पहली बारिश ने खोली प्रशासन की पोल

हरिद्वार। शनिवार से हो रही लगातार बारिश ने रविवार को धर्मनगरी का हाल बेहाल कर दिया। भारी बारिश के चलते हिल बाईपास मार्ग बंद कर दिया गया है। हाइवे पर जलभराव और पेड़ गिरने से जाम लगा रहा। देर रात तक हाइवे पर वन-वे ट्रैफिक चलाया। शहर में सीवर लाइन डालने के बाद बनाई गई सड़कें धंस चुकी हैं। घरों और दुकानाें में पानी भरने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांवड़ मेले के लिए ठीक किया गया हिल बाईपास मार्ग खोलने से पहले ही…

Read More

राहत की बजाय ‘नमक’ छिड़क गया प्रशासन

रुड़की। वाह रे सिस्टम! घाड़ क्षेत्र के गांवों में बारिश ने तो जुल्म ढहाया ही, प्रशासन ने भी राहत पहुंचाने की बजाय लोगों के जख्म पर नमक छिड़कने का काम किया। बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने एएसडीएम पहुंचे तो, लेकिन गांवों में जाने के बजाय सड़क पर खड़े होकर निरीक्षण कर लौट आए। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से राहत पहुंचाने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए। क्षेत्र के बुग्गावाला के गांवों में बरसात का पानी घुस गया। कई घरों में भी पानी घुसने…

Read More

कलियर में जलभराव से तीन घंटे बंद रही दरगाह

पिरान कलियर। लगातार बारिश ने क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जहां एक ओर गलियों और सड़कों पर पानी भर गया, वहीं कलियर शरीफ दरगाह में भी जल भराव हो गया। इस कारण दरगाह को तीन घंटों के लिए बंद करना पड़ा। दरगाह बंद होने से जायरीनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार बारिश के कारण क्षेत्र की सड़कों का पानी दरगाह परिसर और उसके आसपास के क्षेत्र में जमा हो गया। दरगाह जामा मस्जिद के मुअज्जन अब्दुल सलाम और उनके बेटे अब्दुर्रहमान ने रेत भरी बोरी दरगाह…

Read More

बारिश में वन्यजीवों के शिकार का खतरा

रुड़की। लगातार तेज बारिश के चलते जंगल के कच्चे रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए। वन कर्मियों को गश्त करने में दिक्कत आ रही है। मार्ग के क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहन से जंगल में गश्त करना संभव नहीं रह गया। ऐसे में आबादी से सटे जंगलों में शिकार का खतरा बढ़ गया है। शिकारियों और वन तस्करों की सक्रियता बढ़ने का अंदेशा हो गया है। वन विभाग की रुड़की सबडिवीजन में लगभग छह हजार हेक्टेयर का जंगल है। सबडिवीजन की खानपुर रेंज में सबसे ज्यादा घना जंगल है। बारिश के चलते…

Read More

विधायक ने लिया नुकसान का जायजा

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने अगस्त्यमुनि क्षेत्रांतर्गत सिल्ली, अगस्त्यमुनि, विजयनगर, गबनी, चंद्रापुरी, कुंड, बेडूबगड़, गिवाणागांव आदि स्थानाें का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। विधायक ने अधिकारियाें को त्वरित राहत बचाव कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने दूरभाष के जरिए आपदा मंत्री यशपाल आर्य और मुख्य सचिव से वार्ता कर आपदा प्रबंधन के लिए अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारियाें की तैनाती करने की मांग की। विधायक शैलारानी ने कहा कि सरकार की ओर से आपदा प्रभावितों की पूरी मदद की जाएगी। उन्हाेंने लोनिवि को क्षतिग्रस्त सड़काें, पैदल मार्गों और झूला…

Read More

आपदा में पांच की मौत, एक बहा, दस घायल

रुद्रप्रयाग। बारिश और जगह-जगह भूस्खलन के कारण पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक युवक बह गया। जबकि दस लोग घायल हो गया। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर रामबाड़ा में दोपहर बाद भूस्खलन से आए मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दस लोग घायल हो गए। घायलाें को पुलिस, प्रीपेड काउंटर के कर्मचारियाें और स्थानीय ने बाहर निकाला। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैंतुरा ने बताया कि मृतकाें और घायलाें की अभी पहचान नहीं हो पाई है। वे यात्री हैं या स्थानीय लोग पता नहीं चल…

Read More

प्रधान सहित 60 लोगों के नाम सूची से गायब

बागेश्वर। बागेश्वर ब्लाक के कभड़ा गांव में ग्राम प्रधान सहित लगभग 60 ग्रामीणों के नाम मतदाता सूची से गायब हैं। ग्रामीणों ने दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि मतदाता सूची में गांव के 19 परिवारों के नाम नहीं हैं। इन परिवारों में लगभग 60 मतदाता हैं। गोविंद मेहता, ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह मेहता, बालम सिंह, त्रिलोक सिंह, हरक सिंह, बचे सिंह, भूपाल सिंह, नारायण सिंह, पद्म सिंह सहित तमाम ग्रामीणों ने बताया कि गत दिवस आधार कार्ड बनाने के लिए टीम गांव…

Read More

अस्थायी कर्मचारियों को हटाया तो आंदोलन

बागेश्वर। नगर निकाय कर्मचारी महासंघ बागेश्वर इकाई की बैठक में संविदा औैर दैनिक भोगी कर्मचारियों को लेकर जारी अनिश्चितता पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि शासन इन्हें हटाना चाहता है। ऐसा हुआ तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। यहां नगर पंचायत परिसर में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने 2008 के बाद रखे गए संविदा और दैनिक भोगी कर्मचारियों को हटाने का शासनादेश जारी कर दिया है। यह कर्मचारियों के साथ ही पालिका के भी हित में नहीं है। निकायों में पहले से ही कर्मचारियाें अभाव है।…

Read More

कार्यालय भी नहीं नगर पंचायत के पास

कपकोट। नगर पंचायत की सामान्य बैठक में पेयजल और सड़कों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई। सबसे पहले नगर पंचायत कार्यालय की समस्या पर चर्चा हुई इसके लिए किराए का भवन तलाशने का निर्णय लिया गया। नगर के विकास के लिए मतभेद त्यागकर काम करने पर जोर दिया गया। तहसील सभागार में नगर पंचायत की बैठक अध्यक्ष चंपा देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सदस्यों ने नगर क्षेत्र में सड़कों की दशा सुधारने के लिए लोनिवि से ठोस योजना बनाने की मांग की। बारिश के दौरान सड़कों को दुरुस्त रखने…

Read More

कपकोट की जलवायु मशरूम के लिए अनुकूल

कपकोट। राजकीय महाविद्यालय में उद्यमिता प्रोत्साहन एवं रोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत चौथे चरण की कार्यशाला में मशरूम उत्पादन के गुर सिखाए गए। प्रशिक्षकों ने कहा कि कपकोट क्षेत्र में मशरूम को रोजगार का जरिया बनाया जा सकता है। महाविद्यालय में यह प्रशिक्षण जिला नवाचार निधि से वित्त पोषित कार्यक्रम के तहत संचालित किया जा रहा है। चौथे चरण की कार्यशाला में ज्योलीकोट से आए इंडो डच मशरूम प्रोजेक्ट के निरीक्षक आरसी जोशी ने मशरुम उत्पादन की वैज्ञानिक विधियों के बारे में बताया। कीट रोगों की जानकारी दी। निदान के…

Read More