डीसी फारूक ने 12000 से ज्यादा फर्जी गन लाइसेंस किए जारी

डीसी फारूक ने 12000 से ज्यादा फर्जी गन लाइसेंस किए जारी

डोडा जिले के तत्कालीन उपायुक्त फारूक अहमद खान ने अपने कार्यकाल में फर्जी तरीके से 12 हजार से अधिक शस्त्र लाइसेंस जारी कर दिए। सीबीआई की अदालत की विशेष न्यायाधीश बाला ज्योति ने सोमवार को इस मामले में उनके खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। अभियोजन पक्ष के अनुसार, आरोपी फारूक अहमद खान एक जून 2010 से 24 अप्रैल 2013 तक डोडा के उपायुक्त थे। फर्जी शस्त्र लाइसेंस जारी करने के 15 मामलों में से आरोपी फारूक अहमद खान और अन्य के खिलाफ चार आरोप पत्र दायर किए गए हैं।…

Read More

सरकार ने मिक्स लैंड यूज को दी मंजूरी, रिहायशी मकानों में भी खोल सकेंगे दुकान, ढाबा और कैफे

सरकार ने मिक्स लैंड यूज को दी मंजूरी,  रिहायशी मकानों में भी खोल सकेंगे दुकान, ढाबा और कैफे

हिमाचल प्रदेश सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के लिए एक और पहल की है। अब सड़क के साथ रिहायशी मकानों में भी लोग मंजिल के एक किनारे पर दुकान, ढाबा और कैफे खोल सकेंगे। प्रदेश सरकार ने मिक्स लैंड यूज को मंजूरी दी है। पहले व्यावसायिक गतिविधियां चलाने के लिए नक्शा उसी हिसाब से पास होता था। प्रदेश सरकार के इस फैसले से हिमाचल के हजारों लोगों को फायदा होगा। भवन में होटल और पर्यटन गतिविधियों के लिए कामर्शियल नक्शा पास करना होगा। नेशनल हाईवे, राज्यमार्ग और मेजर डिस्ट्रिक्ट…

Read More

हिमाचल के बागवान बर्फ न गिरने पर बागीचो में कर रहे है इस तकनीक का इस्तेमाल

हिमाचल के बागवान बर्फ न गिरने पर बागीचो में कर रहे है इस तकनीक का इस्तेमाल

बारिश और बर्फबारी नहीं होने से परेशान बागवानों ने कृत्रिम बर्फ जमाकर सेब के लिए चिलिंग आवर्स पूरी करने की कवायद शुरू कर दी है। बगीचों में रात के समय पानी की फुहारों से बर्फ जमाई जा रही है। बागवानों का मानना है कि इस तकनीक से बगीचों में नमी खत्म होने की समस्या से भी निजात मिल रही है। शिमला के अलावा कुल्लू और मंडी जिले के ऐसे बागवान जिन्होंने उच्च घनत्व पौधरोपण (एचडीपी) पर बगीचे लगा रखे हैं इस तकनीक का अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं। मौसम की…

Read More

अधिकारियों को बतानी होगी अपनी चल और अचल संपत्ति तभी मिलेगी प्रमोशन : राज्य सरकार

अधिकारियों को बतानी होगी अपनी चल और अचल संपत्ति तभी मिलेगी प्रमोशन : राज्य सरकार

राज्य सरकार ने प्रमोशन को लेकर अधिकारीयों के लिए नए दिशा निर्देश जारी किए है जानिए विस्तृत रिपोर्ट : हिमाचल प्रदेश के एचएएस और सचिवालय सेवाएं अधिकारियों ने अपनी चल और अचल संपत्ति नहीं बताई तो उन्हें पदोन्नति नहीं मिलेगी। राज्य सरकार के कार्मिक विभाग ने इस बारे में कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्हें चल और अचल संपत्ति का यह ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर साझा करना होगा। संपत्ति का यह ब्योरा देने के लिए सरकार ने इन दोनों श्रेणियों के अधिकारियों के लिए 31 मार्च अंतिम तिथि रखी…

Read More

देवभूमि हिमाचल रामलला की भक्ति में लीन, मंदिरों में किए गए रामायण और सुन्दर कांड के पाठ

देवभूमि हिमाचल रामलला की भक्ति में लीन, मंदिरों में किए गए रामायण और सुन्दर कांड के पाठ

भारत वर्ष के लिए आज का यह पल बेहद ख़ास है भारत वर्ष के लिए आज का यह पल बेहद ख़ास है  अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान देवभूमि हिमाचल प्रदेश में आज दिवाली जैसा माहौल है। करीब 4,000 मंदिरों में एलईडी स्क्रीनें लगाकर रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह दिखाया गया। हर जिला मुख्यालय में 5,100 से 11,000 दीये जलाए जाएंगे। प्रदेश का हर व्यक्ति श्रीराम की भक्ति डूबा नजर आ रहा है। अयोध्या में समारोह में शामिल होने 52 संतों के अलावा कुल्लू से भगवान रघुनाथ के छड़ीबरदार…

Read More

प्रदेश में सूखा पड़ने से किसान – बागवान परेशान, नहीं बिक रहे सेब के लाखो पौधे

प्रदेश में सूखा पड़ने से किसान – बागवान परेशान, नहीं बिक रहे सेब के लाखो पौधे

हिमाचल में बारिश-बर्फबारी न होने से सूखे की स्थिति के चलते बागवान अपने बगीचों में सेब के नए पौधे नहीं लगा पा रहे। इस साल उद्यान विभाग ने बागवानों को पांच लाख पौधे उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन अब तक महज 30 फीसदी ही पौधे बिक पाए हैं। मौसम का रुख देखते हुए बागवान उद्यान विभाग से पौधे नहीं खरीद रहे हैं। अगर सूखे की स्थिति लंबे समय तक चलती है और पौधे नहीं बिकते तो उद्यान विभाग को करोड़ों के नुकसान का अंदेशा है। सरकार की ओर…

Read More

पंजाब में माहौल बिगाड़ने की साजिश बेनकाब, आतंकी पन्नू के तीन गुर्गे काबू

पंजाब में माहौल बिगाड़ने की साजिश बेनकाब, आतंकी पन्नू के तीन गुर्गे काबू

प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के सरगना गुरपतवंत सिंह पन्नू के तीन गुर्गों को पंजाब पुलिस ने बनूड़ से गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से खालिस्तानी झंडे और पोस्टर मिले हैं,। इनका इस्तेमाल 26 जनवरी को राज्य में माहौल बिगाड़ने में किया जाना था। पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन सेल की टीम इन गुर्गों से पूछताछ कर रही है। पन्नू ने हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उसके बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दो अलग-अलग वीडियो संदेश जारी कर मारने की धमकी दी थी।…

Read More

BSF ने पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा भेजी एके-47 असॉल्ट राइफल समेत हथियारों और गोला-बारुद की खेप को किया जब्त

BSF ने पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा भेजी एके-47 असॉल्ट राइफल समेत हथियारों और गोला-बारुद की खेप को किया जब्त

फिरोजपुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बीओपी लक्खा सिंह वाला (जल्लोके) से पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा तस्करी किए गए हथियारों और गोला-बारूद की एक खेप जब्त की है। पैकेट खोलने पर उसमें से एक एके-47 असॉल्ट राइफल, दो एके-47 मैगजीन, 40 लाइव राउंड (7.62 मिमी) और 40,000 रुपये नकद बरामद हुए। शुक्रवार को गांव जल्लोके में एक किसान अपने खेत में पानी लगा रहा था। किसान का खेत सीमा सुरक्षा बल की पोस्ट लक्खा सिंह वाला के पास है। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात्रि पाकिस्तानी ड्रोन एक बैग खेत…

Read More

ईडी के चौथे समन पर भी पेश नहीं हुए केजरीवाल, ईडी से ही पूछा है यह सवाल …

ईडी के चौथे समन पर भी पेश नहीं हुए केजरीवाल, ईडी से ही पूछा है यह सवाल …

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चौथे समन पर भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश नहीं हुए। आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को कहा कि केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दिए जवाब में पूछा है कि यदि वह आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी नहीं हैं, तो उन्हें समन क्यों जारी किया गया। ईडी ने केजरीवाल को पिछले सप्ताह चौथी बार समन जारी किया था और बृहस्पतिवार को एजेंसी के समक्ष पेश होने को कहा था। आप ने आरोप लगाया कि भाजपा चाहती है कि केजरीवाल को…

Read More

क्रिप्टोकरेंसी ठगी के मुख्य आरोपी ने शेयर मार्केट और सम्पति खरीदने में किया करोडो का निवेश

क्रिप्टोकरेंसी ठगी के मुख्य आरोपी ने शेयर मार्केट और सम्पति खरीदने में किया करोडो का निवेश

क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में मुख्य आरोपी सुभाष ने कुछ निजी कपंनियों के साथ शेयर मार्केट में भी करोड़ों रुपये का निवेश किया है। पुलिस निजी कपंनियों से भी रिकाॅर्ड जुटा रही है। अब तक की जांच में मास्टरमाइंड सुभाष की 6 संपत्तियों को जब्त किया जा चुका है। आरोपी ने लोगों से धोखाधड़ी कर पंजाब के जीरकपुर में करोड़ों की संपत्ति खरीदी है। वित्तीय जांच में एसआईटी हर पहलू को गंभीरता से खंगाल रही है। आरोपी के सभी बैंक खातों की भी पड़ताल पूरी हो चुकी है। वहीं इस घोटाले…

Read More