भाजपा ईडी के माध्यम से केजरीवाल को गिरफ्तार कर दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने की साजिस रच रही है इतना ही नहीं उनके विधायकों की खरीद फरोख्त कर उन्हें भाजपा में शामिल करने व चुनाव में टिकट देने का प्रलोभन भी दिया जा रहा है यह आरोप आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल तथा मंत्री आतिशी ने लगाए है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने आम आदमी पार्टी के विधायकों को खरीदने की कोशिश की है। दिल्ली…
Read MoreCategory: National News
औद्योगिक इकाइयों की स्थापना और विस्तार को मंजूरी, 2715 को मिलेगा रोजगार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं निगरानी प्राधिकरण की 28वीं बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्राधिकरण ने 1937 करोड़ के निवेश वाली नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना और मौजूदा इकाइयों के पर्याप्त विस्तार के लिए 27 परियोजना प्रस्तावों को मंजूरी दी। इन इकाइयों में करीब 2715 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसमें चिड़गांव व ठियोग में सेब व अन्य फलों की स्टोरेज के लिए कोल्ड स्टोर स्थापित करने की मंजूरी भी शामिल हैं।
Read Moreकेंद्र की वादा खिलाफी से बागवान नाराज़, निकली वाहन रोष रैली
सयुक्त मोर्चा के आह्वान पर किसान बागवानों ने केंद्र सरकार की किसानों के साथ वादा खिलाफी के विरोध में शुक्रवार को नारकंडा से शिमला सचिवालय तक वाहन रोष रैली निकाली गई। देश भर में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर हिमाचल में वाहन और बाइक रैली निकाली गई। केंद्र की वादा खिलाफ के विरोध में सेब उत्पादक संघ ने संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन को समर्थन दिया। रैली रोहड़ू, रामपुर, नारकंडा, ठियोग होते हुए राज्य सचिवालय शिमला पहुंची। सेब उत्पादक संघ के अनुसार संयुक्त किसान मोर्चा के ऐतिहासिक आंदोलन…
Read Moreप्रदेश की पहली स्पेस लैब बिलासपुर में स्थापित, तकनीकी शिक्षा मंत्री ने किया उद्घाटन
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर घुमारवीं में पहली स्पेस लैब छात्रों के लिए हुई शुरू तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने शुक्रवार को जिला बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला में प्रदेश की पहली स्पेस लैब का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि 10 लाख रुपये की लागत से बनी यह लैब पूरे हिमाचल में विकसित की गई पहली स्पेस लैब है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान सोच को प्रोत्साहित करने के लिए इस लैब का निर्माण किया गया है। इस लैब के…
Read Moreचुनाव आयोग ने किया इंडिया गठबंधन से मिलने से इनकार, कांग्रेस ने की निर्वाचन आयोग की आलोचना
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दिन निर्वाचन आयोग ने इंडिया गठबंधन पार्टियों के प्रतिनिधिमंडल से मिलने से इनकार कर दिया। कांग्रेस ने इसके लिए निर्वाचन आयोग की जमकर आलोचना की है। उन्होंने इसे अन्याय बताया है जो लोकतंत्र की बुनियाद को आघात कर रहा है। मल्लिकार्जुन खरगे ने दी प्रतिक्रिया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस अपने प्रतिनिधियों को चुनने की स्वतंत्रता का प्रयोग करके अपने भाग्य का निर्धारण करने की लोगों की शक्ति की पुष्टि करता है। कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने कहा,…
Read Moreजम्मू में दौड़ेंगीं ई-बसें, गृहमंत्री अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी
अमित शाह आज दोपहर 12 बजे वर्चुअल मोड के माध्यम से जम्मू में ई-बस का शुभारंभ करेंगे। वहीं जम्मू में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा कनवेंशन सेंटर में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा दिल्ली से संयुक्त सचिव भी जम्मू आएंगे। स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने 100 ई बसों को जम्मू में चलाने के लिए लगभग 950 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। यह बसें 11 रूटों पर दौड़ेंगी। श्रीनगर में 2 नवंबर को बस सेवा शुरू हो गई थी। ई-बस का फायदा यह है कि बस हर बीस मिनट बाद आएगी और रात 11 बजे…
Read Moreसीएम भगवंत मान कड़ी सुरक्षा में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज, आतंकी पन्नू की धमकी के बाद छावनी में तब्दील हुआ लुधियाना
पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के ग्राउंड लुधियाना में गणतंत्र दिवस समारोह होगा। चार लेयर की सुरक्षा के बीच सीएम राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस दौरान दो हजार से ज्यादा पुलिस अधिकारियों और मुलाजिमों के हाथ में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। पीएयू को पुलिस की तरफ से किले में तबदील कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर पंजाब पुलिस का सख्त पहरा है। पूरे समारोह की सुरक्षा व्यवस्था पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल के हाथ में है। वह अधिकारियों से जहां लगातार मीटिंगें कर रहे हैं वहीं, पल-पल की जानकारी लेकर सीनियर अधिकारियों को अपडेट…
Read Moreराष्ट्रपति पुलिस पदक से SSP श्वेता चौबे सहित छह पुलिस अफसरों को किया जाएगा सम्मानित
गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड के छह पुलिस अफसरों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। एडीजी कानून व्यवस्था एपी अंशुमान, आईजी रिद्धिम अग्रवाल, देहरादून पुलिस कप्तान अजय सिंह, पौड़ी एसएसपी श्वेता चौबे, इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह और हेड कनस्टेब लक्ष्मण सिंह का नाम इसमें शामिल है। बता दें कि उत्तराखंड के सीमांत जिले चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के 35 सरपंच अपने पति व पत्नी के साथ 26 जनवरी को देश के 75वें गणतंत्र दिवस परेड के साक्षी बनेंगे। इस खास मौके पर केंद्र सरकार ने सीमांत क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए चलाई…
Read Moreप्रदेश में 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा का संशोधित शेड्यूल जारी
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं 2 मार्च की बजाय अब 1 मार्च से शुरू होंगी। बोर्ड परीक्षाओं के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को संशोधित शेड्यूल जारी किया है। बोर्ड की ओर से 19 जनवरी तक छात्र, अभिभावकों, अध्यापकों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रत्येक वर्ग से डेटशीट के संदर्भ में आपत्तियां और सुझाव मांगे थे। बुधवार को 10वीं और 12वीं कक्षा के सहित तीसरी, पांचवीं, आठवीं, नौवीं और 11वीं कक्षाओं की नियमित एवं राज्य मुक्त विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं, कंपार्टमेंट, अतिरिक्त विषय और श्रेणी सुधार…
Read Moreदवाइयों के बार बार सैंपल फ़ैल होने पर कंपनियों के लाइसेंस किए जाएंगे रद्द : शांडिल
हिमाचल प्रदेश सरकार ने दवाओं के सैंपल फेल होने वाली कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। बार-बार सैंपल फेल होने वाली कंपनियों को लाइसेंस रद्द किए जाएंगे। वहीं, इन्हें दवाओं का उत्पाद न किए जाने को लेकर नोटिस जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि बार-बार दवाओं के सैंपल फेल होने से हिमाचल की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हिमाचल में बनीं 40 दवाओं के सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। ये सैंपल 25 दवा फार्मा के हैं। सरकार की…
Read More