टीडी वैक्सीन के सीआरआई कसौली में नए बैच तैयार, टेस्टिंग स्तर पर चल रहा काम

टीडी वैक्सीन के सीआरआई कसौली में नए बैच तैयार, टेस्टिंग स्तर पर चल रहा काम

केंद्रीय अनुसंधान संस्थान (सीआरआई) कसौली ने टेटनेस और डिप्थीरिया (टीडी) के नए आधुनिक बैच तैयार कर लिए हैं। ये बैच टीडी वैक्सीन के उत्पादन का वाणिज्यिक लाइसेंस मिलने के बाद तैयार किए गए हैं। अभी ये बैच संस्थान में जांच स्तर पर पहुंच गए हैं। टेस्टिंग कार्य में सफलता के बाद संस्थान को नई उपलब्धि हासिल होगी। वहीं, अब सीआरआई में जल्द ही आधुनिक बायोसेफ्टी लेवल तीन लैब भी कार्य करेगी। इसके लिए जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से लैस लैब स्थापित की जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार की मंजूूरी मिल…

Read More

बागवानी, वानिकी के लिए नौणी विवि में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

बागवानी, वानिकी के लिए नौणी विवि में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

नौणी विवि में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। बागवानी, वानिकी, जैव प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रौद्योगिकी और कृषि-व्यवसाय में स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। इसमें इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर लॉग इन कर आवेदन कर सकते हैं। स्नातक कार्यक्रमों के लिए सामान्य सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 जून और स्व-वित्तपोषित सीटों के लिए 28 जून है। स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तिथि 17 जून है। यूजी और पीजी प्रोग्राम की…

Read More

किसानों-बागवानों की आय का जरिया अब फलो के साथ फूल भी बनेगे

किसानों-बागवानों की आय का जरिया अब फलो के साथ फूल भी बनेगे

हिमाचल के किसानों और बागवानों के लिए फलों के साथ अब फूल भी आय का जरिया बनेंगे। विश्व बैंक पोषित बागवानी विकास परियोजना के तहत प्रदेश सरकार किसानों, बागवानों को आर्किड फूल की खेती के लिए मदद उपलब्ध करवाएगी। कम भूमि पर अधिक उत्पादन से किसानों, बागवानों की अतिरिक्त आय होगी। प्रदेश में आर्किड फूल की व्यावसायिक खेती के लिए बागवानी अधिकारियों का दल केंद्रीय अनुसंधान केंद्र आर्किड सिक्किम भेजा गया है। 12 मई तक यह दल आर्डिक की खेती और विपणन को लेकर प्रशिक्षण प्राप्त करेगा और लौटने के…

Read More

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान गिरफ्तार, शीशे तोड़कर घुसे पाक रेंजर्स के जवान उन्हें उठा ले गए

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान गिरफ्तार, शीशे तोड़कर घुसे पाक रेंजर्स के जवान उन्हें उठा ले गए

Imran Khan Arrested Live News in Hindi : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया है कि उन्हें पाक रेंजर्स ने गिरफ्तार किया है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष इमरान खान को इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई पाकिस्तान रेंजर्स की ओर से की गई है। इमरान जब अल-कादिर ट्रस्ट मामले में पेशी के लिए हाईकोर्ट पहुंचे, तभी उन्हें पाक रेंजर्स ने अपनी गिरफ्त में ले लिया। लाइव अपडेट 08:25 PM, 09-MAY-2023 पाक गृह मंत्री…

Read More

पाकिस्तानी एजेंट को गोपनीय सूचना देने के मामले में डीआरडीओ वैज्ञानिक की पुलिस हिरासत बढ़ाई गई

पाकिस्तानी एजेंट को गोपनीय सूचना देने के मामले में डीआरडीओ वैज्ञानिक की पुलिस हिरासत बढ़ाई गई

पाकिस्तानी एजेंट को गोपनीय सूचना देने के आरोप में गिरफ्तार किए गए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर की पुलिस हिरासत पुणे की एक विशेष अदालत ने बढ़ा दी। कोर्ट ने मंगलवार को उसकी हिरासत 15 मई तक के लिए बढ़ा दी। पुणे में डीआरडीओ की एक प्रयोगशाला के निदेशक वैज्ञानिक को तीन मई को गिरफ्तार किया गया था। वह फिलहाल पुलिस हिरासत में था। पुलिस हिरासत की समयसीमा खत्म होने के बाद मंगलवार दोपहर उसे अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (विशेष अदालत) के समक्ष पेश किया गया।…

Read More

चीड़ की पत्तियों से कम्प्रैस्ड बॉयोगैस का उत्पादन करने पर विचार कर रही प्रदेश सरकार- मुख्यमंत्री

चीड़ की पत्तियों से कम्प्रैस्ड बॉयोगैस का उत्पादन करने पर विचार कर रही प्रदेश सरकार- मुख्यमंत्री

हिमाचल की समृद्ध वन सम्पदा लोगांे की आर्थिकी सुदृढ़ करने और रोजगार तथा स्वरोजगार के अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। हिमालयी क्षेत्र में चीड़ की पत्तियां आसानी से विघटित न होने (नॉन-बॉयोडिग्रेडेबल) और अपनी उच्च ज्वलनशील प्रकृति के कारण आग लगने की घटना का मुख्य कारण बनती हैं। हर वर्ष प्रदेश में वनों में आग लगने की लगभग 1200 से 2500 घटनाएं होती है। इस समस्या के समाधान तथा वन सम्पदा से स्थानीय लोगांे की आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार चीड़ की पत्तियों से…

Read More

मणिपुर से सुरक्षित निकले गए छात्रों ने मुख्यमंत्री सुक्खू का जताया आभार

मणिपुर से सुरक्षित निकले गए छात्रों ने मुख्यमंत्री सुक्खू का जताया आभार

मणिपुर के तनावग्रस्त क्षेत्र से सुरक्षित निकाले गए हिमाचल के विद्यार्थियों ने सोमवार सायं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से नई दिल्ली स्थित हिमाचल सदन में शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने त्वरित सहायता उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री के व्यक्तिगत प्रयासों के फलस्वरूप मणिपुर में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हिमाचल से संबंधित पांच विद्यार्थी सकुशल दिल्ली पहुंचे। विद्यार्थियों को विशेष उड़ान के माध्यम से इम्फाल से कोलकाता और उसके उपरांत दिल्ली लाया गया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों की सकुशल वापसी सुनिश्चित करने के लिए व्यक्तिगत तौर…

Read More

बर्फबारी से लाहौल-किन्नौर में बढ़ीं दुश्वारियां, जानें 13 मई तक का मौसम पूर्वानुमान

बर्फबारी से लाहौल-किन्नौर में बढ़ीं दुश्वारियां, जानें 13 मई तक का मौसम पूर्वानुमान

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले कई भागों में मई में भी बर्फबारी जारी रहने से किसानों-बागवानों सहित आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बीती रात से लाहौल व किन्नौन के ऊंचाई वाले भागों में रुक-रुककर बर्फबारी जारी है। किन्नौर जिले के सांगला, रक्षम, छितकुल, लिप्पा, आसरंग, हांगो, चुलिंग सहित कई अन्य क्षेत्रों में करीब चार से छह इंच तक ताजा हिमपात हुआ है। इससे सेब सहित कई अन्य नकदी फसलों पर संकट के बादल मंडरा गए हैं। बर्फबारी से जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब की सेटिंग पर विपरित असर पड़ रहा…

Read More

विश्वकप में हिमाचल के विशाल को बेस्ट शूटर का खिताब

विश्वकप में हिमाचल के विशाल को बेस्ट शूटर का खिताब

थाइलैंड के पट्टाया शहर में हुए बीच कोर्फबाल के विश्व कप में हिमाचल के विशाल शर्मा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम के कप्तान और हिमाचल के खिलाड़ी विशाल शर्मा ने सबसे अधिक 35 गोल करके रिकार्ड कायम किया। हालांकि वह टीम को खिताबी जीत नहीं दिला पाए और भारतीय टीम छठे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में विशाल शर्मा को बेस्ट शूटर के पुरस्कार के सम्मानित किया गया। 4 से 7 मई तक आयोजित बीच विश्व कप कोर्फबॉल प्रतियोगिता में चाइना ताइपे की टीम…

Read More

साई स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर बिलासपुर से शिफ्ट नहीं होगा, अधिसूचना जारी

साई स्पोर्ट्स हॉस्टल बिलासपुर से शिफ्ट नहीं होगा, अधिसूचना जारी

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ट्रेनिंग सेंटर बिलासपुर से कबड्डी खेल को शिफ्ट नहीं किया जाएगा। साई ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। साल 2023-24 के लिए ट्रेनिंग सेंटर में कबड्डी खिलाड़ियों की संख्या 20 कर दी है। कबड्डी खेल के प्रशिक्षण के लिए ढांचा नहीं होने से इस प्रशिक्षण केंद्र से कबड्डी शिफ्ट करने की तैयारी चल रही थी। साई की ओर से पहले कबड्डी खिलाड़ियों की संख्या शून्य कर दी थी। इससे माना जा रहा था कि इस सेंटर में कबड्डी खेल का प्रशिक्षण बंद कर वर्तमान में…

Read More