पंजाब के सरकारी स्कूलों में इस साल नहीं ली जाएगी विद्यार्थियों से कोई फीस : कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब के सरकारी स्कूलों में इस साल नहीं ली जाएगी विद्यार्थियों से कोई फीस : कैप्टन अमरिंदर सिंह

चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एलान किया है कि कोविड संकट के कारण राज्य के सरकारी स्कूल शैक्षिक सत्र 2020-21 के लिए विद्यार्थियों से कोई भी दाखिला फीस, री-एडमिशन और ट्यूशन फीस नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि जहां तक निजी स्कूलों के फीस लेने का संबंध है, राज्य सरकार पहले ही अदालत जा चुकी है। लेकिन सरकारी स्कूलों द्वारा पूरे साल के लिए कोई भी फीस नहीं ली जाएगी। कैप्टन ने यह एलान शनिवार को फेसबुक पर ‘कैप्टन से सवाल’ प्रोग्राम के दौरान किया। मुख्यमंत्री द्वारा ओपन…

Read More

कैप्टन सरकार का बड़ा ऐलान, पंजाब में निवेश बढ़ाने के लिए ऐसे मिलेगी पीपीसीबी की मंजूरी

कैप्टन सरकार का बड़ा ऐलान, पंजाब में निवेश बढ़ाने के लिए ऐसे मिलेगी पीपीसीबी की मंजूरी

चंडीगढ़ उद्योगों को अब बिना निरीक्षण मिलेगी पीपीसीबी की मंजूरी प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए की रियायतों की घोषणा बिना एनओसी चल रहे उद्योग 31 दिसंबर तक कर सकेंगे वीडीएस आवेदन कोविड-19 महामारी के बीच राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार द्वारा उद्योगों को कई तरह की छूट का ऐलान किया गया है। इनमें बिना निरीक्षण के कानूनी मंजूरियों की मियाद बढ़ाना भी शामिल है। मुख्यमंत्री के आदेश पर पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) द्वारा अपनी 184वीं बैठक में इस संबंध…

Read More

नीति में फेरबदल की मंजूरी, अब जमीन के बदले जमीन देगी सरकार

चंडीगढ़ गमाडा की लैंड पूलिंग नीति में फेरबदल को दी मंजूरी भूमि अधिग्रहण पर नगद मुआवजा नहीं दिया जाएगा यह नीति औद्योगिक सेक्टर में भी की जाएगा लागू विस्तार पंजाब में विकास परियोजनाओं के लिए स्वेच्छा से अपनी जमीन देने वालों को अब जमीन के बदले जमीन मिलेगी। पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार ने लैंड पूलिंग पॉलिसी में फेरबदल करने को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही औद्योगिक सेक्टर में भी ऐसी ही नीति लागू होगी। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में कैबिनेट ने बुधवार को ग्रेटर…

Read More

नेहरू की यादों से जुड़ा किला हुआ धराशायी, राजीव और राहुल कर चुके हैं किले का दौरा

जैतो (पंजाब) पंजाब सरकार की अनदेखी व प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के चलते नाभा रियासत का हिस्सा रहे जैतो मंडी का ऐतिहासिक किला लगभग मिट्टी में मिल गया है। बारिश के कारण पहले से जर्जर यह किला मलबे में तब्दील हो गया है। किले की इमारत का भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू से भी खास रिश्ता रहा है। साल 1923 में नाभा रिसायत के महाराजा रिपुदमन सिंह को ब्रिटिश साम्राज्य द्वारा सत्ता से हटाए जाने के खिलाफ सिख संगत ने संघर्ष शुरू किया था। इसका समर्थन करने…

Read More

एक ही स्कूल की पांच छात्राओं का कमाल, सभी ने हासिल किए 100 प्रतिशत अंक

पंजाब पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। फरीदकोट के गांव कोटसुखिया के संत मोहन दास मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की पांच छात्राओं ने 100 प्रतिशत अंक हासिल कर इतिहास रच दिया है। इसके अलावा स्कूल की चार छात्राओं ने 99.5 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। स्कूल चेयरमैन राज कुमार थापर, सरपरस्त मुकुंद लाल थापर व डिप्टी डायरेक्टर संदीप थापर ने बताया कि नतीजे में उनके स्कूल की पांच छात्राओं खुशवीर कौर, लवप्रीत कौर, चरनजीत कौर, हरप्रीत कौर व राजवीर कौर ने…

Read More

गोल्ड, सिल्वर, ब्रांज के अलावा विजेताओं को मिलेंगे डायमंड सर्टिफिकेट : कैप्टन

कोरोना महामारी के प्रति चलाए गए जागरूकता मिशन फतेह मुहिम को भारी समर्थन मिला है। इसे देखते हुए कैप्टन ने मिशन को और दो महीने बढ़ाने का फैसला किया है। इसके साथ ही उन्होंने अगले चरण के तौर पर डायमंड सर्टिफिकेट का भी एलान किया। मुख्यमंत्री ने मिशन फतेह के तहत 15 जून से 15 जुलाई तक महीना भर चले मुकाबलों के सात विजेताओं को बधाई दी। इन विजेताओं में नेहा (बठिंडा), मीना देवी (अमृतसर), मनिन्दर सिंह (श्री मुक्तसर साहिब), जसबीर सिंह (गुरदासपुर), गुरसेवक सिंह (कपूरथला), मनबीर सिंह (फाजिल्का) और…

Read More

पंजाब में रविवार को नहीं लगेगा कर्फ्यू, मुख्यमंत्री ने हटाने का किया एलान

चंडीगढ़ फेसबुक लाइव सेशन के दौरान कहा- लोगों को काम से घर से बाहर निकलने की जरूरत होती है बार्डर पर सख्ती से जांच की जाएगी, मास्क पहनें और सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करें: कैप्टन पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सूबे में रविवार को कर्फ्यू हटाने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि रविवार को अब कर्फ्यू लागू नहीं किया जा रहा क्योंकि बहुत लोगों को काम के लिए घर से बाहर निकलने की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि लेकिन पंजाब बार्डर पर सूबे में…

Read More

मास्क पर सख्त हुई सरकार,  होम कवारंटीन पर भी पुलिस का पहरा

चंडीगढ़ पंजाब में कोविड-19 की स्थिति लगातार बिगड़ने के कारण राज्य सरकार अनलॉक के मौजूदा दौर में किसी तरह की रोक तो नहीं लगा रही, लेकिन कोरोना से बचाव के नियमों को सख्ती से लागू करने की नई योजना पर काम शुरू कर दिया है। इसके तहत सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनने की अनिवार्यता और सोशल डिस्टेंसिंग को कड़ाई से लागू करने का फैसला किया गया है। जानकारी के अनुसार, सरकार ने राज्य पुलिस के लिए नई हिदायतें जारी की हैं, जिसके तहत सार्वजनिक स्थलों पर बिना मास्क घूमने वालों…

Read More

अनुकंपा के आधार पर नौकरी के लिए विवाहित बेटी भी हकदार : हाईकोर्ट

चंडीगढ़ लिंग के आधार पर वैवाहिक स्थिति को लेकर नहीं किया जा सकता नागरिकों से भेदभाव विवाह के बाद यदि लड़का परिवार का हिस्सा रहता है तो लड़की भी उसी परिवार का हिस्सा हाई कोर्ट ने मृतक कर्मचारी की विवाहित बेटी को नौकरी देने के दिए आदेश विस्तार पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने अपने एक अहम फैसले में कहा है कि यदि विवाहित बेटा अनुकंपा के आधार पर नौकरी का हकदार है तो विवाहित बेटी को इस अधिकार से वंचित नहीं रखा जा सकता। हाई कोर्ट ने मृतक कर्मचारी की…

Read More

गैर-जरूरी ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मी बुलाए जाएंगे, कोरोना से निपटने को विशेष दस्ते गठित करने के आदेश

चंडीगढ़ पंजाब में कोविड-19 के बढ़ते मामलों और मौतों के मद्देनजर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को राज्य के डीजीपी को विशेष आरक्षित दस्ते तैयार करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने गैरजरूरी ड्यूटियों पर तैनात पुलिसकर्मियों को वापस बुलाने को भी कहा है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा कोविड की समीक्षा संबंधी बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने डीजीपी दिनकर गुप्ता को यह भी निर्देश दिए कि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों, खासकर मास्क न पहनने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। उन्होंने डीजीपी को…

Read More