सेना के जवानों के लिए चीन से सटे क्षेत्रों में उगाए जाएंगे ताजा फल और सब्जियां

सेना के जवानों के लिए चीन से सटे क्षेत्रों में उगाए जाएंगे ताजा फल और सब्जियां

चीन शासित तिब्बत से लगते हिमाचल प्रदेश के सीमाई इलाकों में अब सैनिकों को ताजा सब्जियां और फल मिलेंगे। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) इसके लिए सीमा पर बसे गांवों के लोगों को सब्जियां और फल उगाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। इन क्षेत्रों में सेब के फल उगाने से लेकर विभिन्न सब्जियों जैसे मूली, गोभी, फूलगोभी, ब्रोकोली, ककड़ी आदि को पैदा किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में यह विदेशी सीमा किन्नौर और लाहौल स्पीति जिलों से लगती है। बताया जा रहा है कि इस योजना से…

Read More

हिमाचल में मूसलाधार बारिश , आज भी रेड अलर्ट, पर्याप्त सुरक्षा उपाय करने को कहा

हिमाचल में मूसलाधार बारिश , आज भी रेड अलर्ट, पर्याप्त सुरक्षा उपाय करने को कहा

हिमाचल प्रदेश में जारी मूसलाधार बारिश के बीच मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से हिमाचल प्रदेश में 9 जुलाई के लिए बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसको देखते हुए पर्याप्त सुरक्षा उपाय करने की सलाह दी गई है। 10 जुलाई के लिए यलो अलर्ट जारी हुआ है। पूरे प्रदेश में 14 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने हिमाचल के लाहौल-स्पीति में अचानक बाढ़, हिमस्खलन की चेतावनी भी दी है। इन जिलों…

Read More

यूरिया खाद का संकट, हिमफेड ने कंपनियों को 9922 मीट्रिक टन की भेजी मांग

यूरिया खाद का संकट, हिमफेड ने कंपनियों को 9922 मीट्रिक टन की भेजी मांग

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच किसानों-बागवानों के लिए एक और संकट खड़ा हो गया है। फसल की पैदावार बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होने वाली यूरिया खाद प्रदेशभर में किल्लत चल रही है। खाद के लिए किसान-बागवानों डिपुओं में संपर्क कर रहे हैं, मगर उन्हें खाद नहीं मिल रही। यदि जल्द खाद मुहैया नहीं हो पाई तो किसानों को नुकसान होगा, साथ ही बागवानी पर भी असर पड़ेगा। हिमफेड ने संबंधित कंपनियों को इस बार 9922 मिट्रिक टन खाद की डिमांड भेज दी है। अब यह सप्लाई कब तक…

Read More

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में किए विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में किए विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर जिला के प्रवास के तीसरे दिन आज सलासी में 5.27 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले जल शक्ति विभाग हमीरपुर के मुख्य अभियंता कार्यालय, उठाऊ जलापूर्ति योजना हमीरपुर के तहत 15 करोड़ रुपये से जल स्रोत का उन्नयन और 11.36 करोड़ रुपये से कुड़िहार-मसियाना सड़क को चौड़ा करने और सुधार कार्य की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने सुक्कर खड्ड पर 3.93 करोड़ रुपये के पुल का भी उद्घाटन किया, जिससे खाटवीं गांव के निवासी लाभान्वित होंगे। उन्होंने हमीरपुर में हिमाचल प्रदेश परिवहन…

Read More

कांग्रेस : हमारे पास SC का भी विकल्प, हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ करेंगे मौन प्रदर्शन

कांग्रेस : हमारे पास SC का भी विकल्प, हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ करेंगे मौन प्रदर्शन

राहुल गांधी को लेकर गुजरात उच्च न्यायालय के फैसले पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता ने सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं से अनुरोध किया है कि फैसले के खिलाफ मौन प्रदर्शन करें। कांग्रेस का कहना है कि वे मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं। हाईकोर्ट ने शुक्रवार को मोदी उपनाम मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया और उनकी सजा को बरकार रखा। कांग्रेस नेताओं ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने…

Read More

हिमाचल और यूपी से आगे निकला उत्तराखंड, समीक्षा बैठक में हुआ खुलासा

हिमाचल और यूपी से आगे निकला उत्तराखंड, समीक्षा बैठक में हुआ खुलासा

समग्र शिक्षा के कार्यों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्यों में उत्तराखंड, हिमाचल और यूपी से आगे निकल गया है। राज्य ने निर्माण कार्यों की अलग-अलग श्रेणियों में दूसरा, तीसरा और चौथा स्थान प्राप्त किया है। समग्र शिक्षा की केंद्रीय शिक्षा सचिव शिक्षा संजय कुमार की अध्यक्षता में हुई ऑनलाइन बैठक में राज्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा में खुलासा हुआ कि उत्तराखंड ने स्कूलों में कक्षाओं के निर्माण के लक्ष्य के सापेक्ष 97 प्रतिशत से अधिक प्रगति की है। उत्तराखंड को अच्छे राज्यों की श्रेणी में तीसरा स्थान मिला…

Read More

सुक्खू सरकार बाहरी राज्यों से रेत-बजरी लाने पर टैक्स बसूली की कर रही तैयारी, ऐसा में लोगो का घर बनाने का सपना होगा महंगा

सुक्खू सरकार बाहरी राज्यों से रेत-बजरी लाने पर टैक्स बसूली की कर रही तैयारी, ऐसा में लोगो का घर बनाने का सपना होगा महंगा

बाहरी राज्यों से रेत-बजरी लाने पर प्रदेश सरकार टैक्स वसूल करने जा रही है। उद्योग विभाग के खनन विंग इसके लिए नियम बना रहा है। विंग की ओर से इस मामले को आगामी कैबिनेट की बैठक में ले जाया जाएगा। हिमाचल की सीमाओं पर लगे बैरियर पर विंग के कर्मचारी तैनात होंगे। पिकअप से लेकर बड़े मालवाहक वाहनों से अलग-अलग राशि वसूल की जाएगी। टैक्स 1000 रुपये से ज्यादा हो सकता है। इससे हिमाचल में बाहरी राज्यों की रेत बजरी महंगी मिलेगी। हिमाचल के किसी भी कोने से रेत-बजरी लाने…

Read More

हिमाचल सरकार चुकाएगी निजी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे 2,800 विद्यार्थियों की फीस

हिमाचल सरकार चुकाएगी निजी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे 2,800 विद्यार्थियों की फीस

प्रदेश के निजी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे करीब 2,800 विद्यार्थियों की फीस प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार चुकाएगी। आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के इन विद्यार्थियों की फीस के भुगतान के लिए प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने कमेटी गठित कर दी है। 31 जुलाई तक पहली किस्त और 31 जनवरी, 2024 तक दूसरी व अंतिम किस्त निजी स्कूलों को जारी होगी। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के 25 फीसदी विद्यार्थियों को निजी स्कूलों में दाखिले देना अनिवार्य है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर…

Read More

गड़बड़झाला : मंजूरी ली बीएड-फार्मेसी संस्थान खोलने की, खोल दिए स्कूल

गड़बड़झाला : मंजूरी ली बीएड-फार्मेसी संस्थान खोलने की, खोल दिए स्कूल

प्रदेश के कई निजी कॉलेजों ने बीएड और फार्मेसी के संस्थान खोलने की मंजूरी लेकर भवनों में स्कूल खोल दिए हैं। निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग के पास भवनों का गलत तरीके से इस्तेमाल करने की शिकायतें आई हैं। इसी कड़ी में आयोग ने सभी निजी कॉलेजों से मंजूर बिल्डिंग प्लान तलब कर लिए हैं। आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने बताया कि विभिन्न तरह के कॉलेज और कोर्स शुरू करवाने के लिए संबंधित विभागों से बिल्डिंग प्लान मंजूर होते हैं। ऐसी शिकायतें मिली हैं कि कई…

Read More

ब्रिटेन के एनएसए टिम बैरो भारत दौरे पर, डोभाल से की मुलाकात

ब्रिटेन के एनएसए टिम बैरो भारत दौरे पर, डोभाल से की मुलाकात

ब्रिटेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सर टिम बैरो भारत दौरे पर आए हैं, यहां उन्होंने शुक्रवार को एनएसए अजीत डोभाल से मुलाकात की।दोनों देशों के एनएसए ने व्यापक द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक एजेंडे पर व्यापक रूप से चर्चा की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अजीत डोभाल ने टिम बैरो से ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों को धमकी देने वाले चरमपंथी तत्वों के खिलाफ निर्वासन जैसी कड़ी सार्वजनिक कार्रवाई करने का आग्रह किया। दोनों एनएसए ने आमने-सामने बातचीत की जिसके बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत हुई। बता दें कि खालिस्तान…

Read More