली के पास चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरियाणा नंबर की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवती की मौत हो गई। जिसक पहचान कौशांगी आर्या के तौर पर हुई है। वहीं एक गंभीर घायल श्वेता गोपीनाथ को पीजीआई रेफर किया गया है। घायलों का उपचार बिलासपुर अस्पताल में चल रहा है। बस में छात्रों समेत 41 लोग सवार थे। घायल छात्र दिल्ली के कमला नेहरू और जीजस एंड मेरी कॉलेज के विद्यार्थी हैं। जोकि शैक्षणिक भ्रमण पर जा रहे थे। करीब 37 विद्यार्थी घायल हैं।…

Read More

मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से पीड़ित बच्चे के उपचार के लिए वित्तीय सहायता

मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से पीड़ित बच्चे के उपचार के लिए वित्तीय सहायता

शिमला  : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मस्कुलर डिस्ट्रॉफी बीमारी से पीड़ित 14 वर्षीय बच्चे के उपचार के लिए हर संभव वित्तीय सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। हमीरपुर जिला के बड़सर क्षेत्र के निवासी प्रेम लाल ने अपनी धर्मपत्नी सहित आज प्रातः यहां मुख्यमंत्री से भेंट की और उन्हें अवगत करवाया कि उनका बेटा अरुण मस्कुलर डिस्ट्रॉफी बीमारी से पीड़ित है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह बच्चे का उपचार करवाने में सक्षम नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने प्रेम लाल को आश्वस्त किया कि बच्चे…

Read More

राज्य की आर्थिक स्थिति पर आगामी विधानसभा सत्र में श्वेत-पत्र लाएगी प्रदेश सरकार

राज्य की आर्थिक स्थिति पर आगामी विधानसभा सत्र में श्वेत-पत्र लाएगी प्रदेश सरकार

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार और संगठन के बीच समन्वय को और मजबूत करने के दृष्टिगत प्रति माह कांग्रेस मुख्यालय, राजीव भवन, शिमला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मंत्रियों के मध्य आपसी चर्चा के लिए बैठकें आयोजित की जाएंगी। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं की विभिन्न समस्याओं के अविलंब एवं प्रभावी समाधान में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से परामर्श के बाद यह कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री ने आज स्वयं राजीव भवन पहुंच कर इस बारे में पहल की और लगभग तीन…

Read More

ग्रामीण भारत में बदलाव की सूत्रधार हैं, अग्रणी महिलाएं

ग्रामीण भारत में बदलाव की सूत्रधार हैं, अग्रणी महिलाएं

भारत सरकार  सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय  पत्र सूचना कार्यालय  शिमला *** अग्रणी महिलाएं, ग्रामीण भारत में बदलाव की सूत्रधार हैं ग्रामीण भारत में अग्रणी महिलाएं, समुदायों के व्यवहार में परिवर्तन लाकर स्वच्छ भारत निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं और दूसरों को भी अपने जैसा बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं।     दिनांक 02 मार्च, 2023 यह नारी सशक्तिकरण का युग है। यह वास्तव में हमारे लिए अपने समाज में महिलाओं की शक्ति को पहचानने और स्वीकार करने का सही समय है। लेकिन यह केवल खेल, राजनीति, सिनेमा, सशस्त्र बलों, कॉर्पोरेट व्यवसायों या अन्य क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं के बारे में नहीं…

Read More

विदेश मंत्री जयशंकर ने सीमा पर तनाव के बीच चीनी समकक्ष से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

विदेश मंत्री जयशंकर ने सीमा पर तनाव के बीच चीनी समकक्ष से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली भारत-चीन के बीच चल रही तनातनी किसी से छिपी नहीं है। वैश्विक मंचों पर भारत ने कई बार चीन को आईना दिखाया है। इस बीच गुरुवार को विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर और चीन के विदेश मंत्री किन गैंग ने दिल्ली में G20 विदेश मंत्रियों की बैठक के मौके पर द्विपक्षीय बैठक की। विदेश मंत्री जयशंकर ने इस मुलाकात के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करके बताया कि मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों, विशेष रूप से सीमा क्षेत्रों में शांति बहाली को…

Read More

शहीद पवन कुमार के अंतिम दर्शन करने के लिए रामपुर में जनसैलाब

शहीद पवन कुमार के अंतिम दर्शन करने के लिए रामपुर में जनसैलाब

आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए पवन का पार्थिव शरीर वीरवार को रामपुर बुशहर पहुंचा। सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इस दौरान पवन धंगल अमर रहे के नारों से पूरा रामपुर गूंज उठा। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के पदगामपोरा में आतंकियों से लोहा लेते हुए पवन धंगल शहीद हुए हैं पार्थिव देह रामपुर पहुंचते ही लोगों ने ‘शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा’ नारे लगाए। शहीद के अंतिम…

Read More