हेली सेवा के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार, यूं लगाता था लोगों को चूना

हेली सेवा के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार, यूं लगाता था लोगों को चूना

चमोली। फर्जी वेबसाइट बनाकर हेली सेवा के नाम पर अब तक करीब 15 लाख से अधिक की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी श्वेता चौबे ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि चमोली पुलिस ने आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है। चारधाम यात्रा के लिए हेली सेवा की बुकिंग के नाम पर देश भर से लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को चमोली पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने लोगों से 15…

Read More

खुशखबरी : आज पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी फूलों की घाटी, दुर्लभ वनस्पतियों से समृद्ध है विश्व धरोहर

खुशखबरी : आज पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी फूलों की घाटी, दुर्लभ वनस्पतियों से समृद्ध है विश्व धरोहर

देहरादून पर्यटन विभाग ने पूरी की तैयारियां, पर्यटकों को मिलेंगी सभी सुविधाएं। यूनेस्को की विश्व धरोहर वैली ऑफ फ्लावर में फूलों की 300 से ज्यादा प्रजातियां। यूनेस्को की विश्व धरोहर फूलों की घाटी बुधवार से पर्यटकों के लिए खुलने जा रही है। पर्यटन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पर्यटकों की सभी जरूरतों का ख्याल रखा जाएगा। फूलों की 300 से ज्यादा प्रजातियों को समेटे फूलों की घाटी बुधवार से पर्यटकों का इस्तकबाल करेगी। सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने बताया कि विभागीय स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली…

Read More

उपचुनाव आज, सीएम सहित चार प्रत्याशी चुनावी मैदान में, शाम पांच बजे तक होगा मतदान

उपचुनाव आज, सीएम सहित चार प्रत्याशी चुनावी मैदान में, शाम पांच बजे तक होगा मतदान

देहरादून भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत उपचुनाव में वोट नहीं दे सकेंगे। सीएम का नाम खटीमा विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज है। कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी और सपा समर्थित मनोज कुमार भट्ट चंपावत जीआईसी में मतदान करेंगे। चंपावत सीट पर होने वाले उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित चार प्रत्याशियों की तकदीर आज मंगलवार को ईवीएम में लॉक हो जाएगी। मतदान सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि इस सीट पर सीएम धामी के अलावा…

Read More

मूसेवाला के हत्यारों की मदद करने वाले युवक को एसटीएफ और देहरादून पुलिस ने धार दबोचा

मूसेवाला के हत्यारों की मदद करने वाले युवक को  एसटीएफ और देहरादून पुलिस  ने धार दबोचा

देहरादून पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों के मददगार को एसटीएफ और देहरादून पुलिस ने शहर से सटे इलाके से दबोच लिया। इसके बाद उसे पंजाब पुलिस की स्पेशल टीम के हवाले कर दिया। पंजाब पुलिस उसे विस्तृत पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। युवक अपने साथियों के साथ हेमकुंड साहिब की यात्रा से लौट रहा था। बताया जा रहा है कि उसने हत्यारों को गाड़ी और हथियार मुहैया कराए थे। रविवार को पंजाब के मानसा जिले के एक गांव में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या…

Read More

सरकार विकास कार्य पर धन खर्च करने में फिसडी : तय बजट में से सिर्फ खर्च कर पाई 62.19 प्रतिशत

सरकार विकास कार्य पर धन खर्च करने में फिसडी : तय बजट में से सिर्फ खर्च कर पाई 62.19 प्रतिशत

देहरादून जनता का बजट बनाने के लिए सरकार जनता से सुझाव भी मांग रही है, लेकिन वित्त विभाग के अधिकारियों के पास इस प्रश्न का उत्तर नहीं है कि वित्तीय वर्ष के दौरान बजट में जितनी धनराशि का प्रावधान किया जाता है, उसके सापेक्ष जितनी स्वीकृति होती है, वह पूरी खर्च क्यों नहीं हो पाती? हर साल करोड़ों रुपये की धनराशि वित्तीय वर्ष के आखिरी में विभाग क्यों समर्पित कर देते हैं? आगामी वित्तीय वर्ष के लिए बजट की तैयारी में जुटी प्रदेश सरकार के लिए बजट के भरपूर उपयोग…

Read More

पुलिस महकमे में अवैध वसूली मामले से मचा हड़कंप, गौरीकुंड चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, कांस्टेबल निलंबित

पुलिस महकमे में अवैध वसूली मामले से मचा हड़कंप, गौरीकुंड चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, कांस्टेबल निलंबित

रुद्रप्रयाग सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। वीडियो गौरीकुंड में तैनात पुलिस चौकी प्रभारी के कमरे का बताया जा रहा है। जहां एक बैग में अवैध वसूली के लाखों रुपये होने की बात कही जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने गौरीकुंड में तैनात चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है, जबकि कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पुलिस उपाधीक्षक को जांच सौंपते हुए एक सप्ताह…

Read More

छापा पड़ते ही होटल में मची भगदड़, कमरों में ऐसे हाल में थे सात युवक और आठ युवती, देखकर महिला पुलिसकर्मी भी सन्न

छापा पड़ते ही होटल में मची भगदड़, कमरों में ऐसे हाल में थे सात युवक और आठ युवती, देखकर महिला पुलिसकर्मी भी सन्न

काशीपुर उत्तराखंड के काशीपुर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल (एएचटीयू) और पुलिस ने छापा मारकर एक होटल से सात युवक और आठ युवतियों को अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाओं में तीन शादीशुदा और दो किशोरी भी शामिल हैं। देह व्यापार में होटल संचालक और उसकी पत्नी के शामिल होने की भी बात सामने आई है। पुलिस उनकी तलाश में भी दबिशें दे रही है। शनिवार शाम सूचना के आधार पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की निरीक्षक बसंती आर्य की अगुवाई में ट्रैफिकिंग सेल…

Read More

शिक्षा एवं अन्य विभागों में पीआरडी के माध्यम से रखे जा सकेंगे कर्मचारी, जानिए कहां भरे जाएंगे कितने पद

शिक्षा एवं अन्य विभागों में पीआरडी के माध्यम से रखे जा सकेंगे कर्मचारी, जानिए कहां भरे जाएंगे कितने पद

देहरादून युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से अब तक युवाओं को केवल होमगार्ड ड्यूटी के लिए भेजा जाता रहा है। अन्य विभागों में उनकी इसी पद पर तैनाती होती रही है, लेकिन अब उपनल की तर्ज पर कर्मचारियों को दक्ष कर पीआरडी के माध्यम से उनकी अलग-अलग विभागों में तैनाती की जा सकेगी। प्रदेश में अब न सिर्फ शिक्षा में समग्र शिक्षा अभियान के तहत बल्कि अन्य विभागों में भी डाटा एंट्री ऑपरेटर, अकाउंट क्लर्क एवं लेखाकार कम सपोर्ट स्टाफ सहित विभिन्न पदों पर कर्मचारी पीआरडी के…

Read More

धामी के एक्शन से अफसरशाही में खलबली: भ्रष्टाचार और घोटालों के मामले में चल रही जांच की फाइलें तलब

धामी के एक्शन से अफसरशाही में खलबली: भ्रष्टाचार और घोटालों के मामले में चल रही जांच की फाइलें तलब

देहरादून मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जीरो टॉलरेंस के मुद्दे पर सरकार कोई नरमी नहीं बरतेगी। सीएम ने भ्रष्टाचार और घोटालों के मामले में चल रही जांच की फाइलें भी तलब कर ली हैं। जिन मामलों में कार्रवाई प्रस्तावित हैं, उनमें मुख्यमंत्री ताबड़तोड़ एक्शन लेंगे। भारतीय वन सेवा के तीन अधिकारियों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के एक्शन के बाद पूरी अफसरशाही में खलबली है। सीएम ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस के तहत कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं। भ्रष्टाचार से संबंधित जितने भी मामलों में कार्रवाई होनी है, उनमें…

Read More

पर्यटन सीजन : बड़े वाहनों से मसूरी आने वालों के लिए चलेगी शटल सर्विस, मास्क पहनने के साथ ही मानने पड़ेंगे ये नियम

पर्यटन सीजन : बड़े वाहनों से मसूरी आने वालों के लिए चलेगी शटल सर्विस, मास्क पहनने के साथ ही मानने पड़ेंगे ये नियम

मसूरी पर्यटन सीजन को देखते हुए डीआईजी/एसएसपी जन्मजेय खंडूड़ी ने नगरपालिका सभागार में होटल एसोसिएशन, टैक्सी एसोसिएशन के पदाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। बड़े वाहनों से मसूरी आने वाले पर्यटक अब सीधे होटल नहीं जा सकेंगे। उनको अपनी बसें और टेंपो ट्रेवलर को किंग्रेग स्थित बहुमंजिला पार्किंग में खड़ा करना होगा। यहां से शटल सर्विस के जरिये उन्हें होटल पहुंचाया जाएगा। इसकी व्यवस्था पुलिस, होटल एसोसिएशन और टैक्सी एसोसिएशन संयुक्त रूप से करेंगे। इसके लिए पर्यटकों को प्रति सवारी 50 रुपये देने होंगे। इसके अलावा जो बसें…

Read More