ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में कई विभाग फिसड्डी

उन्नाव। जिला प्रशासन ग्रामीण इलाकों के विकास के लिए कितना गंभीर है इसका अंदाजा इसी से लगता है कि कई महत्वपूर्ण विभाग नौ माह बाद भी 25 प्रतिशत राशि भी नहीं खर्च कर सके हैं। कई विभाग तो पिछले वित्तीय वर्ष की राशि भी नहीं खर्च कर सके हैं। अधिकारी चुनावों के कारण विकास कार्य देर से शुरू होने की बात बता रहे हैं। ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत गांवों के विकास के लिए जिले में दस योजनाएं संचालित हैं। इनमें से अधिकतर योजनाएं अपने लक्ष्य से काफी पीछे हैं।…

Read More

विश्वविद्यालयों में तय होगी स्कूली शिक्षा की नीति

इलाहाबाद। बच्चे स्कूल क्यों नहीं जा रहे, वे क्या पढ़ें, शिक्षा को रुचिकर कैसे बनाया जाए आदि का जवाब अब विश्वविद्यालय के शिक्षक और शोधार्थी ढूंढ़ेंगे। स्कूली और माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। हर मंच से यह आवाज उठने लगी है कि जब नींव ही कमजोर है तो उच्च शिक्षा कैसे ठीक हो सकती है। इसके मद्देनजर स्कूली शिक्षा में सुधार के लिए की जा रही कवायद में विश्वविद्यालयों को भी शामिल कर लिया गया है। मानव संसाधन मंत्रालय तथा यूजीसी की पहल पर शिक्षाशास्त्र…

Read More

ज्योतिषपीठ के उत्तराधिकार पर छह दशकों से विवाद

इलाहाबाद। ज्योतिषपीठ बद्रिकाश्रम हिमालय के शंकराचार्य की गद्दी को लेकर छिड़ी जंग पिछले 60 सालों से जारी है। शंकराचार्य की गद्दी पर दावेदारी को लेकर मौजूदा शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानपंद और स्वामी वासुदेवानंद पिछले 23 सालों से अदालत में आमने-सामने हैं। दोनों के अपने-अपने तर्क हैं, पर असल विवाद की जड़ पीठ के संस्थापक स्वामी ब्रहानंद की वह वसीयत है जिसे उन्होंने अपने अंतिम दिनों में लिखा था। एक पक्ष वसीयत को फर्जी बता रहा है, जबकि दूसरा पक्ष (वासुदेवानंद) स्वामी स्वरूपानंद के गद्दी धारण करने को गलत ठहरा रहा है।…

Read More

88 करोड़ से सुधरेगी सैफई तक फोरलेन की दशा

इटावा। नौरंगाबाद पुलिस चौकी से सैफई तक बनने वाले फोरलेन मार्ग के लिए सर्वे कार्य शुरू हो गया है। पीडब्लूडी के इंजीनियरों ने शनिवार को सड़क की पैमाइश की और इस मार्ग पर पड़ने वाले बिजली के खंभों व पेड़ों को चिंह्ति किया। शहर की नौरंगाबाद पुलिस चौकी से लेकर सैफई की ओर जिले की सीमा तक कुल 23 किमी लंबे मार्ग को फोरलेन में बदला जाएगा। इस कार्य पर करीब 88 करोड़ रुपए खर्च होने की संभावना है। सड़क को फोरलेन में तब्दील किए जाने की प्रक्रिया शनिवार से…

Read More

पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव को अधिसूचना जारी

आजमगढ़। जिले में रिक्त जिला पंचायत अध्यक्ष पद (आरक्षित महिला) के उप चुनाव के लिए शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी प्रांजल यादव ने अधिसूचना जारी की। 15 जनवरी को नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच और 18 जनवरी को नामवापसी तथा 21 जनवरी को मतदान की तिथि निर्धारित की है। चुनाव अधिसूचना के अनुसार नेहरू हाल सभाकक्ष में 15 जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक पत्र दाखिल किए जा सकते हैं। अपराह्न तीन बजे से नाम निर्देशन पत्रों की जांच की जाएगी। दो दिन बाद 18 जनवरी…

Read More

भारतीय संस्कृति में रम गए अमेरिकन युवा

आगरा। देश के युवा जहां पाश्चात्य संस्कृति के दीवाने हुए जा रहे हैं, वहीं विदेशी भारतीय संस्कृति में शांति की तलाश में पहुंच रहे हैं। करीब तीस सदस्यीय अमेरिकन छात्र-छात्राओं का दल शनिवार को शहर पहुंचा। सभी छात्राएं भारतीय साड़ी व आभूषण से धारण किए हुए थीं। छात्र भी भारतीय परिधान में थे। ताज महल देखने पहुंचे दल का महापौर इंद्रजीत आर्य ने शिल्पग्राम में भव्य स्वागत किया। अमेरिकन छात्र-छात्राओं को मुगलिया तहजीब से रूबरू कराया गया। सभी छात्र-छात्राएं अमेरिका के स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू जर्सी के हैं। यह सभी…

Read More

पति को खिलाती थी नींद की गोलियां प्रेमी संग हुई फुर्र

अलीगढ़। शादी के 10 साल बाद महिला अपने पति और बच्चाें को छोड़कर प्रेमी संग रहने लगी। महिला ने अपने पति के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस अफसराें को प्रार्थना पत्र दे दिया। मामला परिवार परामर्श पहुंचा तो पता चला कि महिला अपने पति को नींद की गोलियां देती थी। दिल्ली के कल्याणपुरी निवासी नगमा की करीब 10-12 साल पूर्व रसलगंज इलाके के सलमान (सभी काल्पनिक नाम) से हुई थी, सलमान पर तीन बच्चे भी हैं। नगमा एक स्कूल में काम करती है। नगमा ने आरोप लगाया कि…

Read More

अस्पताल परिसर में लगे 12 फायर हाइडेंट जर्जर

अंबेडकरनगर (ब्यूरो)। अचानक आग लगने पर उस पर तत्काल नियंत्रण पाने के लिए जिला चिकित्सालय में पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। हालत यह है कि लाखों रुपये की लागत से लगे फायर हाइडेंट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। कहने को तो जिला चिकित्सालय में कुल 12 हाईडेंट लगे हुए हैं, लेकिन इनमें से एक भी ऐसे नहीं हैं, जो इमरजेंसी पड़ने पर काम आ सकें। ऐसे में यदि कोई घटना घटित होती है, तो इस पर अंकुश कैसे लग सकेगा? जिला चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। चिकित्सालय प्रशासन मरीजों…

Read More

अपहरण के आरोपियों पर हो कार्रवाई

अंबेडकरनगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव निवासी विनोद कुमार पाण्डेय ने गृह सचिव को पत्र भेजकर न्याय की मांग की है। पत्र में कहा है कि गांव के कुछ लोग रंजिशन उसके परिजनों का उत्पीड़न कर रहे हैं। बीते दिनों हत्या करने की नियति से उसका अपहरण भी उन लोगाें द्वारा कर लिया गया था, और पिटाई भी की गई थी। इस मामले की मालीपुर थाने में प्राथमिकी में भी दर्ज है। पुलिस ने अपहरण के आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने गृह सचिव से आरोपियोें पर कार्रवाई…

Read More

नेशनल ई-गवर्नेस प्लान धराशायी

अंबेडकरनगर। नेशनल ई-गवर्नेस प्लान जिले में बेपटरी हो गया है। शासन की मंशानुरूप आम नागरिकों को ऑन लाइन परिवार रजिस्टर की नकल, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य जरूरी अभिलेख उपलब्ध नहीं हो रहे है। शासन ने एक बार फिर योजना के संचालन के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। पंचायती राज निदेशक बीपी सिंह ने जिले में पत्र भेजकर योजना को प्रभावी बनाने का निर्देश दिया है। इस बाबत डीपीआरओ ने अब सभी विकास खंड अधिकारियों को पत्र लिखा है। उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के…

Read More