योगी पुलिस ने एनकाउंटर में बदमाशों को किया ढेर, सामाजिक तौर तरीके से रहे वरना बदमाशी का होगा दी एन्ड

योगी पुलिस ने एनकाउंटर में बदमाशों को किया ढेर, सामाजिक तौर तरीके से रहे वरना बदमाशी का होगा दी एन्ड

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इंडियन ओवरसीज बैंक के लॉकर तोड़कर करोड़ों की चोरी करने वाले गैंग के दो बदमाशों का एनकाउंटर हुआ है। लखनऊ और गाजीपुर में हुई अलग-अलग मुठभेड़ में दो आरोपी ढेर हो गए हैं। पहली मुठभेड़ लखनऊ के किसान पथ पर सोबिंद कुमार से हुई थी, जिसमें वो ढेर हो गया। जबकि दूसरा बदमाश और 25 हजार का इनामी सन्नी दयाल गाजीपुर में मारा गया है। सोमवार की देर रात गाजीपुर में यूपी-बिहार बॉर्डर पर यह मुठभेड़ हुई। बदमाश सन्नी दयाल गाजीपुर में बिहार बॉर्डर…

Read More

विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले ही सपा का प्रदर्शन, आखिर क्या है मंशा ?

विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले ही सपा का प्रदर्शन, आखिर क्या है मंशा ?

राजधानी लखनऊ में सोमवार से विधानमंडल का सत्र शुरू होना है। इससे पहले समाजवादी पार्टी के विधायक और विधान परिषद सदस्य विधानसभा में एकत्र हुए। एक जुट होकर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने नारेबाजी करते हुए सरकार को घेरा। फसलों की एमएसपी का वादा अधूरा, बेरोजगारी से युवा बर्बाद, पेपर लीक से नौजवान में बेहाल, पुलिस अत्याचार व अन्य मुद्दों पर नारे लिखी तख्तिायां हाथों में लेकर जमकर नारेबाजी की। भाजपा के एक प्रवक्ता ने कहा सपा की मंशा से यूपी की जनता…

Read More

कोर्ट आज करेगा मामले की सुनवाई, संभल में जारी हाई अलर्ट, मस्जिद पर फाॅर्स की निगरानी

कोर्ट आज करेगा मामले की सुनवाई, संभल में जारी हाई अलर्ट, मस्जिद पर फाॅर्स की निगरानी

जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर के संबंध में शुक्रवार यानि आज चंदौसी स्थित न्यायालय में पहली सुनवाई होनी है। वहीं जुमे की नमाज भी अदा की जाएगी। इसे लेकर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है। संभल नगर में सीडीओ समेत कई जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। दरअसल, 24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान मोहल्ला कोटगर्बी में बवाल हो गया था। पथराव, आगजनी और गोलीबारी हुई थी। इस बवाल में पांच की मौत हो गई और 19 पुलिसकर्मी व अधिकारी घायल हुए थे। इस मामले…

Read More

योगी सरकार की कैबिनेट में बड़े फेरबदल की तैयारी, कई मंत्रियों की जाएगी कुर्सी

योगी सरकार की कैबिनेट में बड़े फेरबदल की तैयारी, कई मंत्रियों की जाएगी कुर्सी

विधानसभा उपचुनाव में भाजपा गठबंधन के 9 में से 7 सीट जीतने के बाद अब फिर से प्रदेश मंत्रिमंडल में फेरबदल की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कई विधायक जहां मंत्री बनने के लिए जोड़-तोड़ में जुट गए हैं, वहीं सहयोगी दल भी मंत्रिमंडल में कोटा बढ़ाने की दावेदारी करने की तैयारी में हैं। हालांकि, मंत्रिमंडल में फेरबदल दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद संभव है। सूत्रों की मानें तो इस बार मंत्रिमंडल में बड़े पैमाने पर फेरबदल की तैयारी है। इनमें कई कैबिनेट और राज्यमंत्रियों का पत्ता साफ हो सकता…

Read More

अखिलेश यादव की सीएम धामी और सीएम योगी को खुली चुनौती,जानिए क्या कहा ?

अखिलेश यादव की सीएम धामी और सीएम योगी को खुली चुनौती,जानिए क्या कहा ?

मां गंगा की स्वच्छता को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने उत्तराखंड के विकास पर सवाल उठाए। कहा, मां गंगा के नाम की कसम खाने वाले भाजपा के नेता आज गंगा की गंदगी के जिम्मेदार हैं। श्रवणनाथ नगर स्थित होटल में ठहरे अखिलेश यादव ने पत्रकारों से कहा, आज कोई भी भाजपाई नाले और सीवर से दूषित हो रही गंगा का आचमन नहीं कर सकता है। भाजपा सरकारों को अपनी सबसे ज्यादा नापसंद बताते हुए कहा, अपने कार्यकाल में उन्होंने…

Read More

योगी कैबिनेट ने लिया फैसला, अब राज्य सरकार के पास होगा डीजीपी की सीधी नियुक्ति का अधिकार

योगी कैबिनेट ने लिया फैसला,  अब राज्य सरकार के पास होगा डीजीपी की सीधी नियुक्ति का अधिकार

प्रदेश में अब डीजीपी की नियुक्ति राज्य सरकार के स्तर से ही हो सकेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट ने इस बाबत पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश (उत्तर प्रदेश के पुलिस बल प्रमुख) चयन एवं नियुक्ति नियमावली 2024 को मंजूरी प्रदान कर दी। इसमें हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में मनोनयन समिति गठित करने का प्राविधान किया गया है। वहीं डीजीपी का न्यूनतम कार्यकाल दो वर्ष निर्धारित किया गया है। मनोनयन समिति में मुख्य सचिव, संघ लोक सेवा आयोग द्वारा नामित अधिकारी, उप्र लोक सेवा आयोग…

Read More

एकता हत्या कांड में आरोपी ने किया नया खुलासा, यह रही मर्डर की वजह

एकता हत्या कांड में आरोपी ने किया नया खुलासा, यह रही मर्डर की वजह

कानपुर के शेयर कारोबारी की पत्नी एकता गुप्ता (32) की हत्या कर शव को जिलाधिकारी आवास परिसर में छिपाने वाले आरोपी जिम ट्रेनर विमल ने पुलिसिया पूछताछ में हत्या की बात कबूली है। कहा कि उसने हत्या एकता से पीछा छुड़ाने के लिए की थी। चैटिंग और कॉल पर बात होने के बाद नवंबर 2023 से नजदीकियां बढ़ीं। दोनों लोग अक्सर कार में ही मिलते थे। कोई उन्हें देख न सके इसलिए शीशों में काली फिल्म लगवा दी थी। एकता उसे इस हद तक पसंद करने लगी कि जब वह…

Read More

बहराइच में साम्प्रदायिक दंगा भड़काने के मुख्य आरोपी सहित दस अन्य पर दर्ज हुई एफआईआर, पचीस लोगो को लिया हिरासत में

बहराइच में साम्प्रदायिक दंगा भड़काने के मुख्य आरोपी सहित दस अन्य पर दर्ज हुई एफआईआर, पचीस लोगो को लिया हिरासत में

बहराइच की सांप्रदायिक हिंसा में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद बहराइच के कई हिस्सों में हिंसा हुई। इस बीच देर रात मुख्य आरोपी सलमान समेत दस लोगों पर एफआईआर किया गया। सूत्रों के अनुसार 20 से 25 लोगों के हिरासत में लेने की खबरें आ रही हैं। उधर दूसरी ओर पूजा कमेटी देर रात तक इस बात पर अड़ी रहीं कि आरोपियों की गिरफ्तारी हो। आरोपियों को फांसी देने के नारे देर रात सड़कों पर गूंजते रहे।  देर रात तक प्रदर्शन और आगजनी महराजगंज…

Read More

बहराइच कांड : दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में शामिल लोगो पर पत्थराव,गोलीबारी और आगजनी घटना से बड़ी हिंसा, पुलिस पर उठे सवाल

बहराइच कांड :  दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में शामिल लोगो पर पत्थराव,गोलीबारी और आगजनी घटना से बड़ी हिंसा, पुलिस पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश के बहराइच के महराजगंज इलाके में रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के जुलूस के दौरान पत्थरबाजी, फायरिंग और आगजनी की घटना हुई। बहराइच में हुए बवाल में एक युवक की जान चली गई। आरोप है कि रामगोपाल मिश्रा की पिटाई के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूरी घटना में 12 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। घायल अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। बवाल के बाद इलाके में तनाव है। घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस फोर्स तैनात है। महराजगंज और महसी इलाके के…

Read More

सीएम योगी ने राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाए, चरखा चलाकर किया याद, स्वच्छता अभियान में लिया हिस्सा

सीएम योगी ने राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाए, चरखा चलाकर किया याद, स्वच्छता अभियान में लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांधी जयंती के अवसर पर लखनऊ के हजरतगंज स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और स्वच्छता अभियान में भी भाग लिया। मुख्यमंत्री योगी गांधी आश्रम भी गए और चरखा चलाया। इस मौके पर उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और अन्य पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई कर स्वच्छता का भी संदेश दिया। हजरतगंज में गांधी प्रतिमा के पास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उनके कैबिनेट सहयोगी। मुख्यमंत्री योगी…

Read More