परफार्मेंस का दबाव नहीं, रिजल्ट का जवाब नहीं

देहरादून। परफार्मेंस का दबाव नहीं तो रिजल्ट तो बेहतर होगा ही। चेन्नई के बाद इलाहाबाद जोन के दूसरे स्थान पर रहने का शायद यही कारण रहा। दून इसी जोन में पड़ता है। संयुक्त नतीजा खुद अपनी मिसाल है। यूपी/उत्तराखंड में 99.2 फीसदी छात्र, जबकि 99.4 प्रतिशत छात्राएं पास हुईं। दून भी इसी जोन में पड़ता है। ज्यादातर स्कूलों से सीबीएसई की परीक्षा में बैठे छात्र-छात्राओं में 25 फीसदी से ज्यादा ने ए-1 ग्रेड हासिल किया। यानी 10 सीजीपीए के तहत इनका प्रतिशत 91 से लेकर 100 के बीच आया है।…

Read More

छरबा मामले में भाजपा प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल से मिला

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भगत सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल बृहस्पतिवार को राज्यपाल अजीज कुरैशी से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल को विकासनगर के छरबा में लगने वाले कोकाकोला के प्लांट के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल को बताया गया कि ऐसा पता चला है कि प्लांट के लिए जो जमीन प्रदेश सरकार दे रही है वह दून विश्वविद्यालय की है। राज्यपाल ने प्रतिनिधि मंडल की बात सुनने के बाद दून विश्वविद्यालय के कुलपति और रजिस्टार से फोन पर बात की और…

Read More

अंधड़ में टूटे तार, बत्ती गुल

देहरादून। शाम को बारिश के दौरान अंधड़ से शहरभर में कई जगह पेड़ टूटने से बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गए। इससे कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। देर रात तक कई इलाके अंधेरे में डूबे रहे। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। सुभाष रोड पर पेड़ गिरने से पूरी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके कारण क्लेमेंटटाउन, सुभाषनगर, आशारोड़ी और आसपास के क्षेत्रों में तीन घंटे तक आपूर्ति ठप रही। माजरा-कारगी लाइन तेज हवा चलने के कारण ट्रिप हो गई। इसके कारण 20 से अधिक कालोनियों में आपूर्ति…

Read More

शासन के पाले में संशोधित मास्टर प्लान

देहरादून। राजधानी में संशोधित मास्टर प्लान लागू करने की प्रक्रिया अब शासन के पाले में आ गई है। शासन स्तर पर गठित कमेटी ने संशोधित प्लान का ड्राफ्ट शासन को भेज दिया है। अब शासन से ही इस पर अंतिम मंजूरी मिलनी है। सूत्रों की मानें तो प्लान पर मिली करीब 700 आपत्तियों में से अधिकांश को कमेटी ने खारिज कर दिया है। दिसंबर 2011 में शासन ने संशोधित मास्टर प्लान बनाने का आदेश जारी किया। इसके बाद करीब 700 आपत्तियां मिलीं। आपत्तियों पर सुनवाई के लिए शासन ने एमडीडीए…

Read More

दस किलो चरस के साथ दो तस्कर धरे

देहरादून। दस किलो चरस के साथ बृहस्पतिवार को चंद्रबनी क्षेत्र से दो तस्कर धरे गए। इनकी पहचान आरिफ उर्फ काला पुत्र वसीर अहमद निवासी मेंहूवाला माफी और आकिब पुत्र फईम अहमद निवासी मुस्लिम कॉलोनी के रूप में हुई। दोनों को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एसएसआई विनोद सिंह गुसाईं व एसआई नरोत्तम बिष्ट के नेतृत्व में गई टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया था। आरिफ के पास से पुलिस ने छह किलो पांच सौ ग्राम चरस बरामद किया। जबकि आकिब के पास से…

Read More

यूपीसीएल के रिटायर्ड सीजीएम के घर डकैती

देहरादून। उत्तराखंड पावर कार्पोरेशन लिमिटेड के रिटायर्ड मुख्य महाप्रबंधक के घर हथियारों से लैस बदमाश घुस आए। उन्होंने किराये पर रहे रहे बीटेक के छात्र को बंधक बना घर की तलाश ली। उस वक्त महाप्रबंधक अपनी पत्नी समेत कहीं गए हुए थे। घर की तलाशी लेने के बाद उन्हें कुछ नहीं मिला तो उन्होंने छात्र को जमकर पीटा और चलते बने। रिटायर्ड सीजीएम लौटे तो घर में रखे सामान बिखरा हुआ मिला। उन्होंने छात्र को बाथरूम से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सीजीएम पूर्व मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी के…

Read More

मसूरी से नहीं होगा खिलवाड़

देहरादून। लंढौर में जीर्ण-शीर्ण हो चुके भवनों के जीर्णोद्धार की योजना में मसूरी को भी शामिल कराने का कुछ अधिकारियों का खेल पर सरकार ने ‘बंद’ कर दिया है। तीन दिन पूर्व जारी शासनादेश में स्पष्ट कर दिया गया है कि सिर्फ लंढौर के ही 115 भवनों को योजना में शामिल किया जाएगा। इसके बाद एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की शह पर मसूरी से खिलवाड़ की आशंका भी खत्म हो गई है। अमर उजाला ने 11 मई के अंक में ‘एक होटल के लिए मसूरी से खिलवाड़’ शीर्षक से विस्तृत…

Read More

भुगतान न मिलने पर सदस्यों का हंगामा

नई टिहरी। जिला पंचायत की त्रैमासिक बैठक में टिहरी बांध की झील में नौकायन के लिए वोट लाइसेंस जारी करने पर रोक लगाने पर सदस्यों ने आक्रोश जताया। सदस्यों ने कहा कि इस मामले को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल प्रमुख सचिव पर्यटन से मिलने राजधानी जाएगा। बैठक में पिछले साल के निर्माण कार्याें का भुगतान न होेने पर सदस्यों ने हंगामा भी काटा। साथ ही सड़क निर्माण प्रतिकर भुगतान में 10 फीसदी कटौती करने पर लोनिवि के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष रतन सिंह गुनसोला की अध्यक्षता…

Read More

जड़ी बूटी के उपयोग की दी जानकारी

नई टिहरी। महिला समाख्या की ओर से तीन दिवसीय प्रशिक्षण में महिलाओं को जड़ी बूटी से उपचार की जानकारी दी गई। महिला समाख्या के प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित प्रशिक्षण में बांडासारी जौनपुर की यशोदा देवी ने लिकोरिया संबंधी बिमारी से निपटने में कारगर जड़ी-बूटी की जानकारी दी। थौलधार गोजमेर की सुंदरी देवी ने मासिक धर्म के दौरान होने वाली परेशानियों में काम आने वाली अलबेरा, सतावरी के प्रयोग के संबंध में बताया। नरेंद्रनगर की बरदेई देवी ने किनगोड़ा, झिरांण, कालाबांशा के उपयोग से दूर होने वाली बिमारियों की जानकारी दी।…

Read More

गो-गंगा की रक्षा को आएं आगे: शंकराचार्य

लंबगांव (टिहरी)। ओणेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित शिव पुराण कथा में ज्योतिष्ठाधीश्वर जंगदगुरु शंकराचार्य स्वामी माधवाश्रम महाराज ने गो गंगा की रक्षा के लिए लोगों से आगे आने का आह्वान किया। कहा कि जल विद्युत परियोजनाओें से गंगा का अस्तित्व खतरे में है। कथा वाचक आचार्य तुलसीराम गैरोला ने शिव की महिमा का वर्णन किया। कहा जिस व्यक्ति पर शिव की कृपा हो जाती है उसे सभी सांसरिक कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख पूरण चंद्र रमोला, रोशन लाल सेमवाल, पीडी रतूड़ी, मुरालीलाल खंडवाल, द्वारिका…

Read More