उत्तरकाशी के रहने वाले एक व्यक्ति से डॉलर और साढ़े सात लाख रुपये की डकैती में पुलिस ने तीन सिपाहियों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। आज आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रविवार शाम को आईआरबी द्वितीय के सिपाही अब्दुल रहमान (रुड़की), सिपाही सालम (डोबरी, सहसपुर), प्रेमनगर थाने के सिपाही इकरार (लक्सर), उत्तरकाशी के जोताड़ी के राजकुमार, मतोड़ी के राजेश रावत, चमोली के कुंदन सिंह और हिमाचल के रोहड़ू के राजेश कुमार चौहान को गिरफ्तार कर…
Read MoreCategory: Uttarakhand
उत्तराखंड में समान नागरिक सहिंता ( यूसीसी) आज से लागू, मुख्यमंत्री धामी करेंगे लोकार्पण
उत्तराखंड में ढाई साल की तैयारियों के बाद आज समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू होने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मुख्य सेवक सदन में यूसीसी के पोर्टल और नियमावली का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए शासन स्तर से तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। गृह सचिव की ओर से शनिवार को इसके संबंध में पत्र भी जारी कर दिया गया था। इसी के साथ समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन जाएगा। समान नागरिक संहिता के लिए 27 मई 2022 को विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया था।…
Read Moreपूर्व विधायक ने कार्यालय में की तोड़फोड़ और फायरिंग अब समर्थको सहित किया गिरफ्तार
भाजपा के पूर्व विधायक चैंपियन और उनके समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उन्हे देहरादून से रुड़की लेकर पहुंची है। निर्दलीय विधायक उमेश कुमार और उनके समर्थक भी हिरासत में लिए गए हैं। एसएसपी और भारी पुलिस बल रुड़की में हैं। सिविल लाइंस कोतवाली के आसपास पुलिस का कड़ा पहरा है। इससे पहले पूर्व विधायक कुंवर प्रवण सिंह चैंपियन और निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। रविवार को चैंपियन और उनके समर्थक बड़ी संख्या में उमेश कुमार के कार्यालय पर पहुंचे और…
Read Moreउत्तराखंड के बड़े अस्पताल का बड़ा फर्जीवाड़ा आया सामने, अब क्या होगी कार्रवाई ? जानिए विस्तारपूर्वक
दून अस्पताल में फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट जारी करने का मामला सामने आया है। एंटीरेट्रोवाइरल उपचार इकाई (एआरटी) में तैनात एक चिकित्सक ने फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट जारी किए हैं। इसमें एक वार्ड बॉय के संलिप्त होने की बात भी सामने आ रही है। अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल प्रभाव से दोनों को हटा दिया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक मरीज का प्रमाण पत्र अस्पताल वापस आया और उसने प्रमाण पत्र को स्वीकार न किए जाने की बात कही। जब…
Read Moreसरकार फर्जी तरीके से आयुष्मान कार्ड लेने वालो का अब करेंगी पक्का इलाज
उत्तराखंड की धामी सरकार अपने कई महत्वपूर्ण फैसलों और बदलावों को नए साल में मूर्त रूप देने जा रही है। राज्य के कई ज्वलंत मुददों और विकास की संभावनाओं के साथ राज्य के सामने खड़ी चुनौतियों पर अमर उजाला के संपादक अनूप वाजपेयी और राज्य ब्यूरो प्रभारी राकेश खंडूड़ी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से बातचीत की। राज्य योजना के फर्जी आयुष्मान कार्ड वालों का इलाज करेगी धामी सरकार उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में पड़ोसी राज्यों का दबाव बढ़ रहा है और उत्तराखंड राज्य आयुष्मान योजना के कार्ड फर्जी ढंग…
Read Moreप्रत्याशियों का टैक्स बकाया तो नहीं लड़ पाएंगे चुनाव : निर्वाचन आयोग
अगर कोई नगर निगम और नगर पालिका में सभासद, वार्ड सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है तो निकाय का बकाया टैक्स, जल संस्थान में पानी का बकाया बिल तत्काल जमा कर दे। यदि इसमें लापरवाही की तो हो सकता है कि चुनाव न लड़ पाएं। राज्य निर्वाचन आयोग के नियम इसे लेकर काफी सख्त हैं। निकाय चुनाव की बिगुल बजने वाला है। सरकारी मशीनरी में तैयारियां तेज हो गई हैं। इधर, सभासद, पार्षद, वार्ड सदस्य के चुनाव लड़ने वाले भी अपने समीकरण बिठा रहे हैं। कोई संगठनों…
Read Moreआईएमए देहरादून से 456 युवा सैन्य अफसरों के साथ 35 विदेशी कैडेट भी हुए पासआउट
आईएमए से पास आउट होकर देश को आज (शनिवार) को 456 युवा अफसर मिल गए हैं। इसके साथ ही 35 मित्र राष्ट्रों के अफसर भी पास आउट हुए। ऐतिहासिक चेटवुड बिल्डिंग के ड्रिल स्क्वायर पर हुई परेड की सलामी नेपाल के सेना प्रमुख अशोक राज सिगडेल ली। इसके साथ ही शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी के नाम देश-विदेश की सेना को 66 हजार 119 युवा सैन्य अधिकारी देने का गौरव जुड़ गया। इनमें मित्र देशों को मिले 2988 सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं। पीओपी के मद्देनजर अकादमी के आसपास सुरक्षा व्यवस्था…
Read Moreपुलिस के 2000 पदों पर आवेदन का आखरी मौका, 69000 मिलेगा वेतन
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने ग्रुप ‘सी’ कांस्टेबल जिला पुलिस (पुरुष) और कांस्टेबल पीएसी/आईआरबी (पुरुष) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत कुल 2,000 रिक्तियों को भरा जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 29 नवंबर, 2024 है, और इच्छुक उम्मीदवारों को इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना है। जून में होगी लिखित परीक्षा इस भर्ती अभियान के अंतर्गत ग्रुप ‘सी’ कांस्टेबल जिला पुलिस (पुरुष) की 1600 और कांस्टेबल पीएसी/आईआरबी (पुरुष) की 400 रिक्तियों को भरा जाएगा। अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है…
Read Moreदेश में बढ़ रही बेरोज़गारो की भीड़, सेना भर्ती में उमड़ी बीस हज़ार युवाओ की भीड़, आठवीं पास की जगह पोस्ट ग्रेजुएट मांग रहे नौकरी
प्रादेशिक सेना की भर्ती रैली में बेरोजगारी का आलम साफ दिखा। सेना के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए दूसरे राज्यों के 20,000 से अधिक युवा पहुंचे थे। देश में बेरोजगारी किस कदर व्याप्त है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आठवीं, दसवीं और बारहवीं पास युवाओं के लिए हो रही भर्ती में स्नातक और परास्नातक कर चुके युवा भी हिस्सा लेने आए हैं। इनमें कई युवा ऐसे भी हैं जो कई बार सेना भर्ती में शामिल हो चुके हैं। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में 12 से…
Read Moreअखिलेश यादव की सीएम धामी और सीएम योगी को खुली चुनौती,जानिए क्या कहा ?
मां गंगा की स्वच्छता को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने उत्तराखंड के विकास पर सवाल उठाए। कहा, मां गंगा के नाम की कसम खाने वाले भाजपा के नेता आज गंगा की गंदगी के जिम्मेदार हैं। श्रवणनाथ नगर स्थित होटल में ठहरे अखिलेश यादव ने पत्रकारों से कहा, आज कोई भी भाजपाई नाले और सीवर से दूषित हो रही गंगा का आचमन नहीं कर सकता है। भाजपा सरकारों को अपनी सबसे ज्यादा नापसंद बताते हुए कहा, अपने कार्यकाल में उन्होंने…
Read More