पीड़ितों का पुनर्वास न‌हीं, इनका विदेश दौरा है जरूरी

उत्तराखंड की आपदा के बाद भी यहां की ब्यूरोक्रेसी विदेश दौरे का मोह नहीं छोड़ पा रही है। आपदाग्रस्त राज्य के पुनर्निर्माण और पुनर्वास के प्लान को मंजूर कराने के लिए केंद्र में जब पुरजोर पैरवी करने की जरूरत है तो अधिकारी विदेश की सैर कर रहे हैं। नेपाल टूर इन दिनों विद्यालयी शिक्षा के प्रमुख सचिव एस. राजू नेपाल के टूर पर हैं। राजू के पास पेयजल महकमा भी है। नेपाल में नार्थ एशिया देशों की पेयजल से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस बताई जा रही है। इस कांफ्रेंस में उत्तराखंड…

Read More

सरकार की सद् बुद्धि को हुआ सुंदरकांड

चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। 16 अक्तूबर से हड़ताल कर रहे फील्ड कर्मियों ने मंगलवार को सुंदर कांड का पाठ किया। कर्मियों ने कलेक्ट्रेट में सरकार की सद्बुद्धि की प्रार्थना की। कहा कि इसके बाद भी सरकार ने चुप्पी नहीं तोड़ी, तो आंदोलन की रणनीति में बदलाव किया जाएगा। हड़ताल के चलते खाद्य सुरक्षा योजना, ओबीसी सर्वे सहित कई काम प्रभावित हो रहे हैं। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिलाध्यक्ष जगदीश अधिकारी, महामंत्री भूपेंद्र जोशी, राजकीय शिक्षा संघ जिलाध्यक्ष आनंद ओली, पूरन रावत, उमेद राम, भगवती तिवारी, सीता गहतोड़ी, दीवान नयाल, भगवान सिंह, हरीश गहतोड़ी,…

Read More

पति की लंबी उम्र को रखा व्रत

चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर/पिथौरागढ़। करवा चौथ व्रत को लेकर जिले भर में सुहागिन महिलाओं ने निर्जल उपवास रखकर पति की दीर्घ जीवन की कामना की। टनकपुर के मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। पति की दीर्घायु के लिए रखे जाने वाले व्रत को लेकर महिलाएं खासी उत्साहित थी। बाजार में व्रत सामग्री की दुकानों पर खरीददारी के लिए महिला का तांता लगा रहा। कोतवाली परिसर में श्रृंगार में सजी सुहागिन महिला कांस्टेबलों और महिलाओं ने विशेष पूजा हुई। पूजा कार्यक्रम में महिला आरक्षी दिप्ती राना, गोविंद गड़िया, रजनीश राणा, सीमा आदि…

Read More

यूपी पुलिस के साथ जुटी उत्तराखंड पुलिस

काशीपुर। एसएसपी ने पीएनबी का एटीएम काटकर लाखों रुपये चुराने के मामले की पुलिस टीम से प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली। मंगलवार को एसएसपी रिद्धिम अग्रवाल ने सीओ कार्यालय में आईटीआई चौकी प्रभारी अरुण सैनी से बीते दो माह पूर्व द्रोणासागर के सामने स्थित पीएनवी की एडीबी शाखा परिसर में लगे एटीएम को काटकर लाखों की चोरी के मामले में अब तक हुई प्रगति पर बात की। एसएसपी रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को जांच में अहम सुराग हाथ लगे हैं। चूंकि इस प्रकार की घटना यूपी के बरेली…

Read More

चांद को देखकर किया सजना का दीदार

रुद्रपुर। क्षेत्र में करवाचौथ उत्सव धूूमधाम से मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने करवा कथा सुन और चंद्रमा को अर्घ्य देकर सुहाग के दीर्घायु की कामना की। अन्न और जल ग्रहण कर निर्जला व्रत खोला गया। मंगलवार को स्थानीय पांच मंदिर में सनातन धर्म स्त्री सत्संग सभा के तत्वावधान में करवाचौथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर के पुजारी पं. पुष्पेंद्र शास्त्री ने कार्तिक महात्म्य की कथा के बाद महिलाओं को करवा की कथा सुनाई। महिलाओं ने गणेश वंदना के बाद चंद्रमा के दर्शन कर अर्घ्य दिया और पति के लंबी उम्र…

Read More

आए थे चपत लगाने पहुंचे हवालात

रुद्रपुर। फर्जी कागजात तैयार कर बैंक से लोन लेने आए दो आरोपियों को वास्तविक खातेदारों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। गांधी पार्क के सामने स्थित यूको बैंक के प्रबंधक के अनुसार एक सप्ताह पूर्व दो लोग चंदेन फार्म, बिलासपुर हाल यूएसए निवासी अजयराज सिंह , जाफराबाद, बिलासपुर निवासी कुलदीप सिंह और प्रेमल सिंह की भूमि की फर्जी खतौनी और वोटर आईडी लेकर बैंक में 30 लाख का लोन लेने आए। लोन की प्रक्रिया के…

Read More

आपदा से निपटने को मदद कर रहा है केंद्र: बहुगुणा

बागश्ेवर/ गरुड़। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने जिले में 84 करोड़ 22 लाख 72 हजार रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने बनलेख में तहसील भवन का शिलान्यास और गरुड़ में तहसील भवन का लोकार्पण करते हुए लोगाें से विकास में सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आपदा के कारण राज्य में विकास की गति रुकी है, लेकिन केंद्र सरकार के सहयोग से इस आपदा से निपटने के प्रयास चल रहे हैं। इसके लिए राज्य में ईको टास्क फोर्स बनाई जा रही है जो केदारनाथ और बागेश्वर में…

Read More

शहीद स्मारक पर धरने पर डटे हैं छात्र-छात्राएं

सोमेश्वर। राजकीय महाविद्यालय सोमेश्वर में एमए और एमकॉम कक्षाएं शुरू करने, स्नातक में समाजशास्त्रत्त्, भूगोल, इतिहास आदि विषय खोलने की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन बीसवें दिन भी जारी रहा। हुकुम सिंह बोरा शहीद स्मारक पर छात्रों ने धरना दिया। इधर विधायक अजय टम्टा के नेतृत्व में शिष्टमंडल गरुड़ में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर लौट आया है। क्षेत्रीय विधायक अजय टम्टा के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं का एक शिष्मंडल गरुड़ पहुंचा। शिष्टमंडल ने बताया कि मुख्यमंत्री बहुगुणा ने तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा महाविद्यालय में पीजी कक्षाएं संचालित करने के लिए की…

Read More

हत्या में नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया जाए

बागेश्वर। खड़लेख गांव में कथित रूप से कार्डधारक की मौत के लिए जिम्मेदार सस्ता गल्ला विक्रेता की अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। पीयूसीएल के पदाधिकारियों ने कहा कि कथित हमलावर कांग्रेस की न्याय पंचायत इकाई का अध्यक्ष होने के कारण सरकार उसे बचा रही है। कपकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत भनार गांव निवासी जसपाल सिंह की ओर से थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार छह अक्तूबर को उनके बड़े भाई जोहार सिंह के साथ खड़लेख में सस्ता गल्ला विक्रेता श्याम सिंह ने मारपीट की। अत्यधिक…

Read More

सड़कों पर उतरे संयुक्त मोर्चा कर्मचारी

बागेश्वर। लंबित सात सूत्रीय मांग पूरी नहीं होने पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। गुस्साए कर्मियों ने सोमवार को जिला मुख्यालय की सड़कों पर प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में आंदोलन तेज करने की धमकी दी। हड़ताल के चलते लोगों को जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, रसायन, बीज वितरण आदि सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। सभा के बाद कर्मचारियों ने सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। सोमवार को मत्स्य, पशुपालन, कृषि, सिंचाई, बाल विकास, ग्राम्य विकास विभाग आदि के फील्ड कर्मचारी यहां विकास…

Read More