मानसून की पहली ही दस्तक से ऐसे निशानों की कल्पना आपदा के संग जीवन गुजार देने वाले लोगों ने भी नहीं की थी। गोविंद घाट में पूरे गुरुद्वारा के ही डूबने और रुद्रप्रयाग में पुल के ऊपर से पानी बहने की बात तो किसी ने सोची भी नहीं होगी। गढ़वाल में पिछली बार अस्सी गंगा ने कहर बरपाया था, इस बार मंदाकिनी का रौद्र रूप सामने आया। यही हालात कुमाऊं के भी हैं। राहत देने के बजाय जख्म दे गया लगता है पहाड़ की नदियां गुस्से में हैं। मानसून इस…
Read MoreCategory: Uttarakhand
12 पंपिग और 80 ग्रेविटी योजनाएं हुई ठप
नई टिहरी। तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से तबाही का मंजर बढ़ता जा रहा है। जिले की 12 पंपिग योजनाएं और 80 ग्रेविटी पेयजल योजनाएं प्रभावित हो गई हैं। जिससे जिला मुख्यालय सहित पांच सौ से अधिक गांवों में जलापूर्ति ठप हो गई। बारिश से जिले में जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। भारी बरसात में लोगों के सामने पेयजल का संकट हो गया है। नई टिहरी पंपिग योजना की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई, वहीं 500 मीटर लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। नागणी गदेेरे में पानी बढ़ने से चंबा,…
Read Moreनहीं लिया सबक, अब फिर परीक्षा
नई टिहरी। लगता है शासन-प्रशासन पिछली आपदाओं से सबक नहीं ले पाया है। जिस तरह से लगातार बारिश हो रही है, उससे खतरे की जद में आए जिले के 33 गांव के लोगाें की नींद उड़ गई है। आलम यह है, कि अब तक भूस्खलन के खतरे से जूझ रहे कई गांवों का भूगर्भीय सर्वेक्षण तक नहीं कराया गया है। पहले से चिह्नित गांवों के पुनर्वास को लेकर भी शासन मौन है। वर्ष 2010-11 में हुई भारी बारिश से कई गांव भूस्खलन की चपेट में आ गए थे। अब बारिश…
Read Moreआउट सोर्सिंग से पूर्व में हुई नियुक्तियां होगी निरस्त
नई टिहरी/चंबा। श्रीदेव सुमन विवि में आउट सोर्सिंग से हुई नियुक्तियों को लेकर छह दिनों से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो गया। विवि में आउट सोर्सिंग से पूर्व में हुई सभी नियुक्तियां निरस्त की जाएगी। नए सिरे से तृतीय और चतुर्थ श्रेणी पदों पर नियुक्तियों में सौंदकोटी और दिखोलगांव के बेरोजगारों को वरीयता दी जाएगी। विवि प्रशासन से मिले आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया है। विवि में पिछले दिनों आउट सोर्सिंग से छह पदों पर नियुक्तियां हुई थी। जिसमें कुछ रसूखदारों के चेहते भी शामिल…
Read Moreबारिश से भूस्खलन सक्रिय, रोपाई के दौरान बच्चे की मौत
बारिश से टिहरी जिले में एक बच्चे की मौत हो गई। इसके साथ ही कई सड़कें अवरुद्ध होने से जगह-जगह यात्री फंसे हुए हैं। टिहरी बांध के जल स्तर में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। ऐसे में समीपवर्ती गांवों के लोग दहशत में हैं। वर्ष 2010 में भी झील का जल स्तर बढ़ने से काफी नुकसान पहुंचा था। भिलंगना और जलकुर नदी के उफान पर होने से तटवर्ती आबादी को खतरा हो गया है। बारिश का पानी कई घरों में घुस गया है। कई स्थानों में खेती भी…
Read Moreआईटीबीपी के जवान रेस्क्यू में जुटे
गोपेश्वर। आपदा की त्रासदी को देखते हुए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवान तीर्थयात्रियों और स्थानीय आपदा प्रभावितों को रेक्स्यू करने में जुट गए हैं। आईटीबीपी द्वारा करीब पांच सौ प्रभावितों को कैंपस में शरण दी गई है। सेना के आठ वाहन भी रेस्क्यू में लगाए गए हैं। मारवाड़ी और गोविंदघाट में फंसे तीर्थयात्रियों और स्थानीय निवासियों को आर्मी के हैलीपैड के हॉल और बैरकों में लाया जा रहा है। सेना के कमांडर अक्षत अरोड़ा, गढ़वाल स्काउट के सीओ लोकेश कुमार रेस्क्यू की कमान संभाले हुए हैं।
Read Moreप्रशासन ने कराए तटीय क्षेत्रों के कस्बे खाली
गोपेश्वर। जनपद में अलकनंदा (चमोली), पिंडर, नंदाकिनी और अलकनंदा (कर्णप्रयाग) में उफान पर है। जिला प्रशासन ने सभी तटीय क्षेत्रों के कस्बों को खाली करवा दिया है। नंदप्रयाग में झूलाबगड़ मोहल्ले में तीन आवासीय भवन जमीजोंद हो गए हैं। कर्णप्रयाग-वाण, थराली में हरमनी-पैनगढ़, उर्गम घाटी में अदासी-पिल्खी झूला पुल बह गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा तीर्थयात्रियों और प्रभावित ग्रामीणों के लिए जनपद के विद्यालय भवनों में शरण दी गई है। जिला खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा प्रभावितों के लिए खाद्यान्न की व्यवस्था कराई जा रही है। बदरीनाथ हाईवे से जुड़ा छिनका…
Read Moreहेमकुंड यात्रा पर आए हरभजन सिंह भी फंसे
गोपेश्वर। भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज हरभजन सिंह हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा बाधित होने के चलते जोशीमठ में ठहरे हुए हैं। उन्होंने रविवार का दिन आईटीबीपी के गेस्ट हाउस में बिताया। हरभजन को रविवार को हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जाना था, लेकिन भारी बारिश के चलते वह जोशीमठ से आगे नहीं बढ़ पाया। हरभजन के साथ पंजाब से आठ सदस्यीय दल आया हुआ है। हरभजन के प्रशंसक भारी बारिश के बावजूद भी उनसे मिलने पहुंचे, लेकिन हरभजन के आईटीबीपी कैंपस के अंदर ही रखने से उन्हें मायूसी हाथ लगी।…
Read Moreचंपावत में मुख्य कंट्रोल रूम स्थापित
चंपावत। भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने सोमवार को जिला मुख्यालय में मुख्य कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है। हर तहसील और ब्लाक मुख्यालय में भी कंट्रोल रूम बना दिए गए हैं। आवश्यक सेवाओं से जुड़े हर विभाग का अपना अलग कंट्रोल रूम रहेगा। जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी ने सोमवार को इस आशय के निर्देश जारी करते हुए कहा कि मुख्य कंट्रोल रूम का नंबर 230819 तथा 1077 रहेगा। जिले के किसी भी कोने से इस कंट्रोल रूम में आपदा की सूचना दी जा सकती है। लोनिवि, सिंचाई, स्वास्थ्य, पेयजल,…
Read Moreबारिश से पूर्णागिरि में फंसे सैकड़ों यात्री, सभी सुरक्षित
टनकपुर। बारिश के कारण मार्ग बंद होने से सैकड़ों यात्री मां पूर्णागिरि धाम में फंसे हुए है। वहीं हजारों यात्रियों को दर्शन के बगैर वापस लौटना पड़ा। बारिश के बावजूद सोमवार को उत्तर भारत के विभिन्न इलाकों से हजारों की संख्या में लोग मां पूर्णागिरि के दर्शन को पहुंचे, जिन्हें प्रतिबंध के चलते प्रशासन ने पूर्णागिरि यात्रा पर जाने से रोक दिया। बताया जाता है कि रविवार को मार्ग बंद होने से पूर्व देवी के दर्शन को गए सैकड़ों यात्री पूर्णागिरि धाम में फंसे हुए हैं। किरोड़ा नाले के ऊफान…
Read More