बदनामी का डर दिखा टरकाती रही पुलिस

रुड़की। दिल्ली गैंगरेप कांड के बाद महिला उत्पीड़न रोकने के लिए पूरे देश में आवाज उठी, लेकिन पुलिस की कार्यप्रणाली वही ढाक के तीन पात वाली रही। महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न के मामले में पुलिस अब भी कार्रवाई करने के बजाए पीड़िता और उसके परिजनों को बदनामी का डर दिखाकर मामले को रफादफा करने में लगी रहती है। यही वजह है कि रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में युवती का अश्लील वीडियो क्लिप बनाने के गंभीर मामले में भी पुलिस ने पीड़िता और उसके परिजनों को बदनामी का डर दिखाकर…

Read More

चेयरमैन का घर लूटने के मामले में दो दबोचे

रुड़की। करीब ढाई माह पूर्व आरआईटी के चेयरमैन के घर दिनदहाड़े लूट करने के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से चाकू और जेवरात बरामद हुए हैं। गिरोह का सरगना अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। पकड़े गए आरोपी यूपी के रहने वाले हैं। बृहस्प्तिवार को कोतवाली गंगनहर में एसएसपी राजीव स्वरूप ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पिछली 6 जून को तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े रामनगर स्थित आरआईटी के चेयरमैन सतेन्द्र गुप्ता के…

Read More

66 दिन बाद खुला कुंड-ऊखीमठ मोटर मार्ग

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ जल प्रलय के 66 दिन बाद कुंड-ऊखीमठ मोटर मार्ग को लोनिवि ने वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है। वहीं केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांसवाड़ा और कुंड के बीच एक स्थान पर दलदल होने के कारण यहां वाहनों का आवागमन नहीं हो पा रहा है। उम्मीद है शुक्रवार तक ऊखीमठ क्षेत्र का जिला मुख्यालय से सीधा यातायात संपर्क हो जाएगा। 16/17 जून को मंदाकिनी नदी की बाढ़ से कुंड-ऊखीमठ (08 किलोमीटर) मार्ग और रुद्रप्रयाग-केदारनाथ (76 किलोमीटर) राष्ट्रीय राजमार्ग क्षतिग्रस्त हो गए थे। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को बीआरओ…

Read More

केदारनाथ में पुल का 50 फीसदी कार्य पूरा

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में लोनिवि ने मंदाकिनी नदी पर निर्माणाधीन पुल का लगभग 50 फीसदी काम पूर्ण कर लिया है। मौसम भी इस काम में बाधक बन रहा है, जिस कारण भीमबली मेें बनने वाले पुल की निर्माण सामग्री अभी भी चार धाम हेलीपैड (जाखधार) में पड़ी हुई है। वहीं पुलिस और एनडीआरएफ एक सप्ताह बाद धाम में मलबे से दोबारा शवों को खोजने की कार्रवाई शुरू करेगी। धाम में एसआई विपिन चंद्र पाठक के नेतृत्व में 16 पुलिस कर्मी और 10 एनडीआरएफ के जवान मौजूद हैं। इसके अलावा उरेडा,…

Read More

प्रभावितों को मुआवजा दें जल विद्युत कंपनियां

रुद्रप्रयाग। केदारघाटी विस्थापन एवं पुनर्वास संघर्ष समिति ने क्षेत्र में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजनाओं की कार्यदायी संस्थाओं से प्रभावितों को उचित मुआवजा देने की मांग की। समिति का प्रतिनिधिमंडल इस संबंध में शीघ्र निर्माणदायी कंपनियों के अधिकारियों से इस संबंध में वार्ता करेगा। समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि केदारघाटी में आई आपदा ने निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजनाओं के कारण भी विकराल स्वरूप लिया। परियोजना निर्माण क्षेत्रों में आपदा से अधिक नुकसान पहुंचा है। कंपनियों को सामाजिक दायित्व का निर्वह्न करते हुए प्रभावितों को उचित मुआवजा देना चाहिए।

Read More

सरकार की चूक के कारण राहत कार्यों में देरी

बागेश्वर। पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी ने कहा है कि आपदा से उत्तराखंड में भारी तबाही हुई है। सरकार की चूक के कारण राहत कार्यों में देरी हुई। अब नव निर्माण की चुनौती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की आपदाओं को कम करने के लिए विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन कायम करने की आवश्यकता है। यहां लोनिवि विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता में श्री खंडूरी ने कहा कि 1970 में जोशीमठ में बादल फटने से बड़ी तबाही हुई थी। इसके बाद इस साल भीषण तबाही हुई है। उन्होंने कहा…

Read More

हेमंत के गोल से देव रेस्टोरेंट की टीम विजयी

बागेश्वर। फ्रैंड्स क्लब के तत्वावधान में खेली जा रही प्रदेश स्तरीय ओपन फुटबाल प्रतियोगिता का एक मैच उत्तराखंड पुलिस और देव रेस्टोरेंट के मध्य खेला गया। हेमंत परिहार के गोल से देव रेस्टोरेंट की टीम 1-0 से विजयी रही। नुमाइशखेत में उत्तराखंड पुलिस और देव रेस्टोरेंट के मध्य मैच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पहले हाफ में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। दोनों ने गोल करने के कई मूव बनाए, लेकिन उन्हें गोल में तब्दील नहीं कर सके। दूसरे हाफ में भी अच्छा खेल खेला गया। अंत में…

Read More

बागेश्वर में दो से शुरू होगी खाद्य सुरक्षा योजना

बागेश्वर। अपर जिलाधिकारी बीएल फिरमाल ने उपजिला अधिकारियों और विकास अधिकारियों की बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अध्यादेश के क्रियान्वयन को लेकर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि दो सितंबर को जिले के प्रभारी मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह इसका शुभारंभ करेंगे। अधिकारियों को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी ने कहा कि खाद्य सुरक्षा अध्यादेश को जिले में दो सितंबर को लागू कर दिया जाएगा। इस अध्यादेश के तहत खाद्य योजनाओं की शुरुआत प्रभारी मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी करेंगे। इसके लिए अभी से तैयारियां करनी होेंगी। जिला मुख्यालय की मलिन…

Read More

विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को तोहफा

श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों का स्थायीकरण किया गया है। विश्वविद्यालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इस आदेश के बाद कर्मचारियों में खुशी की लहर है। वर्ष 2008 में शासन स्तर से विश्वविद्यालय में 795 पदों के स्थायीकरण के आदेश जारी हुए थे। इन पदों पर 30 से 35 वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों का स्थायीकरण किया जाना था, जो काफी समय से नहीं हो पाया था। विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद ने इस मामले को लेकर आंदोलन भी किए थे। कर्मचारियाें…

Read More

ठेकेदारों को गुमराह कर रहे अधिशासी अभियंता

पौड़ी। जयहरीखाल के ब्लाक प्रमुख अरुण खंतवाल समेत कई ठेेकेदारों ने कहा कि लोनिवि प्रांतीय खंड पौड़ी के अधिशासी अभियंता ठेकेदारों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने अधिशासी अभियंता पर उच्चाधिकारियों के नाम पर जिला योजना में दो फीसदी और आपदा के कार्यों में 10 फीसदी अग्रिम कमीशन मांगने का आरोप लगाया। पौड़ी में पत्रकारों से बातचीत में ब्लाक प्रमुख और अन्य ठेकेदारों ने कहा कि लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता मुलायम सिंह ने एक अगस्त को आपदा और जिला योजना के कार्यों की निविदा प्रकाशित की थी। इसकी…

Read More