पूरे दिन गुल रही बिजली

कारोबारियों, उद्यमियों, गृहणियों को हुई परेशानी हल्द्वानी। ट्रांसपोर्ट नगर सबस्टेशन से जुड़े इलाकों में शनिवार को पूरे दिन बिजली सप्लाई गुल रही। बिजली गुल होने से सबस्टेशन से जुड़े इलाकों के लोगों, गृहणियों, कारोबारियों और लघु उद्यमियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। इलाके की पेयजल सप्लाई भी ठप रही। क्षेत्रवासियों ने त्योहार के सीजन में बिजली गुल होने पर खासी नाराजगी जताई है। शनिवार को टीपीनगर सबस्टेशन से जुड़े पंचायतघर, बैड़ा पोखरा, जीतपुर नेगी, मानपुर पश्चिम, मानपुर उत्तर, कत्था फैक्ट्री, देवलचौड़, लोसज्ञानी, जज फार्म, डहरिया आदि इलाकों की…

Read More

युवा गतिविधियों में खर्च होंगे 5.14 लाख

पिथौरागढ़। नेहरू युवा केंद्र सलाहकार समिति की बैठक में वार्षिक कार्ययोजना के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। युवाओं के बीच सालभर में कई कार्यक्रम होंगे। इस पर 5.14 लाख रुपये खर्च होंगे। बैठक में नेहरू युवा केंद्र के भवन निर्माण के लिए जमीन के चयन पर चर्चा की गई। अन्य विभागों के साथ मिलकर संचालित होने वाली गतिविधियों का ब्योरा सामने रखा गया। नेहरू युवा केंद्र सभी विकास खंडों में कार्यक्रम संचालित करेगा। वार्षिक कार्ययोजना में कई मदें तय की गई हैं। युवा क्लब विकास कार्यक्रम के लिए 60000 रुपये…

Read More

युवाओं ने किया रिवर क्रासिंग का अभ्यास

पिथौरागढ़। सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम (बीएडीपी) के तहत चल रहे राफ्टिंग प्रशिक्षण के दौरान आज युवाओं ने सरयू में रिवर क्रासिंग का अभ्यास किया। रिवर क्रासिंग का महत्व आपदा के समय बहुत अधिक रहता है। नदी के उस पार फंसे लोगों को बचाने में रिवर क्रासिंग का सहारा लिया जाता है। कुमाऊं मंडल विकास निगम युवाओं को प्रशिक्षण दे रहा है। निगम के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि सुबह के समय युवाओं को योग की शिक्षा दी जा रही है। उसके बाद सरयू में राफ्टिंग का प्रशिक्षण…

Read More

अनुभव से ही होगी नकली खोये की परख

बागेश्वर। खाद्य वस्तुओं में मिलावट और गुणवत्ता की कमी का पता लगाने की कोई भी सामान्य तकनीक अभी तक विकसित नहीं हो सकी है। त्यौहारों में सामान्य अनुभवों और गुण दोषों के आधार पर खोये की गुणवत्ता का पता लग सकता हैै। खाद्य सुरक्षा अधिकारियोें का कहना है कि अभी तक सिर्फ दूध की गुणवत्ता को परखने के यंत्र ही विकसित हो सके हैं। जिन्हें अपने पास रखकर अधिकारी, कर्मचारी, दुकानदार और ग्राहक ठगी से बच सकते हैं। राज्य में रुद्रपुर स्थित एकमात्र खाद्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला ही ऐसी संस्था…

Read More

मोदी और राहुल उड़ा रहे देश का मजाक’

भाकपा माले के प्रांतीय सचिव राजेंद्र प्रथोली ने कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल भाजपा को देश की समस्याओं से कुछ लेना-देना नहीं है। कांग्रेस राहुल गांधी को और भाजपा नरेंद्र मोदी को देश की समस्याओं के समाधान के तौर पर पेश कर रही है। भाजपा और कांग्रेस दोनों दल इस मानसिकता से देशवासियों का मजाक उड़ा रहे है। पढें, गजब! IMA में फर्जीवाड़े का खुलासा पीछे, भर्ती पहले मोदी के विकास का मॉडल कारपोरेट फासीवाद का मॉडल उन्होंने कहा मोदी के विकास का मॉडल कारपोरेट…

Read More

कहीं से भी रामदेव के भाई को ढूंढ कर लाओ’

पतंजलि के पूर्व कर्मचारी नितिन त्यागी को बंधक बनाने और मारपीट का आरोपी बाबा रामदेव का भाई रामभरत छठे दिन भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया। गिरफ्तारी के लिए बनाई गई टीमों ने रामभरत के पैतृक गांव सैयद अलीपुर समेत कई स्थानों की खाक छानी मगर नतीजा सिफर ही रहा। वैसे रामभरत के वकील का कहना है कि रामभरत ने 28 अक्तूबर को सरेंडर के लिए कोर्ट में अर्जी डाली है। पढें, लव एक्सप्रेसः हम दोनों दो प्रेमी शर्ते तोड़ चले कोर्ट ने ‌दिए कुर्क करने की मंजूरी उधर,…

Read More

रामदेव की फैक्ट्री से छुड़ाया गया युवक लापता

पतंजलि में बंधक बनाया पूर्व कर्मी नितिन त्यागी और उसके दादा रुड़की में अपने रिश्तेदार के घर से लापता हो गए हैं। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नितिन त्यागी तब चर्चा में आया था जब पुलिस ने उसे पतंजलि से बरामद किया था। नितिन ने रामदेव के भाई रामभरत पर बंधक बनाकर तीन दिन से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पढें, वाह! ‘भेजा’ है या कम्‍प्यूटर, तोड़ डाले नेशनल रिकार्ड दादा सोमदत्त भी साथ मुजफ्फरनगर के रई गांव का निवासी नितिन त्यागी पुलिस द्वारा मुक्त कराए…

Read More

हत्या के मामले में दुकानदार गिरफ्तार

बागेश्वर। खड़लेख गांव में एक व्यक्ति पर हमला करने और बाद में उसकी मौत होेने के मामले में पुलिस ने सस्ता गल्ला विक्रेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में यहां थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। कपकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत भनार गांव निवासी जसपाल सिंह की ओर से दो हफ्ता पूर्व थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। जिसमें कहा गया है कि छह अक्तूबर को उनका बड़ा भाई जोहार सिंह सामान लेने खड़लेख गया था। जहां मिट्टी तेल के कोटे को लेकर सस्ता…

Read More

सीमावर्ती गांव मजकोट पहली बार पहुंचे सांसद टम्टा

गरुड़। चमोली और बागेश्वर जिले के सीमावर्ती गांव मजकोट में सांसद प्रदीप टम्टा अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में पंद्रह किमी का पैदल सफर कर पहली बार पहुंचे। उन्होंने मिश्री के साथ घाटी के एक घर में चाय की चुस्की ली। गोमती घाटी का समुचित विकास नहीं होने से पिछडे़ इलाके के अधिकांश लोग सांसद नाम से अनभिज्ञ हैं। गांव में 15-20 लोगों का झुंड देखकर ग्रामीण अपना काम छोड़कर सांसद को देखने और सुनने उनके पास तक पहुंचे। ग्रामीणों ने सांसद से गांव की प्राथमिक शिक्षा की दुर्दशा…

Read More

राजघराने के वारिस भाजपा में शामिल

अस्कोट। अस्कोट रियासत के वर्तमान वारिस रजवार भानुराज पाल और उनकी पत्नी नीलम पाल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विधायक विशन सिंह चुफाल के सामने राजघराने के सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ली। चुफाल ने राजघराने के वारिसों के पार्टी से जुड़ने को ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि इस समय सारा देश भाजपा और नरेंद्र मोदी को देख रहा है। इस मौके पर नारायण दत्त पंत, तनुज पाल समेत तमाम लोग मौजूद थे

Read More