भर्तियों की जांच: विशेषज्ञ समिति ने कई घंटे की पड़ताल, कब्जे में लिए दस्तावेज

भर्तियों की जांच: विशेषज्ञ समिति ने कई घंटे की पड़ताल, कब्जे में लिए दस्तावेज

देहरादून उत्तराखंड विधानसभा में बैकडोर भर्तियों की जांच के लिए विशेषज्ञ समिति ने संबंधित दस्तावेज कब्जे में ले लिया। विधानसभा सचिवालय सेवा नियमावली के आधार पर समिति भर्तियों से संबंधित पत्रावलियों की पड़ताल कर रही है। सोमवार को समिति के अध्यक्ष डीके कोटिया और सदस्य सुरेंद्र सिंह रावत ने जांच की। विधानसभा में कर्मचारियों की नियुक्ति और पदोन्नति के मामले की जांच को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने तीन सदस्यीय विशेषज्ञ समिति गठित की है। समिति 2012 से 2022 के बीच हुई भर्ती व पदोन्नति संबंधित दस्तावेज कब्जे…

Read More

ऐतिहासिक पल : आज दो सुरंगों के मिलने पर, सीएम रहेंगे मौजूद, जानें खासियत

ऐतिहासिक पल : आज दो सुरंगों के मिलने पर, सीएम रहेंगे मौजूद, जानें खासियत

ऋषिकेश कर्णप्रयाग ब्राडगेज रेल परियोजना की उपलब्धि के नए-नए अध्याय लिखे जा रहे हैं। पहले ऋषिकेश कर्णप्रयाग परियोजना के प्रवेश द्वार ऋषिकेश में वीरभद्र रेलवे स्टेशन से योगनगरी रेलवे स्टेशन तक नए ट्रैक, योगनगरी ऋषिकेश के नाम से नए रेलवे स्टेेशन का निर्माण। शिवपुरी और व्यासी के बीच 26 दिन में 1.12 किलोमीटर रेलवे सुरंग बनाकर कीर्तिमान हासिल किया था। यह सुरंग एनएटीएम तकनीकी से बनाई गई। शिवपुरी और गूलर के मध्य दो अलग-अलग सुरंगें आपस में मिलेंगी, इस उपलब्धि पर आयोजित कार्यक्रम में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी…

Read More

उत्तराखंड में 4500 से अधिक पदों पर लटकी शिक्षक भर्ती एवं पदोन्नति, इन अभ्यर्थियों को नहीं मिली नियुक्ति

उत्तराखंड में 4500 से अधिक पदों पर लटकी शिक्षक भर्ती एवं पदोन्नति, इन अभ्यर्थियों को नहीं मिली नियुक्ति

देहरादून प्रदेश में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा में 4500 से अधिक पदों पर शिक्षकों की भर्ती एवं पदोन्नति लटक गई है। इसमें सहायक अध्यापक एलटी के 600 पदों पर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से शिक्षकों का चयन किया गया, लेकिन आयोग में हाल ही में जो कुछ हुआ इसके बाद से इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं मिल पाई है। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर के मुताबिक विभाग में सहायक अध्यापक एलटी के 1471 पदों पर शिक्षकों की भर्ती होनी है। इनमें से 600 पदों पर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग…

Read More

राष्ट्रीय राजमार्ग टनकपुर-पिथौरागढ़ लगातार तीसरे दिन भी बाधित, एंबुलेंस भी फंसी, यात्री परेशान

टनकपुर/चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) लगातार तीसरे दिन भी बाधित रहा। रविवार सुबह आठवें मील और स्वांला में मलबा आने से एनएच साढ़े पांच घंटे बंद रहा। पोकलैंड का पाइप फटने और वुडकटर के खराब होने से सड़क खोलने में एक घंटे का समय अधिक लगा। वहीं सड़क बंद होने से चार दर्जन से अधिक वाहन फंस गए। इस कारण बड़ी संख्या में यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। मरीज को हल्द्वानी छोड़ कर लौट रही एक एंबुलेंस भी फंसी रही। टनकपुर से वाहनों को सड़क खुलने के बाद ही…

Read More

सेब लेकर हिमाचल से विकासनगर जा रहा वाहन खाई में गिरा, चालक की मौके पर मौत

सेब लेकर हिमाचल से विकासनगर जा रहा वाहन खाई में गिरा, चालक की मौके पर मौत

देहरादून देहरादून के विकासनगर में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। हिमाचल से सेब लेकर आ रहा एक लोडर वाहन मीनस-हरिपुर मार्ग पर टिकरधार के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने राजस्व विभाग को सूचना देकर बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक पवन हिमाचल प्रदेश के ग्राम डिडो जनपद सिरमौर का निवासी बताया जा रहा है। वहीं, हादसे में वाहन सवार एक अन्य व्यक्ति ख्यालीराम निवासी निरुवा-हिमाचल भी…

Read More

हिमाचल-उत्तराखंड में बाढ़ के कारण 18 लापता, लाखों लोग प्रभावित

हिमाचल-उत्तराखंड में बाढ़ के कारण 18 लापता, लाखों लोग प्रभावित

शिमला/देहरादून/लखनऊ उत्तर भारत के कई राज्यों में बाढ़ व भूस्खलन की स्थिति रविवार को और गंभीर हो गई। हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड, ओडिशा व यूपी में लाखों लोग इससे प्रभावित हैं। पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड व हिमाचल में हुई भारी बारिश के कारण गंगा-यमुना में उफान आने से यूपी के वाराणसी व प्रयागराज में किनारे की बस्तियों में पानी भर गया। हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। वाराणसी में सांकेतिक गंगा आरती ही करने के निर्देश दिए गए हैं। हिमाचल प्रदेश के मंडी में शनिवार को तेज बारिश…

Read More

छापेमारी: सुबह पांच बजे लखनऊ से आई गाजीपुर ईडी की टीम, कई घरों में छापेमारी, मचा हड़कंप

छापेमारी: सुबह पांच बजे लखनऊ से आई गाजीपुर ईडी की टीम, कई घरों में छापेमारी, मचा हड़कंप

गाजीपुर गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी के फाटक आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही है। इस दौरान मकान के प्रमुख दरवाजे से लेकर सड़क तक सीआरपीएफ का कड़ा पहरा है। फिलहाल छापेमारी जारी है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में ईडी ने बड़ी कारवाई की है। गाजीपुर में बृहस्पतिवार की सुबह लखनऊ से आई परिवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने नगर के मिश्रबाजार, टाउन हाल के सराय गली, रौजा और मुहम्मदाबाद में छापेमारी की। यहां एक मकान को सीआरपीएफ की टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल टीम…

Read More

शासन प्रशासन ने जागड़ा मेले को लेकर तैयारियां की तेज

शासन प्रशासन ने जागड़ा मेले को लेकर तैयारियां की तेज

हनोल स्थित महासू देवता के जागड़े की व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने में प्रशासन जुटा है। यह भी तय है कि इस बार पौराणिक जागड़ा मेला बेहद खास होगा। कुछ दिन पहले ही इस मेले को राजकीय मेला घोषित किया गया है। पिछले वर्षों की तुलना में इस साल मेले में अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। सिद्धपीठ महासू देवता मंदिर हनोल में हर साल भाद्रपद के शुक्ल पक्ष को हरतालिका तीज पर विशाल जागड़ा पर्व मेला मनाया जाता है। जौनसार बावर, रंवाई-जौनपुर, हिमाचल के जुब्बल-कोटखाई, नेरवा-चौपाल, और अन्य राज्यों…

Read More

भारतीय सेना में सेवारत कैप्टन देवेश को बहादुरी के लिए मिला गैलेंटरी अवार्ड

भारतीय सेना में सेवारत कैप्टन देवेश को बहादुरी के लिए मिला गैलेंटरी अवार्ड

गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। गौलचौरा निवासी कैप्टन देवेश जोशी को साहस, वीरता और उत्कृष्ट कार्य करने के लिए गैलेंटरी अवार्ड दिया गया है। उनको अवार्ड मिलने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। पदक मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें फोन पर बधाई दी है। गौलचौरा निवासी कैप्टन देवेश जोशी को दिल्ली में 15 अगस्त को आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने अदम्य साहस के लिए गैलेंटरी अवार्ड प्रदान किया। उन्हें यह अवार्ड झारखंड के देवघर में रोपवे में ट्राली में 48 घंटे तक फंसे पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के…

Read More

आरएमएस कंपनी से आयोग ने सभी परीक्षाओं के कामकाज छीने, निदेशक तलब

आरएमएस कंपनी से आयोग ने सभी परीक्षाओं के कामकाज छीने, निदेशक तलब

देहरादून अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक मामले में लखनऊ की आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशंस पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है। एक ओर जहां आयोग ने कंपनी से अब कोई काम नहीं कराने का निर्णय लिया है, वहीं एसटीएफ ने कंपनी के निदेशक सहित अन्य अधिकारियों को पूछताछ के लिए देहरादून बुलाया है। पिछले साल चार व पांच दिसंबर को हुई स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को पेपर लीक होने से संबंधित जानकारी एक टॉयलेट पेपर की तस्वीरों से…

Read More