मसूरी पर्यटन सीजन को देखते हुए डीआईजी/एसएसपी जन्मजेय खंडूड़ी ने नगरपालिका सभागार में होटल एसोसिएशन, टैक्सी एसोसिएशन के पदाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। बड़े वाहनों से मसूरी आने वाले पर्यटक अब सीधे होटल नहीं जा सकेंगे। उनको अपनी बसें और टेंपो ट्रेवलर को किंग्रेग स्थित बहुमंजिला पार्किंग में खड़ा करना होगा। यहां से शटल सर्विस के जरिये उन्हें होटल पहुंचाया जाएगा। इसकी व्यवस्था पुलिस, होटल एसोसिएशन और टैक्सी एसोसिएशन संयुक्त रूप से करेंगे। इसके लिए पर्यटकों को प्रति सवारी 50 रुपये देने होंगे। इसके अलावा जो बसें…
Read MoreCategory: Uttarakhand
राष्ट्रीय महामंत्री ने देखा धामी सरकार का रिपोर्ट कार्ड, भावी एजेंडे पर करेंगे मंथन
देहरादून राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष 23 सीटों पर मिली हार की न सिर्फ समीक्षा करेंगे बल्कि इन सीटों पर पार्टी की कमजोर कड़ियों को दुरस्त करने का मंत्र भी देंगे। बैठक में चंपावत उपचुनाव के एजेंडे पर चर्चा हो सकती है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष दो दिवसीय प्रवास पर शनिवार को देहरादून पहुंच गए। आते ही उन्होंने बैठकों का सिलसिला शुरू कर दिया। उन्होंने पहली बैठक मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों के साथ की। उन्होंने सरकार का रिपोर्ट कार्ड देखा। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में मुख्यमंत्री ने…
Read Moreअब जनता के सफर में भी लगेगा महंगाई का तड़का रोडवेज बसों, विक्रम, ऑटो और सिटी बसों का बढ़ेगा किराया, जानिए कितनी बढ़ोत्तरी की है संभावनाएं
देहरादून किराया निर्धारण कमेटी ने सार्वजनिक परिवहन से जुड़े संगठनों के पदाधिकारियों और आमजन के साथ वार्ता करके प्रस्तावित किराये की नई दरों का निर्धारण किया है। कमेटी की रिपोर्ट को जल्द ही राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद किराये की नई दरों का निर्धारण किया जाएगा। जल्द ही उत्तराखंड में रोडवेज बसों, विक्रम, ऑटो, सिटी बसों में सफर महंगा हो सकता है। शासन के निर्देश पर गठित किराया निर्धारण कमेटी ने इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर ली है। अब इसे राज्य परिवहन प्राधिकरण की…
Read Moreजेई भर्ती: सात से दस मई तक होनी वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जानिए इसी माह होगा एक और एग्जाम
देहरादून सात मई से होने जा रही परीक्षा के लिए सभी उम्मीदवारों को सूचित किया गया है कि वह वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें। अलग से किसी को भी प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा प्रदेश में सात मई से दस मई के बीच आयोजित की जाएगी। आयोग के सचिव कर्मेंद्र सिंह के मुताबिक, सात मई को पहली पाली में सामान्य हिंदी और दूसरी पाली में सामान्य अंग्रेजी…
Read Moreमुख्यमंत्री धामी की अग्नि परीक्षा, चंपावत में धामी के लिए चक्रव्यूह रचेगी कांग्रेस, पढ़िए राज्य में उपचुनाव का रोचक इतिहास
देहरादून उत्तराखंड में एनडी तिवारी, बीसी खंडूड़ी, विजय बहुगुणा और हरीश रावत के सामने उपचुनाव की चुनौती आई। अब सीएम धामी के सामने यह चुनौती है। चंपावत का समर मुख्यमंत्री धामी के लिए ही अग्नि परीक्षा से गुजरना नहीं होगा बल्कि इस इम्तिहान से कांग्रेस के तीन क्षत्रप भी गुजरेंगे। चंपावत विधानसभा सीट से कैलाश गहतोड़ी के इस्तीफे के साथ ही सबकी निगाहें अब आगामी दिनों में होनी वाली चुनावी जंग पर लगी है। साफ है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस सीट पर चुनाव लड़ेंगे। यह भी सच है…
Read Moreसीएम के पास ऊर्जा विभाग बावजूद रोस्टिंग का समय तय नहीं, बिजली कटौती से उद्योगों में मचा हाहाकार
देहरादून बिजली आपूर्ति का यही हाल रहा तो प्रदेश में निवेश करने के बजाय उद्योग पलायन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी के बीच भारी बिजली किल्लत देखने को मिल रही है। प्रदेश में बिजली कटौती से उद्योगों में हाहाकार मचा हुआ है। औद्योगिक क्षेत्रों में रात को 6 से 7 घंटे तक बिजली कट लगने से उद्योगों को 40 प्रतिशत तक उत्पादन का नुकसान हो रहा है। औद्योगिक संगठनों का कहना है कि सरकार और ऊर्जा विभाग की ओर से रोस्टिंग का कोई समय…
Read Moreधन सिंह रावत का कोई काम शाबाशी लायक नहीं, पर इस फैसले की करता हूं तारीफ : हरीश रावत
देहरादून पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत के एक फैसले पर उनकी पीठ थपथपाई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस संबंध में पोस्ट लिखी है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राज्य में निजी स्कूल खोलने के लिए भूमि और सुविधाएं दिए जाने के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्णय की तारीफ की है। रावत ने कहा कि उन्होंने भी अपने कार्यकाल के दौरान ऐसा ही प्रयास किया था, लेकिन काफी हद तक वह सफल नहीं हो पाया। अपने फेसबुक पेज पर हरीश रावत…
Read Moreधामी ने जताया महिला आईएएस अधिकारियों पर भरोसा, एसीएस राधा रतूड़ी को सीएम दफ्तर की कमान
देहरादून धामी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला प्रशासनिक फेरबदल मंगलवार देर रात हो गया। शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 22 अधिकारियों के विभाग बदल दिए हैं। अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की मुख्यमंत्री कार्यालय से विदाई हो गई है। उनकी जगह सीएम दफ्तर की कमान अब अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी संभालेंगी। सत्ता की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पहले प्रशासनिक फेरबदल में दो महिला आईएएस अधिकारियों पर भरोसा जताया है। त्रिवेंद्र राज में मुख्यमंत्री कार्यालय की कमान संभाल चुकी राधा रतूड़ी…
Read Moreबवाल: रुड़की में आज हिंदू संगठनों का हनुमान चालीसा पाठ का एलान, पुलिस अलर्ट
रुड़की काली सेना ने आज भगवानपुर तहसील परिसर में हनुमान चालीसा पाठ करने का एलान किया है, जिसे लेकर तहसील को मंगलवार की रात से ही छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बवाल के बाद से तैनात पुलिस भगवानपुर थाना क्षेत्र के डाडा जलालपुर में हनुमान जयंती शोभायात्रा के दौरान हुए बवाल के विरोध में हिंदू संगठनों की ओर से आज भगवानपुर तहसील परिसर में हनुमान चालीसा पाठ को लेकर पुलिस अलर्ट है। सुरक्षा की दृष्टी से तहसील को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। भगवानपुर के गांव…
Read Moreचिकित्सा सेवा चयन बोर्ड इस साल करेगा 2930 पदों की भर्ती, परीक्षा और साक्षात्कार की तिथियां जारी
देहरादून आयुर्वेद, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, होम्योपैथिक, श्रम विभाग में डॉक्टरों, एएनएम, असिस्टेंट प्रोफेसर, एक्सरे टेक्नीशियन के 2930 पदों पर भर्ती की जानी है। इस साल दिसंबर तक सभी पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए समय सारिणी तय की गई है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड इस साल 2930 पदों की भर्ती प्रक्रिया पूरी करेगा। इसके लिए बोर्ड ने पदों के हिसाब से परीक्षा और साक्षात्कार की समय सारिणी जारी की है। मई माह में आयुर्वेद विभाग में चिकित्साधिकारियों के 253 पदों की परीक्षा की जाएगी। जून व जुलाई…
Read More