सुक्खू सरकार का आज होगा पहला बजट पेश, उप कर लगने की संभावना

सुक्खू सरकार का आज होगा पहला बजट पेश, उप कर लगने की संभावना

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शुक्रवार को अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश करेंगे। वह पहले ही कड़े फैसले लेने की बात कह चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री राज्य के कार्यक्षेत्र में आने वाले कई उपकर या शुल्क लगाकर आमदनी बढ़ाने की दिशा में नए कदम उठा सकते हैं। इस साल चुनावी वर्ष न होने के कारण बजट के लोकलुभावन होने की संभावना बहुत कम है। हालांकि, मुख्यमंत्री कृषि, पशुपालन जैसे प्राइमरी सेक्टर के घटकों और विनिर्माण क्षेत्र पर ज्यादा फोकस कर सकते हैं। राज्य का…

Read More

हाईकोर्ट ने कैथलीघाट में फोरलेन की निशानदेही करने के डीसी सोलन को को दिए आदेश

हाईकोर्ट ने कैथलीघाट में फोरलेन की निशानदेही करने के डीसी सोलन को को दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने उपायुक्त सोलन को कैथलीघाट में फोरलेन की निशानदेही करने के आदेश दिए हैं। न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह ने डीसी से निशानदेही की रिपोर्ट तलब की है। अदालत ने मामले की सुनवाई 28 मार्च को निर्धारित की गई है। अदालत को बताया गया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने उपायुक्त सोलन के समक्ष निशानदेही के लिए आवेदन किया था। लेकिन, अभी तक निशानदेही नहीं की गई है। अदालत के ध्यान में लाया गया कि राजस्व विभाग की ओर से निशानदेही न करने के कारण…

Read More

सेब नहीं खरीद पाएंगे बिना लाइसेंस हिमाचल से बाहरी राज्यों के कारोबारी

सेब नहीं खरीद पाएंगे बिना लाइसेंस हिमाचल से बाहरी राज्यों के कारोबारी

बाहरी राज्यों से आने वाले कारोबारी (लदानी) अब बिना लाइसेंस प्रदेश की मंडियों में सेब नहीं खरीद पाएंगे। प्रदेश में पहली बार कारोबारियों के लिए लाइसेंस अनिवार्य करने की व्यवस्था लागू की जा रही है। बिना लाइसेंस कारोबारी को ऑक्शन यार्ड में जाने की अनुमति नहीं होगी। हर साल बाहरी राज्यों के कुछ कारोबारी प्रदेश की मंडियों में सेब खरीद कर गायब हो जाते हैं, जिससे बागवानों और आढ़तियों का पैसा डूब जाता है। सेब खरीद के लिए आने वाले कारोबारी को कृषि विपणन बोर्ड के पोर्टल पर लाइसेंस के…

Read More

सामान्य शिक्षा के साथ छात्रों को मिलेगी तकनीकी शिक्षा

सामान्य शिक्षा के साथ छात्रों को मिलेगी तकनीकी शिक्षा

सोलन। विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ तकनीकी शिक्षा की जानकारियां देने के लिए 15 और स्कूलों में वोकेशनल विषय शुरू किया जाएगा। एसएमसी की मांग पर इसका प्रस्ताव शिक्षा विभाग ने निदेशालय को भेजा है। संबंधित स्कूलों में इस सत्र से ही वोकेशनल कक्षाएं शुरू करने की तैयारी है। वर्तमान में जिला के 97 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में वोकेशनल कोर्स चल रहे हैं, जिसमें 9051 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। अब जिन स्कूलों में वोकेशनल विषय शुरू करने हैं, उनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल झाड़माजरी में आईटी, डूमेहर…

Read More

आधार में 14 जून तक करें निशुल्क ऑनलाइन दुुरुस्ति

आधार में 14 जून तक करें निशुल्क ऑनलाइन दुुरुस्ति

रिकांगपिओ (किन्नौर)। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा आधार में 14 जून तक मुफ्त ऑनलाइन दस्तावेजों के अपडेशन की सुविधा दी गई है। इसके तहत अगर कोई व्यक्ति स्वयं के माध्यम से अपने आधार कार्ड अपडेशन के लिए पहचान और पता प्रमाण के दस्तावेज अपलोड करता है, तो उससे कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह बात उपायुक्त किन्नौर तोरुल एस रवीश ने प्रेस को जारी बयान में कही। न्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति स्वयं ऑनलाइन पहचान और पता प्रमाण के दस्तावेज अपलोड करने में अक्षम है, तो वह नजदीकी…

Read More

पुलिस ने लाल ढांग में पकड़ी शराब की खेप

पुलिस ने लाल ढांग में पकड़ी शराब की खेप

पांवटा साहिब/नघेता(सिरमौर)। पुरुवाला थाना के तहत सिंघपुरा पुलिस चौकी की टीम ने गाड़ी से अंग्रेजी शराब और बीयर की 60 पेटी बरामद की है। पुलिस पुरुवाला थाना में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार सिंघपुरा चौकी प्रभारी एएसआई भरत सिंह, आरक्षी शरणदीप और आरक्षी जसबीर सिंह ने बुधवार देर रात गोजर, खोदरी माजरी, किल्लोड़ मार्ग पर लालढांक के समीप नाका लगाया था। इसी बीच एक गाड़ी किल्लोड़ की तरफ से आई। चालक नाकेबंदी देख कर गाड़ी वापस लेने लगा। पुलिस ने…

Read More

राज्यपाल ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने में नवोन्मेषी प्रयासों की सराहना की

राज्यपाल ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने में नवोन्मेषी प्रयासों की सराहना की

शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन में कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में राज्य में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के कार्यान्वयन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि हाल ही में प्राकृतिक उत्पादों की मांग में बढ़ोतरी हुई है और किसान इससे लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने में कृषि विश्वविद्यालयों के साथ कृषि प्रौद्योगिकी विकास में भागीदारी, इनकी ब्रैंडिंग और पैकिंग विकास तथा छात्रों और प्रशिक्षुओं के लिए फैलोशिप…

Read More

फ्रांस के पूर्व पीएम फिलिप भारत यात्रा पर, गांधी स्मृति पहुंचकर जाहिर की खुशी

फ्रांस के पूर्व पीएम फिलिप भारत यात्रा पर, गांधी स्मृति पहुंचकर जाहिर की खुशी

फ्रांस के पूर्व प्रधानमंत्री एडवर्ड फिलिप मंगलवार को चार दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। यहां वह गांधी स्मृति पहुंचकर महात्मा गांधी के जीवन से परिचित हुए। राष्ट्रपिता गांधी के उस कमरे में भी गए जहां वे अपने जीवन के अंतिम 144 दिन गुजारे। कमरे को देखकर एडवर्ड ने खुशी जाहिर की। आगंतुक बुक में लिखा कि इस भवन से गांधी हमें एक संदेश भेजते हैं जिसने न केवल भारत, बल्कि पूरी मानवता को प्रभावित किया है। इनकी सादगी सार्वभौमिकता का एक रूप है। गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति…

Read More

एनपीएस कोष लौटाने का प्रावधान नहीं, अंग प्रत्यारोपण के लिए निवास प्रमाणपत्र की अनिवार्यता खत्म

एनपीएस कोष लौटाने का प्रावधान नहीं, अंग प्रत्यारोपण के लिए निवास प्रमाणपत्र की अनिवार्यता खत्म

केंद्र सरकार ने मंगलवार को संसद में कहा कि पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) अधिनियम में एनपीएस कोष को वापस करने का कोई प्रावधान नहीं है। दरअसल, पांच गैर भाजपा शासित राज्यों ने पुरानी पेंशन योजना को फिर से शुरू करने के लिए एनपीएस कोष की मांग की थी। बता दें कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश की राज्य सरकारों ने पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को वापस लागू करने के अपने फैसले के बारे में केंद्र को सूचित किया है। अंग प्रत्यारोपण के लिए अब किसी…

Read More

आतंकी फंडिंग से जुड़े मामले में नौ जगहों पर NIA का छापा

आतंकी फंडिंग से जुड़े मामले में नौ जगहों पर NIA का छापा

कश्मीर घाटी में अल्पसंख्यकों, सुरक्षाकर्मियों की लक्षित हत्याओं और आतंकी फंडिंग से जुड़े मामले में राष्ट्रीय जांच एजेसी (एनआईए) ने मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां, पुलवामा और अनंतनाग में नौ ठिकानों पर छापे मारे। सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान मौके से डिजिटल साक्ष्य जुटाए गए हैं। हालांकि आधिकारिक रूप से इस बात का खुलासा नहीं किया गया कि किस-किस के ठिकाने पर कार्रवाई की गई। सूत्रों ने कहा कि यह कार्रवाई प्रदेश में साइबर स्पेस का इस्तेमाल कर अल्पसंख्यकों, सुरक्षाकर्मियों को निशाने और साम्प्रदायिक वैमनस्य फैलाने वाले आतंकवादी…

Read More