लखनऊ यूपी में कोरोना के खिलाफ जंग में पत्रकारों, जजों व सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों को फ्रंटलाइन वर्कर घोषित किया गया। अब उन्हें प्राथमिकता के आधार पर कोरोना का टीका लगाया जाएगा।बताया जा रहा है कि वैक्सीनेशन के लिए टीमें खुद जाकर संस्थानों में कैंप लगाएंगी और टीकाकरण किया जाएगा। बता दें कि प्रदेश में एक मई से 18 वर्ष की आयु से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। अब इसमें पत्रकारों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। यूपी में पहले चरण में 9 हजार…
Read MoreCategory: Uttarakhand
उपचुनाव 2021: सेमीफाइनल हारी कांग्रेस, फाइनल के लिए भाजपा का मनोबल बढ़ा
देहरादून उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल माने जा रहे सल्ट उपचुनाव में सहानुभूति की लहर पर सवार भाजपा ने लोगों में सरकार के प्रति नाराजगी को आधार बताकर जीत का दावा कर रही कांग्रेस को मात दे दी। भाजपा प्रत्याशी को करीब-करीब हर क्षेत्र से वोट पड़े और हर चरण में बढ़त सामने आने से यह साफ भी हो गया। भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन के कारण खाली हुई सल्ट सीट पर महेश जीना को मैदान में उतारकर भाजपा ने आधा मैदान पहले ही मार…
Read Moreऑक्सीजन लाइन में लीकेज से अटकीं मरीजों की सांसें
देहरादून देहरादून में राजकीय जिला अस्पताल के कोरोनेशन अस्पताल परिसर के कोविड वार्ड में शनिवार रात ऑक्सीजन लाइन में लीकेज हो गई। इससे वहां भर्ती मरीजों की सांसें उखड़ने लगीं। आननफानन में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने स्थिति संभाली और बड़ा हादसा होने से बचा गया। कुछ दिन पहले ही अस्पताल के नए भवन में कोविड वार्ड बनाया गया है। जहां ऑक्सीजन युक्त 34 बेड बनाए गए हैं। सभी बेड फुल हैं। 15 मरीज मुख्य भवन में भर्ती हैैं। शनिवार रात कुछ मरीज सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई और कुछ ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पर थे।…
Read Moreऑक्सीजन लाइन पर लोड बढ़ने से अटकीं 100 से ज्यादा मरीजों की सांसें
देहरादून देहरादून में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार रात एक साथ कई मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ गई। इससे ऑक्सीजन लाइन पर प्रेशर बढ़ गया और आपूर्ति में दिक्कत आई। इससे मरीजों की जान पर बन गई। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने ऑक्सीजन की आपूर्ति करने वालों से संपर्क कर किसी तरह स्थिति संभाली। दून अस्पताल के सूत्रों के अनुसार मंगलवार रात लगभग 100 से अधिक मरीजों को एक साथ ऑक्सीजन की जरूरत पड़ गई थी। इसके लिए ऑक्सीजन प्लांट से लाइन में आपूर्ति सुचारू करने के लिए…
Read Moreकोरोना: सोमवार को 2160 नए संक्रमित मिले, 24 मरीजों की हुई मौत
देहरादून उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामलों में आज सोमवार को कुछ राहत मिली, लेकिन मृतक मरीजों की संख्या बढ़ी है। बीते 24 घंटे के अंदर प्रदेश में 2160 नए संक्रमित मरीज आए हैं। वहीं, 24 मरीजों की मौत हुई। आज 532 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। सक्रिय मरीजों की संख्या भी 18864 हो गई है। प्रदेश में अब तक 1 लाख 26 हजार 193 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 1 लाख दो हजार 899 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देहरादून में कोरोना का सितम:…
Read Moreसियासी दलों में बढ़ सकती है टूट-फूट, ‘आप’ का अभियान करेगा भाजपा-कांग्रेस को परेशान,
देहरादून उत्तराखंड विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही आप पार्टी अब प्रदेश के सियासी समीकरण को प्रभावित कर सकती है। 2013 की आपदा के बाद केदारनाथ पुनर्निर्माण से जुड़े कर्नल अजय कोठियाल को पार्टी प्रदेश में सामने लाने की तैयारी कर रही है। सैन्य परिवार बाहुल्य प्रदेश में अजय कोठियाल की सैन्य पृष्ठभूमि भी पार्टी की मदद कर सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी रैली में उत्तराखंड में सैनिक धाम को पांचवां धाम घोषित किया था। यह अकारण भी नहीं था। प्रदेश में पूर्व सैनिकों और सेना…
Read Moreआप ने बदला कार्यक्रम, केजरीवाल की वर्जुअल रैली कल
देहरादून आप संरक्षक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उत्तराखंड में वर्चुअल रैली अब सोमवार को होगी। आज साप्ताहिक कर्फ्यू होने के कारण इसे एक दिन टाल दिया गया है। आप प्रदेेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने बताया कि केजरीवाल प्रदेश के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं व लोगों से वर्चुअल जुड़ेंगे। वो इस दौरान उत्तराखंड में बदलाव के प्लान का भी ऐलान करेंगे। उधर, आप प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने बताया कि आप कार्यकर्ताओं में केजरीवाल के कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह है। पार्टी ने सभी स्थानों पर…
Read Moreगंगा में नहाने से भी फैल सकता है कोरोना, 15 दिनों तक बचने की अपील
वाराणसी गंगा स्नान के जरिए कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा बना हुआ है। वैज्ञानिकों को गंगा बेसिन क्षेत्र में महामारी के विकराल स्वरूप लेने की चिंता सताने लगी है। महामना मालवीय गंगा नदी विकास एवं जल संसाधन प्रबंधन शोध केंद्र बीएचयू के चेयरमैन व नदी विज्ञानी प्रो. बीडी त्रिपाठी ने आम जनता से अपील की है कि वह आगामी 15 दिनों तक गंगा स्नान से दूरी बनाकर रखें। उन्होंने नमामि गंगे के अधिकारियों को भी पत्र लिखकर यह मांग की है कि वह गंगा बेसिन क्षेत्र में अलर्ट जारी…
Read Moreइलाज के भले इंतजाम नहीं, तैयार हुए कब्रिस्तान और श्मशान
हरिद्वार महाकुंभ के शाही स्नानों में उमड़ी भीड़ के बाद से कोविड-19 का संक्रमण कई गुना बढ़ गया है। कुंभ ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों से लेकर अखाड़ों के संतों और श्रद्धालुओं के संक्रमण की चपेट में आने का सिलसिला जारी है। कोविड पीड़ितों के लिए अस्पतालों में इलाज के भले ही इंतजाम न हों, लेकिन श्मशान और कब्रिस्तान तैयार हो गए हैं। कोरोना संक्रमितों के शवों की अंत्येष्टि की अलग व्यवस्था कर दी गई है। श्मशान घाट पर एक सप्ताह में ही आठ कोरोना संक्रमित लोगों की अंत्येष्टि हो चुकी…
Read Moreअंतरराज्यीय सीमा पर अतिक्रमण, सरकार से उठाया जाएगा मामला : विधायक हर्षवर्धन चौहान
रोनहाट (सिरमौर) हिमाचल प्रदेश की अंतरराज्यीय सीमा मीनस पुल पार कर पड़ोसी राज्य उत्तराखंड ने अतिक्रमण किया है। प्रदेश की जमीन पर उत्तराखंड के लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने 14 मीटर अंदर तक सड़क कार्य करवा दिया है। उत्तराखंड ने सूबे के अधीन आने वाली सड़क में करीब 10 लाख रुपये खर्च करके सुरक्षा दीवार और चार पैरापिट बनाए हैं। प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नाम से टौंस नदी के पुल के निर्माण की लगी लोकार्पण पट्टिका भी तोड़ दी है। जानकारों की मानें तो उत्तराखंड राज्य बनने…
Read More