कॉलेजों को देने होंगे छात्रों के सिग्नेचर

नोएडा। महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एमटीयू) के सभी संस्थानों को सत्र 2012-13 के पहले और तीसरे सेमेस्टर में नव प्रवेशित छात्रों के सिग्नेचर और फोटोग्राफ देने होंगे। छात्रों के सत्यापन के लिए यूनिवर्सिटी ने स्कैन सिग्नेचर और फोटो मांगे हैं। इसके आधार पर छात्रों का सत्यापन होगा और उनके प्रोविजनल एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। दरअसल, एमटीयू ने अभी तक नव प्रवेशित छात्रों के रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं किए हैं। एमटीयू के जीबीटीयू में विलय की खबरों के बीच कुछ अधिकारी गैर जिम्मेदार होने लगे हैं। लेकिन परीक्षा समय पर होनी जरूरी…

Read More

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में आसान नहीं रहा परिसंवादों का आयोजन

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में सेमिनार का आयोजन करना आसान नहीं रह गया है। अब सिर्फ उन्हीं शैक्षणिक विभागों को सेमिनार के लिए बजट जारी किया जाएगा, जो विद्यार्थियों और शिक्षकों को इससे मिलने वाले लाभ के संबंध में बता सकेंगे। उनके दावे पर गौर करने के बाद ही बजट को स्वीकृति दी जाएगी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में 26 शैक्षणिक विभाग हैं। यहां समय – समय पर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार आयोजित किए जाते हैं। यह सेमिनार बजट के आधार पर होते हैं। इस कारण उनकी गुणवत्ता का निर्धारण…

Read More

गुरुजी हत्याकांडः गंवई राजनीति की ओर इशारा

जौनपुर। सरपतहां थाने के ऊंचगांव में 15 नवंबर की सुबह रमेश तिवारी उर्फ गुरुजी की हत्या के कारण भले ही डीआईजी ने नहीं बताए लेकिन षडयंत्रकारियों के खुलासे से साफ है कि घटना के पीछे गंवई राजनीति ही है। पुलिस जिसे घटना का मुख्य सूत्रधार बता रही उसका प्रधानी के चुनाव से सीधा संबंध रहा। षडयंत्र के आठ आरोपियों में से चार आरोपी गुरुजी के खास सहयोगी रहे विजय सिंह के घर के बाहर बम फेंके जाने की घटना में आरोपी हैं। डीआईजी ए सतीश गणेश ने साफ कर दिया…

Read More

बीडीओ ने अभद्रता की एसपी से बोली महिला

जौनपुर। महराजगंज विकास खंड के मजीठी गांव निवासी ग्राम रोजागार सेवक सुनीता सरोज ने बीडीओ पर अभद्रता करने और सोने की चेन छीनने का आरोप लगाते हुए एसपी से मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। सुनीता ने बताया कि 17 नवंबर को वह बीडीओ के चेंबर में समस्या लेकर पहुंची तो बीडीओ डा. घनश्याम प्रसाद ने उसे जाति सूचक गालियां देते हुए भगा दिया। विरोध करने पर बीडीओ उसका बाल पकड़कर गिरा दिए और उसके गले से सोने की चेन छीन ली। उसे मारापीटा और शिकायत करने पर जान…

Read More

हाईवे पर भी गरजी थीं ‘नामधारी की राइफलें’

अमरोहा। शराब व्यवसायी चड्ढा बंधुओं की हत्या के हाईप्रोफाइल मामले में चरचा में आए सुखदेव सिंह नामधारी का प्रचंड रूप दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे-24 पर भी देखा गया। करीब पांच साल पहले बैलगाड़ी लग्जरी कार से टकराते ही वह इस कदर आपा खो बैठा कि सड़क पर समर्थकों को लेकर राइफलों से करीब बीस से तीस राउंड अंधाधुंध फायरिंग कर डाली। चौकी के ठीक सामने सिपाही को गिरा-गिराकर पीटा था। गुस्साई भीड़ ने घेरकर इनके असलहा छीन लिए थे। हालांकि पोंटी चड्ढा का रसूख यहां भी काम आया और उसकी एक…

Read More

केंद सरकार भ्रष्टाचार की जननी : भाजपा

अमरोहा। केंद्र सरकार को घोटालों की जननी बताते भाजपा ने जनता को गुमराह करने को आरोप लगाया है। आतंकवाद, बढ़ती महंगाई और किसान समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट पर धरना देकर देश स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बुधवार को राष्ट्रीय आह्वान पर जिला मुख्यालय पर धरने को संबोधित करते पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सह संयोजक कमलेश सैनी ने कहा कि यूपीए की गलत नीतियों से बढ़ रही महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। जबकि, घोटालोें में फंसे मंत्री और नेता सरकारी खजाने की बंदरबांट…

Read More

कांग्रेस के समर्थन से सपा की कलई खुली-रुद्र प्रसाद

चित्रकूट। जनवादी महिला समिति की बैठक में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव रुद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि महंगाई और सांप्रदायिकता सपा, कांग्रेस और भाजपा के नाम हो चुकी हैं और जनता की अदालत में इसका फैसला होना है। एफडीआई मुद्दे पर कांग्रेस के समर्थन से सपा की कलई खुल गई है। मिश्र ने कहा कि जब भी सपा सत्ता में आती है प्रदेश में दबंगई बढ़ जाती है। कांग्रेस की सरकार में महंगाई बढ़ती है तो भाजपा की सरकार में सांप्रदायिक झगड़े। इसी आधार पर इन दलों की…

Read More

यूपी के एथलीट दूसरे राज्यों में पलायन को मजबूर

गोरखपुर। महाराष्ट्र में उत्तर प्रदेश और दूसरे प्रदेशों के एथलीटों को वाजिब सम्मान मिलता है, जबकि अपने यूपी में मेडल जीतने के बाद भी लोग पहचानने से इंकार कर देते हैं। इस वजह से आज उत्तर प्रदेश के एथलीट दूसरे प्रदेशों को पलायन करने को मजबूर हैं। ये एथलीट दूसरे प्रदेशों के लिए खेलकर उनके लिए मेडल जीत रहे हैं। उम्मीद है कि अगले बीजिंग ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन बेहतरीन होगा। ये बातें ओलंपियन और अर्जुन एवार्डी सुधा सिंह ने एक बातचीत के दौरान कहीं। हाल में संपन्न लंदन…

Read More

सर्राफा व्यवसायी के यहां पहुंची राजस्थान पुलिस

कासगंज। नगर के एक सर्राफा कारोबारी क ी दुकान पर राजस्थान की पुलिस चोरी का माल बेचे जाने की सूचना पर पहुंच गई। पुलिस की इस कार्यवाही का सर्राफा कारोबारियों ने विरोध किया। विरोध को देखते हुए पुलिस बैरंग लौट गई। दरअसल, इसी वर्ष अप्रैल माह में जयपुर में चोरों ने नगदी और जेवरात चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया था। जयपुर पुलिस ने इस मामले में सिकंदराराऊ के तीन चोरों को दबोच लिया। इनकी निशानदेही पर राजस्थान पुलिस कासगंज पहुंची। चोरों ने पुलिस को बताया कि वह कासगंज…

Read More

प्रोजेक्ट पर बंधे हैं सरकार के हाथ

कसया (कुशीनगर)। मैत्रेय ट्रस्ट के पलायन की स्थिति में सरकार के हाथ बंधे हैं। सरकार व मैत्रेय के बीच जो एमओयू (मेमोरेंडम आफ अंडरस्टैंडिंग) हुआ है, वह तो फिलहाल यही कह रहा है। 9 मई 2003 को राज्य सरकार के तत्कालीन संस्कृति सचिव राहुल भटनागर व मैत्रेय के ट्रस्टी नवीन जिंदल के बीच जो एमओयू हुआ है, उसमें लीक से हटकर मैत्रेय को अधिकार दिए गए हैं, किंतु परियोजना से पीछे हटने की स्थिति में कार्रवाई का कोई प्राविधान नहीं हुआ है। एमओयू के तहत मैत्रेय को परियोजना की प्लानिंग,…

Read More