अस्पताल को सीएम की घोषणाएं पूरी होने का इंतजार

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के जिला अस्पताल में स्वीकृति के डेढ़ साल बाद भी सिटी स्कैन, एमआरआई और डिजिटल एक्सरे जैसी आधुनिक मशीनें नहीं लग पाई। ऐसे में मरीजों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। जिला अस्पताल में उत्तरकाशी जिले के साथ ही टिहरी बांध प्रभावित क्षेत्र प्रतापनगर से भी मरीज भी इसी अस्पताल पर निर्भर हैं। इसके बाद भी अस्पताल में संसाधनों की कमी है। डेढ़ साल पहले सीएम की घोषणा पर स्वास्थ्य महकमे ने अस्पताल में सिटी स्कैन, एमआरआई और डिजिटल एक्सरे लगाने की स्वीकृत दी थी, लेकिन अभी…

Read More

हिम्मत जुटा ‘मौत’ से भिड़ गया जांबाज

उत्तरकाशी। पुराली गांव के 22 वर्षीय अभिराज ने भालू से जमकर मुकाबला किया। जवाबी हमले में भालू को भगाकर वह अपनी जान बचाने में कामयाब रहा। घायल युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उपला टकनौर के पुराली गांव का निवासी अभिराज पुत्र प्रथम सिंह रविवार की सुबह अपने सेब के बगीचे में गया था। यहां भालू ने उस पर हमला बोल दिया। मदद के लिए उसने शोर मचाया लेकिन आसपास कोई नहीं था। मौत सामने देख उसने खुद को संभाला और हिम्मत कर भालू से भिड़ गया।…

Read More

जाबर के देवी मंदिर में आस्था और श्रृद्धा का संगम

चौखुटिया। जाबर के देवी मंदिर में नंदा देवी का मुख्य मेला शुरू हो गया है। इससे पूर्व मां नंदा देवी के प्रतीक कदली वृक्ष को ग्राम पंचायत नवाण से लाया गया। जो वाया बगड़ी और टेड़ागांव होकर जाबर मंदिर पहुंचा। मंगलवार को विसर्जन और भंडारे के साथ मेले का समापन होगा। मंदिर परिसर में सबसे पहले कदली वृक्ष से नंदा देवी की मूर्ति बनाई गई। बाद में उसकी स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा के साथ पूजा-अर्चना की हुई। मेला स्थल पर सुबह से ही श्रृद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। मेला…

Read More

भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सरकार के पुतले फूंके

अल्मोड़ा। गत दिनों मुंबई में महिला पत्रकार के साथ सामूहिक दुराचार की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने सोमवार को महाराष्ट्र सरकार और केंद्र सरकार का पुतला जलाया। वक्ताओं ने कांग्रेस शासनकाल में महिला उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वक्ताओं ने मुंबई में महिला पत्रकार के साथ हुए सामूहिक दुराचार की कड़ी निंदा की और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकारों…

Read More

कंपनी की बहाली को लेकर श्रमिकों का शांति मार्च

हरिद्वार। हीरो मोटोकार्प की ओर से निकाले गए 31 श्रमिकों के मामले में कर्मियों का आंदोलन रविवार को छठें दिन भी जारी रहा। हीरो मोटोकार्प के श्रमिकों और संयुक्त कर्मचारी मोर्चा की ओर शांति मार्च चिन्मय चौक से शुरू होकर हिंदुस्तान चौक होते हुए वापस चिन्मय चौक पर समाप्त हुआ। हीरो मोटोकार्प प्रबंधन की ओर से 29 अगस्त को एक श्रमिकों को बिना कारण बताए कंपनी से निकाल दिया था। जिसके बाद कंपनी के श्रमिक भड़क गए थे। श्रमिकों ने दो दिन तक कंपनी के गेट पर धरना दिया था।…

Read More

कार, नकदी नहीं देने पर घर से निकाला

लक्सर। दहेज में आल्टो कार और 50 हजार रुपये नहीं देने से गुस्साए पति और अन्य ससुरालवालों ने एक विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस संबंध में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने महिला के पति और अन्य ससुरालवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित शुगर मिल कालोनी निवासी आजरा की शादी 27 जुलाई 2007 को कुडाना शामली उत्तर प्रदेश निवासी इमरान के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालवाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे…

Read More

सिल्ट उठाने की आड़ में रातभर गरज रही जेसीबी

लक्सर। खेतों से सिल्ट उठाने की आड़ में बाणगंगा और गंगा में रात में भी जेसीबी गरज रही है। मुजफ्फरनगर बवाल के बाद बढ़ी पुलिस की व्यस्तता का भी खनन माफिया पूरा फायदा उठा रहे हैं। अब बेखौफ होकर खनन किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से खेतों से सिल्ट उठाए जाने की परमिशन किसानों को दी गई है, लेकिन इस परमिशन का किसान कम माफिया ज्यादा फायदा उठा रहे हैं। परमिशन की आड़ में अवैध रूप से नदियों का सीना चीरा जा रहा है। रात के समय भी…

Read More

केदारनाथ जा रहे माकपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

रुद्रप्रयाग। बिना अनुमति के केदारनाथ जा रहे माकपा और जिला किसान सभा के कार्यकर्ताआें को पुलिस प्रशासन ने फाटा में रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताआें और पुलिस के बीच हल्की कहासुनी भी हुई, लेकिन पुलिस के समझाने पर सभी लोग वापस लौट गए। माकपा और जिला किसान सभा के करीब चालीस कार्यकर्ता रविवार को गंगाधर नौटियाल और राजाराम सेमवाल के नेतृत्व में केदारनाथ को रवाना हुए। लेकिन फाटा में ऊखीमठ थानाध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान ने बिना अनुमति के दल को आगे नहीं जाने दिया। इससे कार्यकर्ता भड़क गए। पुलिस के…

Read More

शिक्षकों की कमी से जूझ रहा जीआईसी कन्यालीकोट

कपकोट। कपकोट ब्लाक के सुदूरवर्ती कनलगढ़ घाटी का एकमात्र जीआईसी कन्यालीकोट लंबे समय से शिक्षकों की कमी का दंश झेल रहा है। शिक्षक नहीं होने से यहां अध्ययनरत 40 छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय बना हुआ है। विद्यालय में शौचालय नहीं होने से छात्राओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावक शिक्षक संघ सहित ग्रामीणों ने विभाग से शिक्षकों की तैनाती करने की मांग की है। सीईओ को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि विद्यालय में प्रधानाचार्य, प्रवक्ता अंग्रेजी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान भौतिक विज्ञान, एलटी में…

Read More

पुतला जलाकर जताया विरोध

श्रीनगर। मुजफ्फरनगर की घटना का विरोध जताते हुए हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंका। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि मुजफ्फरनगर हादसा वोट बैंक की राजनीति करने के लिए हुआ है। मंच के पूर्व प्रदेश मंत्री शैलेंद्र जैन, जिलाध्यक्ष संजय घिल्डियाल, सुनील गैरोला, सुनील काला, शिवदत्त नैथानी सहित कई लोगों ने विरोध जताया।

Read More