IGMC अस्पताल की कैंटीन में गैस सिलिंडर फटने से लगी आग, अस्पताल में बना अफरातफरी का माहौल

IGMC अस्पताल की कैंटीन में गैस सिलिंडर फटने से लगी आग, अस्पताल में बना अफरातफरी का माहौल

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के आईजीएमसी अस्पताल के न्यू ओपीडी ब्लॉक के  टॉप फ्लोर में बनी डॉक्टरों की कैंटीन में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि गैस सिलिंडर फटने के चलते यह घटना घटी है। आग की घटना के बाद यहां पर अफरातफरी का माहौल बन गया। मरीज और उनके तीमारदार घटना के बाद यहां से भागते नजर आए। जबकि अस्पताल के कर्मी पानी से आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। बता दें कि पुराने भवन से आईजीएमसी आने वाली सड़क टूटी है…

Read More

एसपी ने रात में किया थाना निरीक्षण, नशे में चूर एसएचओ समेत पुलिस के तीन जवान सस्पेंड

एसपी ने रात में किया थाना निरीक्षण, नशे में चूर एसएचओ समेत पुलिस के तीन जवान सस्पेंड

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र में एसएचओ नादौन समेत पुलिस के तीन जवान सस्पेंड कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि एसपी के निरीक्षण के दौरान तीनों नशे की हालत में पाए गए। मंगलवार रात को पुलिस अधीक्षक डॉक्टर आकृति शर्मा ने थाने का निरीक्षण किया था। एसएचओ योगराज चंदेल, एएसआई बेसरी राम और हेड कांस्टेबल सतिंद्र कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है।  तीनों सस्पेंड पुलिस कर्मचारियों को लाइन हाजिर कर हमीरपुर हेडक्वार्टर फिक्स कर दिया गया है। नादौन थाना मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के…

Read More

नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के दोहन और विकास में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित

नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के दोहन और विकास में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की उपस्थिति में आज यहां राज्य में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों (एनआरईएस) के दोहन और विकास में सहयोग की रूपरेखा स्थापित करने के लिए प्रदेश सरकार और ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। निदेशक ऊर्जा हरिकेश मीणा ने राज्य सरकार की ओर से और निदेशक (संचालन) पंकज कुमार गोस्वामी ने कंपनी की ओर से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर, मुख्यमंत्री ने कहा कि कंपनी द्वारा राज्य के विभिन्न जलाशयों में फ्लोटिंग (तैरते) सोलर…

Read More

देवभूमि की पवित्रता को बनाये रखने के लिए नशे से दूर रहें युवाः राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

देवभूमि की पवित्रता को बनाये रखने के लिए नशे से दूर रहें युवाः राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने युवाओं का आहवान किया कि देवभूमि हिमाचल की पवित्रता को बनाये रखने के लिए नशे से दूर रहें और प्रतिज्ञा लें कि नशा नहीं करेंगे। राज्यपाल आज सोलन जिले के नौणी स्थित डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में छात्रों, प्राध्यापकों और कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व, उन्होंने 75 लाख रुपये की लागत से पहाड़ी शैली में निर्मित विश्वविद्यालय के मुख्य प्रवेशद्वार का उद्घाटन किया। उन्होंने इस अवसर पर विश्वविद्यालय की अंतर कालेज खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ भी किया। हिमाचल…

Read More

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 में जुड़ेगी वाट्सएप चैटबॉट

राज्य के लोगों के लिए मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 को अधिक सुलभ और सरल बनाने के लिए सरकार इसमें नई सुविधाएं जोड़कर मजबूत करेगी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को हेल्पलाइन के लिए एक व्हाट्सएप चैटबॉट विकसित करने का निर्देश दिया है। इससे नागरिकों को उनकी शिकायतों पर अद्यतन जानकारी प्राप्त करने, प्रतिक्रिया प्रदान करने, कॉलबैक का अनुरोध करने और नई शिकायतें दर्ज करने की और बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। शिकायत संबंधी सुविधाओं के अलावा, व्हाट्सएप चैटबॉट विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में हिंदी और अंग्रेजी…

Read More

पत्रकार के खुलासे से क्यों मचा है हंगामा, इसके मायने क्या हैं?

पत्रकार के खुलासे से क्यों मचा है हंगामा, इसके मायने क्या हैं?

पाकिस्तान के जाने-माने टीवी पत्रकार हामिद मीर ने आर्मी चीफ जनरल (रिटायर्ड) कमर जावेद बाजवा को लेकर बड़ा खुलासा किया है। आर्थिक संकट और गृह युद्ध की स्थिति से जूझ रहे पाकिस्तान में अब हामिद मीर के बयान से खलबली मच गई है। भारत में भी इसको लेकर खूब चर्चाएं हो रहीं हैं, क्योंकि हामिद मीर का दावा कश्मीर को लेकर ही था। हामिद ने बाजवा के आर्मी चीफ रहते हुए भारत से कश्मीर को लेकर एक डील का भी जिक्र किया है। उन्होंने ये भी दावा कियाकि इमरान खान…

Read More

केजरीवाल की सुरक्षा में चूक, आप का दावा- घर के बाहर दिखा ड्रोन

केजरीवाल की सुरक्षा में चूक, आप का दावा- घर के बाहर दिखा ड्रोन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। आम आदमी पार्टी का दावा है कि केजरीवाल के घर के बाहर ड्रोन उड़ता दिखा है, जबकि यह नो फ्लाई जोन है। इसकी शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने बताया कि वह इस मामले को गंभीरता से ले रही है और ड्रोन उड़ाने वाले शख्स की तलाश में जुटी गई है। पिछले साल हुआ था घर पर हमला 30 मार्च 2022 को अरविंद केजरीवाल के घर पर हमला किया गया था। इस बात की…

Read More

भारत दौरे पर आएंगे चीनी रक्षामंत्री; राजनाथ सिंह से कर सकते हैं वार्ता

भारत दौरे पर आएंगे चीनी रक्षामंत्री; राजनाथ सिंह से कर सकते हैं वार्ता

चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू इस सप्ताह भारत के दौरे पर रहेंगे। चीन ने मंगलवार को उनके भारत दौरे की आधिकारिक घोषणा कर दी है। अपने बयान में चीन ने कहा कि उसके रक्षा मंत्री जनरल ली शांगफू 27 अप्रैल से एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए इस सप्ताह भारत दौरे पर रहेंगे। चीन ने यह भी बताया है कि इस दौरान वे अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह के साथ भी वार्ता कर सकते हैं। गौरतलब है कि चीनी रक्षामंत्री का यह दौरा ऐसे…

Read More

आतंकी चीन में बनी स्टील की गोलियां दाग रहे, बुलेटप्रूफ कवच भी बेअसर

आतंकी चीन में बनी स्टील की गोलियां दाग रहे, बुलेटप्रूफ कवच भी बेअसर

पुंछ में भारतीय सेना के वाहन पर हमला करने के लिए पाकिस्तान के आतंकी संगठन ‘जैश-ए-मोहम्मद’ की जम्मू-कश्मीर में सक्रिय प्रॉक्सी विंग ‘पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट’ (पीएएफएफ) ने चीन में निर्मित स्टील की गोलियों का इस्तेमाल किया है। सुरक्षा एजेंसियों के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया है कि आतंकियों द्वारा इस्तेमाल की जा रही स्टील की गोलियां यानी ‘आर्मर पियर्सिंग इन्सेंडरी’ (एपीआई) का निर्माण चीन में हो रहा है। उसके बाद ‘एपीआई’ को पाकिस्तान में पहुंचाया जाता है। वहां से ये गोलियां, कश्मीर घाटी में आतंकियों के हाथों में आती हैं।…

Read More

हिमाचल प्रवासी ग्लोबल एसोसिएशन कनाडा के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से भेंट की

हिमाचल प्रवासी ग्लोबल एसोसिएशन कनाडा के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से भेंट की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से हिमाचल प्रवासी ग्लोबल एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमण्डल ने निदेशक, भाग्य चन्द्रा के नेतृत्व में सोमवार देर सायं शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न मांगों से भी अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने विदेशों में हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति को प्रोत्साहन प्रदान करने के एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रवासी हिमाचलियों के लिए विभिन्न योजनाओं पर कार्य कर रही है। उन्होंने कनाडा सहित अन्य देशों में रह रहे प्रवासी हिमाचलियों को प्रदेश की विकास…

Read More