हल्द्वानी। समाज कल्याण विभाग में 2003-04 में जो नियुक्तियां हुई थीं, उनमें धांधली हुई या नहीं यह तो जांच के बाद पता चलेगा लेकिन मजे की बात यह है कि सभी कर्मचारियों को कागजों में पहले एक माह संविदा पर दिखाया गया था। उसके बाद कर्मचारियों की स्थायी नियुक्ति कर दी गई। सभी कर्मचारियों को अपर सचिव और नोडल अधिकारी के हस्ताक्षर के मैनुअल लेटर भी दिए गए थे। समाज कल्याण की इन नियुक्तियाें को लेकर शासन स्तर पर भी खलबली मची हुई है। सूचना आयोग के निर्देश पर शासन…
Read MoreCategory: Uttarakhand
पंचायत में आरक्षण ने बिगाड़ा कई दिग्गजों का खेल
राजधानी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सीटों के आरक्षण ने कई जनप्रतिनिधियों की मंशा पर पानी फेर दिया है। कई दिग्गज प्रतिष्ठा वाली सीटें हाथ से निकल जाने के बाद यहां अपनी धमक बनाए रखने की जुगत में लग गए हैं। उधर कुछ ने दूसरी सीटों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि आपत्तियों के निस्तारण के बाद अभी फाइनल सूची जारी होनी है। कई नेताओं ने विगाड़ा खेल पंचायत चुनाव में सीटों के आरक्षण ने कई जनप्रतिनिधियों का खेल बिगाड़ दिया है। यही वजह है कि अब कुछ जनप्रतिनिधि…
Read Moreसचिन ने खेला क्रिकेट, आज जाएंगे मुंबई
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने मसूरी में छठें दिन प्रशंसकों को निराश नही किया। सोमवार को तेंदुलकर ने बच्चों, बूढ़े, महिला, पुरूष सभी को आटोग्राफ दिए। हर दिन की तरह सोमवार को भी सुबह से ही सचिन के दीदार के लिए चार दुकान, रूकबी मेनर के बाहर प्रशंसकों की भीड़ लगी रही। सुबह साढ़े दस बजे सचिन बोथवेल बैंक से वुडस्टॉक स्कूल के लिए निकल गए। वुडस्टॉक स्कूल में लगभग पौने दो घंटे बिताए। प्रशंसकों के चेहरे खिल उठे सचिन ने अपने मित्रों के साथ टेबिल टेनिस के साथ ही…
Read Moreचुनावों की तैयारी में जुटें भाजपा कार्यकर्ता
टनकपुर। एससी-एसटी आयोग के पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता चनर राम ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी की जबरदस्त लहर है और जनता मोदी को अगला प्रधानमंत्री देखना चाह रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ पंचायती और लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा। लोनिवि विश्राम गृह में पार्टी के मंडल अध्यक्ष शिवराज चंद की अध्यक्षता और महामंत्री कमल पंत के संचालन में हुई बैठक में भाजपा नेता चनर राम ने कहा कि पार्टी ने उन्हें अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया तो वे कार्यकर्ताओं के सहयोग…
Read Moreनालियों के अतिक्रमण से बढ़ा दुर्घटना का खतरा
लोहाघाट। प्रेमनगर पाटन में मुख्य सड़क के दोनों ओर हो रहे अतिक्रमण लोगों के लिए परेशानी पैदा कर रहे हैं। अतिक्रमण से मार्ग संकरा होने के साथ ही दुर्घटनाओं का अंदेशा बढ़ रहा है। कई लोगों ने लोनिवि द्वारा बनाई गई नालियों के ऊपर अतिक्रमण कर निर्माण करा दिया है, जिससे घरों का पानी भी सड़क में बहने लगा है। इस मार्ग में रोजाना हजारों लोग आवाजाही करते हैं, जिसमें पैदल चलने वालों की तादात कहीं अधिक है। आईटीबीपी की बटालियन खुलने के बाद अब यह सड़क काफी व्यस्त हो…
Read More25 हजार में लड़ना होगा प्रधान का चुनाव
रुद्रपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते निर्वाचन कार्यालय तैयारियों में जुट गया है। प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार संबंधी खर्च की सीमा और जमानत धनराशि भी तय कर दी गई है। चुनाव प्रचार सामग्री के बढ़े रेटों की तुलना में खर्च की सीमा बेहद कम रखी गई है। ग्राम प्रधान के चुनाव में जमानत जब्त होने की दशा में पांच सौ रुपए ही गंवाने पड़ेंगे। निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक इस बार ग्राम प्रधान के चुनाव में खर्च का मानक 25 हजार रुपए तय किया गया है। जबकि पिछले पंचायत चुनाव में…
Read Moreभवन की छतों का होगा नवीनीकरण : सौरभ
सितारगंज। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के पुत्र सौरभ बहुगुणा ने कहा कि राजकीय बालिका इंटर कालेज के जर्जर भवन की छतों का नवीनीकरण कराया जाएगा। इसके लिए उन्होंने उपजिलाधिकारी मनीष कुमार सिंह को इस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। सौरभ ने कालेज में फर्नीचर बनवाने के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कालेज परिसर में मिट्टी भरान का भी आश्वासन दिया है। सोमवार को मुख्यमंत्री के पुत्र सौरभ बहुगुणा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ राजकीय बालिका इंटर कालेज का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से समस्याओं की जानकारी भी…
Read Moreउपराजस्व निरीक्षक और ग्रामीणों का विवाद गरमाया
रानीखेत। मजखाली में मुकदमा दर्ज कराने को लेकर उप राजस्व निरीक्षक और ग्रामीणों के बीच उपजे विवाद ने तूल पकड़ लिया है। ग्रामीणों ने तीन दिन के भीतर उप राजस्व निरीक्षक के खिलाफ सार्थक कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उधर तहसील के राजस्व और उपराजस्व निरीक्षकों ने बैठक की। संयुक्त मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में निष्पक्ष जांच करने और उप राजस्व निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई होने पर आंदोलन का ऐलान किया है। इससे पूर्व संयुक्त मजिस्ट्रेट ने दोनों पक्षों से वार्ता की, लेकिन संतोषजनक हल नहीं…
Read More12 दिन बाद भी वृद्धा का सुराग नहीं
रानीखेत। स्टेट बैंक के पास एमईएस कालोनी से लापता वृद्धा का 12 दिन बाद भी सुराग नहीं मिल सका है। 14 नवंबर की सुबह वृद्धा अचानक लापता हो गई थी। तमाम संभावित स्थलों पर खोजबीन के बाद परेशान परिजनों ने यहां कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस खोजबीन में जुटी है। एमईएस कालोनी निवासी पीएस भाकुनी की 80 वर्षीय माता सरस्वती देवी भाकुनी 14 नवंबर की सुबह घर से निकली और वापस नहीं लौटी। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। पैतृक निवास…
Read Moreकाम के साथ अधिकारों को करेंगे संघर्ष
लोहाघाट। चतुर्थ श्रेणी वन कर्मचारी संघ का जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न हो गया। कर्मचारियों ने अपने काम को पूरा करने के साथ ही अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया। सम्मेलन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने समस्याएं रखीं। एचएस रावत की अध्यक्षता और एडी जोशी के संचालन में हुए सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि कार्यालयों की रीढ़ होने के बावजूद चतुर्थ कर्मियों को यथोचित सम्मान नहीं मिल पा रहा है। सम्मेलन में कर्मचारियों का कहना था कि आठ साल से उन्हें…
Read More