देहरादून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड में पार्टी के स्टार प्रचारक होंगे। भाजपा ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। स्टार प्रचारकों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के नाम प्रमुख हैं। इनके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज…
Read MoreCategory: Uttarakhand
रुद्रनाथ मंदिर में अमित शाह ने किया पूजन, जनसंपर्क के दौरान लोगों से मिले
रुद्रप्रयाग विधानसभा चुनाव को लेकर गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को उत्तराखंड पहुंचे हैं। वह हेलीकॉप्टर से रुद्रप्रयाग पहुंचे। यहां उन्होंने रुद्रनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह घर-घर जनसंपर्क के लिए निकले। इस दौरान वह घर-घर जाकर जनता से मिले। साथ ही छह विधानसभा के कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों से वर्चुअल संवाद करेंगे। गृहमंत्री के जिला मुख्यालय भ्रमण को लेकर सुरक्षा बलों की टीमें तैनात हैं। रुद्रनाथ मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह हेलीकॉप्टर से गुलाबराय मैदान में पहुंचे। यहां से वे अलकनंदा-मंदाकिनी नदी संगम स्थित…
Read Moreकांग्रेस में छह टिकट बदलने की चर्चा, टिकटों पर घमासान
देहरादून कांग्रेस में टिकट बंटवारे के बाद कई सीटों पर लगातार बगावती तेवर सामने आ रहे हैं। कांग्रेस आलाकमान पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। इस बीच इस बात के संकेत भी आने लगे हैं कि कांग्रेस छह विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी बदल सकती है। जिन सीटों पर टिकट बदले जाने की चर्चाएं हैं, उनमें रामनगर सीट भी बताई जा रही है, जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को प्रत्याशी बनाया गया है। रावत इस सीट पर नामांकन करने का एलान कर चुके हैं। लेकिन सीट पर टिकट…
Read Moreभाजपा के प्रत्याशियों की दूसरी सूची आज आ सकती है
देहरादून उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची बुधवार को जारी कर सकती है। पार्टी को 11 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा करनी है। पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी पहले ही संकेत दे चुके हैं कि दूसरी सूची बुधवार तक आ सकती है। इधर, प्रत्याशियों की दूसरी सूची में विलंब को देखते हुए डोईवाला, कोटद्वार, केदारनाथ, झबरेड़ा, पिरान कलियर, जागेश्वर, रानीखेत, टिहरी, लालकुआं, हल्द्वानी, रुद्रपुर विधानसभा सीट पर टिकट के दावेदार जोर लगाते दिखाई दिए। त्रिवेंद्र को डोईवाला से उम्मीदवार बनाया जाए पूर्व…
Read Moreआतंकियों का नेटवर्क खंगाल रही उत्तराखंड पुलिस, पंतनगर में पकड़े गए थे चार युवक
रुद्रपुर आतंकी को पनाह देने के आरोपी चार युवकों को जेल भेज दिया गया है। अब चारों युवकों से जुड़े अन्य लोगों को तलाशने में एसटीएफ व पुलिस टीम जुट गई है जिनके माध्यम से आतंकियों पर नकेल कसने की कोशिश की जा रही है। 10 जनवरी को छह आतंकियों को गिरफ्तार किया पठानकोट के आर्मी कैंट पर नवंबर 2021 में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें पुलिस ने बीती 10 जनवरी को छह आतंकियों को गिरफ्तार किया था। उनसे पंजाब पुलिस ने छह हैंड ग्रेनेड, नौ पिस्टल, एक राइफल, मैगजीन…
Read Moreचुनाव 2022: आप नेता अजय कोठियाल का युवाओं से आह्वान, राज्य नवनिर्माण के लिए दें पहला वोट
देहरादून आम आदमी पार्टी के नेता कर्नल अजय कोठियाल (रि.) ने लोकतंत्र के पर्व में पहली बार मताधिकार का प्रयोग करने जा रहे युवाओं से आह्वान किया वे उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए पहला वोट दें। शुक्रवार को नव परिवर्तन संवाद के दूसरे चरण में कर्नल कोठियाल ने पहली बार वोट देेने जा रहे युवाओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में इस बार ऐतिहासिक चुनाव होगा। देवभूमि की परंपरा है कि जब हमें पहली तनख्वाह मिलती है। उसे हम देवी देवताओं को समर्पित करते हैं। अपने मां बाप के…
Read Moreबम ब्लास्ट: आतंकी साजिशकर्ता के आरोपियों को शरण देने वाले चार लोग उत्तराखंड के गिरफ्तार
देहरादून पंजाब के पठानकोट बम ब्लास्ट के आतंकी साजिशकर्ता को शरण देने के मामले में उत्तराखंड के चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उत्तराखंड एसटीएफ ने ऊधमसिंह नगर जिले से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पंजाब के नवांशहर, पठानकोट व लुधियाना में हुए आतंकी विस्फोट की घटनाओं के संबंध में गोपनीय इनपुट पर उत्तराखंड एसटीएफ ने यह कारवाई की। जिसमें एसटीएफ की विभिन्न टीमों ने जनपद ऊधमसिंह नगर के पंतनगर से चार लोगों की गिरफ्तारी की गई। जिनके द्वारा पठानकोट, नवांशहर और लुधियाना ब्लास्ट के आतंकी साजिशकर्ता सुखप्रीत…
Read Moreचुनाव : प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, खटीमा से चुनाव लड़ेंगे मुख्यमंत्री धामी
देहरादून उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 59 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए है। शेष सीटों पर दोबारा मंथन के बाद अगले प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी हो सकती है। प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में 59 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से चुनाव लड़ेंगे। बची 11 सीटों पर बाद में नामों का एलान किया जाएगा। इस…
Read Moreहरक सिंह भाजपा से छह साल के लिए निष्कासित, मंत्रिमंडल से भी बर्खास्त, आज थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन
देहरादून भाजपा ने 2016 में कांग्रेस से बगावत कर आए हरक सिंह रावत को पार्टी की सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें मंत्रिमंडल से भी बर्खास्त कर दिया है। उत्तराखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने हरक सिंह रावत को पार्टी और मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाए जाने की पुष्टि की है। उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। हरक सिंह रावत इस बार भाजपा के लिए किरकिरी का सबब प्रदेश की…
Read Moreविधानसभा चुनाव : भाजपा और कांग्रेस में दिल्ली से देहरादून तक टिकट की सियासत गर्म
देहरादून उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस के टिकटों को लेकर रविवार को दिल्ली से देहरादून तक सियासी माहौल गरम हो गया। भाजपा और कांग्रेस अपने-अपने संभावित प्रत्याशियों की सूची आलाकमान को भेज चुके हैं। दिल्ली में रविवार को भाजपा केंद्रीय नेतृत्व और कांग्रेस की बैठकों का दौर देर रात तक जारी था। हालांकि रविवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक नहीं हो पाई। भारतीय जनता पार्टी की कोर ग्रुप की बैठक में तय हुए पैनलों की सूची लेकर मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री रविवार को दिल्ली पहुंच गए। दिल्ली…
Read More