देहरादून अगर आप देहरादून से संचालित होने वाली ट्रेनों में सफर करने जा रहे हैं तो इस बात का इत्मीनान कर लें कि आप समय पर स्टेशन पहुंच जाएं। ताकि ट्रेन न छूट जाए। क्योंकि रेलवे बोर्ड के निर्देश पर देहरादून से संचालित होने वाली नौ ट्रेनों की समय सारणी में बदलाव किया गया है। जिन ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है, उनमें देहरादून-मुजफ्फरपुर राप्तीगंगा एक्सप्रेस, देहरादून-गोरखपुर राप्तीगंगा एक्सप्रेस, देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस, देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस, देहरादून-दिल्ली मसूरी एक्सप्रेस, देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस व देहरादून-कोटा नंदा देवी…
Read MoreCategory: Uttarakhand
अंकिता हत्या कांड : लोगो की भीड़ ने विधायक की गाड़ी के शीशे तोड़े, आरोपी पुलकित आर्य की फैक्टी में लगाई आग
ऋषिकेश ऋषिकेश में अंकिता भंडारी की हत्या की खबर से सनसनी फैली हुई है। उत्तराखंड SDRF ने शनिवार की सुबह अंकिता भंडारी का शव ऋषिकेश की चीला नहर से बरामद कर लिया है। SDRF के प्रवक्ता ने अंकिता भंडारी के शव को चिला नहर से बरामद किए जाने की पुष्टि की है। वहीं, मामले की जांच अब एसआईटी करेगी। शनिवार सुबह अंकिता का शव मिलने के बाद प्रदेशभर में जगह-जगह लोगों का गुस्सा दिखाई दे रहा है। सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे लोग आरोपियों को फांसी देने की मांग कर…
Read Moreबाहरी राज्यों से उत्तराखंड आने वाले वाहनों पर लगेगा एक फीसदी ग्रीन सेस, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव
देहरादून दूसरे राज्यों से उत्तराखंड आने वाले वाहनों पर सरकार ग्रीन सेस लगाएगी। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जो कि जल्द ही कैबिनेट की बैठक में लाया जाएगा। परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने कहा कि यह सेस एक प्रतिशत रखा जाएगा। परिवहन विभाग बाहर से आने वाले कॉमर्शियल वाहनों से एंट्री टैक्स वसूल करता है, लेकिन अब कॉमर्शियल और निजी वाहनों से एक प्रतिशत ग्रीन सेस वसूला जाएगा। इसके लिए परिवहन विभाग सॉफ्टवेयर तैयार कर रहा है। परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने मीडिया से बातचीत में बताया…
Read Moreमौसम : केदारनाथ और यमुनोत्री धाम की पहाड़ियों पर बर्फ़बारी, तापमान गिरने से बढ़ने लगी ठंड
रुद्रप्रयाग/उत्तरकाशी उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में सोमवार देर रात मौसम का मिजाज बदला नजर आया। जिसके बाद तड़के केदारनाथ और यमुनोत्री धाम की पहाड़ियों पर सीजन का पहला हिमपात हुआ। वहीं, हाल ही में हुई बारिश और अब हिमपात से धामों में ठंड भी बढ़ने लगी है। यमुनोत्री धाम के ऊपर सप्त ऋषि कुंड, कालिंदी पर्वत, बंदरपूंछ, गरुड़ गंगा टॉप में तड़के हिमपात हुआ। हल्की बर्फबारी के बाद धाम में भी मौसम सुहावना हो गया है। उधर, पहाड़ों की रानी मसूरी, धनोल्टी और कैंपटी में सोमवार देर रात से हल्की…
Read Moreदून में होने वाले मैचों के शेड्यूल में बदलाव
देहरादून सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में भारतीय टीम को राजधानी में खेलता देखने के लिए क्रिकेट प्रेमियों को एक दिन का और इंतजार करना होगा। दरअसल रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज-2022 के तहत खेले जाने वाले छह मुकाबलों में पहला मैच भारतीय टीम का होना था, लेकिन कानपुर में बारिश के चलते भारतीय टीम अपने पूरे मैच नहीं खेल पाई, जिससे दून में होने वाले मैचों के शेड्यूल में थोड़ा बदलाव किया गया है। सीरीज के दूसरे संस्करण के तहत 21 सितंबर से राजधानी के रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट…
Read Moreलागू होगी नई राजस्व संहिता, परिषद ने ड्राफ्ट तैयार कर शासन को सौंपा
देहरादून उत्तराखंड में नई राजस्व संहिता (रेवेन्यु कोड) लागू होगी। राजस्व परिषद ने इसका ड्राफ्ट तैयार कर शासन को सौंप दिया है। अब मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित विधि समिति की बैठक में इस पर विचार किया जाएगा। इसके बाद इसे कैबिनेट को भेज दिया जाएगा। प्रदेश में वर्तमान में उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम) 1950 और भू राजस्व अधिनियम लागू हैं। इसके अलावा कुछ अन्य अधिनियम भी प्रचलन में हैं। यह सभी अधिनियम उत्तर प्रदेश से धारण किए गए हैं। समय-समय पर इनमें जरूरत…
Read Moreउत्तराखंड कैबिनेट की बैठक आज, भर्ती परीक्षाओं को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला
देहरादून उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक आज शाम को होगी। बैठक में प्रदेश में चल रहे पेपर लीक विवाद के बीच सरकार समूह-ग की भर्ती परीक्षाओं को लेकर अहम फैसला ले सकती है। शुक्रवार को शाम साढ़े चार बजे सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें समूह-ग की भर्ती परीक्षाओं का प्रस्ताव आ सकता है। मुख्यमंत्री धामी पहले ही इसके बारे में बता चुके हैं कि, सरकार अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की अटकी हुई करीब आठ भर्ती परीक्षाओं को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग व…
Read Moreहादसा: ब्रह्मपुरी आश्रम के पास खाई में गिरी मुंबई के यात्रियों की टैक्सी, चार की मौत
ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। एक टैक्सी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस -प्रशासन की टीम ने राहत-बचाव अभियान शुरू किया, लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मपुरी आश्रम के पास मुंबई के यात्रियों की टैक्सी खाई में गिरी। टैक्सी में छह लोग सवार थे। जोकि हरिद्वार से बदरीनाथ की ओर जा रहे थे। तीन गंभीर घायलों को अस्पताल भेजा…
Read Moreवन मुख्यालय में विजिलेंस की जांच से हलचल, अफसरों से लगातार पूछताछ जारी
देहरादून पाखरो में 106 हेक्टेयर वन क्षेत्र में टाइगर सफारी के लिए बाड़ों के निर्माण समेत तमाम कार्य किए गए। आरोप है कि कार्य के दौरान मिलीभगत कर तय संख्या से अधिक पेड़ काटे गए और बफर जोन में पक्के निर्माण कर दिए गए। कार्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत पाखरो टाइगर सफारी निर्माण के मामले में विजिलेंस के अधिकारियों ने लगातार तीसरे दिन भी वन मुख्यालय में डेरा डाले रखा। आईएफस अफसरों से लगातार की जा रही पूछताछ के बाद इस प्रकरण से जुड़े अन्य अधिकारियों की धड़कनें बढ़ती जा…
Read Moreजीआईसी मध्यगंगोल के छात्र-छात्राएं पेयजल समस्या से परेशान
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड पाटी के जीआईसी मध्यगंगोल में पेयजल संयोजन नहीं होने से छात्र-छात्राओं के साथ ही स्टाफ को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भोजनमाताओं को मिड-डे-मील का भोजन बनाने के लिए सिर पर पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय में पेयजल संयोजन नहीं होने से दिक्कत हो रही है। भोजनमाता हेमा देवी एवं शांति देवी का कहना है कि उन्हें भोजन बनाने के लिए लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर से सिर पर बाल्टी रखकर पानी लाना पड़ता है। छात्र-छात्राओं को हाथ…
Read More