चंडीगढ़ पंजाब में समय से पहले मंडियों में धान की आमद को देखते हुए सरकार ने धान खरीद की तिथि निर्धारित कर दी है। धान खरीद 27 सितंबर यानी आज से शुरू होकर 30 नवंबर की जाएगी। इसके लिए 4035 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। सरकार ने निर्देश दिया है कि मंडी में धान विक्रय करने वाले किसानों और मजदूरों को क्रय केंद्रों में उचित सुविधा मुहैया कराई जाए। राज्य की मंडियों में धान की तैयार फसल आने की सूचनाएं सरकार को प्राप्त हो रही थीं। जिस पर सरकार ने…
Read MoreCategory: Punjab
पंजाब बंद, बाजारों में सन्नाटा, सड़कों पर अन्नदाता, चप्पे-चप्पे पर दिखी पुलिस
पंजाब कृषि विधेयकों के विरोध में किसान संगठनों द्वारा दी गई पंजाब बंद की कॉल का असर पूरे प्रदेश में देखने को मिला। कई शहरों में बाजार और चौक-चौराहे बिल्कुल सुनसान दिखे। बसों के पहिए थमे रहे। रेलवे स्टेशनों पर सन्नाटा पसरा रहा। प्रदेश के विभिन्न जगहों में रेलवे ट्रैक और सड़कों पर किसान-मजदूर और विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता डटे रहे। प्रदेश भर में बंद का असर देखने को मिला है। अमृतसर: बसों का पहिया जाम, रेलवे स्टेशन पर छाया सन्नाटा, चप्पे-चप्पे पर दिखी पुलिस कृषि विधेयकों के विरोध…
Read Moreकेंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पर कैप्टन और रंधावा ने साधा निशाना
चंडीगढ़ कृषि विधेयकों के संबंध में पंजाब सरकार और कांग्रेस पार्टी पर लगाए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के आरोपों को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने झूठा करार दिया। उन्होंने हैरानी हैरानी जताते हुए कहा कि एनडीए सरकार की किसानों को बर्बाद करने की साजिश को आगे बढ़ाने में तोमर ने तहजीब और अदब को बिलकुल ही त्याग दिया है। कृषि मंत्री कांग्रेस के खिलाफ खासकर उनके खिलाफ गुमराह करने वाले प्रचार में व्यस्त हैं। कैप्टन ने कहा कि एक इंटरव्यू का हिस्सा रहा कृषि मंत्री का बयान बेतुका…
Read Moreविरोध: पंजाब-हरियाणा में आज बंद, रेलवे ट्रैक पर डटे किसान, परीक्षा भी टली
चंडीगढ़/रोहतक कृषि विधेयकों का विरोध, रेलवे ने शनिवार तक रद्द कीं 20 विशेष ट्रेनें बंद को राजनीतिक दलों, अन्य संगठनों का मिला समर्थन, जरूरी सेवाएं रहेंगी जारी संसद में पास तीन कृषि विधेयकों के विरोध में आज पंजाब और हरियाणा समेत देशभर के किसानों ने बंद का आह्वान किया है। इसके समर्थन में कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दल आ गए हैं। पंजाब में गुरुवार को ही किसान अमृतसर, फिरोजपुर और नाभा में रेलवे ट्रैक पर डट गए। किसानों के आंदोलन को देखते हुए रेलवे ने 20 ट्रेनें शनिवार तक रद्द…
Read More‘रेल रोको’ आंदोलन, राज्य सरकार अलर्ट, प्रदर्शनों की होगी वीडियोग्राफी
चंडीगढ़ केंद्र सरकार के कृषि विधेयकों के खिलाफ आंदोलन पर उतरी किसान जत्थेबंदियों ने 25 सितंबर को पंजाब बंद का एलान किया है। किसान जत्थेबंदियों के इस एलान को लेकर राज्य सरकार की तरफ से बुधवार को सभी जिला उपायुक्तों और पुलिस प्रमुखों को निर्देश जारी किए गए हैं। गृह विभाग की ओर से जिला उपायुक्तों को जारी निर्देश के तहत, 24 से 26 सितंबर तक 48 घंटे के बंद और रेल रोको आंदोलन के दौरान अलर्ट रहने को कहा है। इसके साथ ही यह हिदायत भी दी गई है…
Read Moreआज से किसानों का ‘रेल रोको आंदोलन’, 14 ट्रेनों का संचालन रद्द, राज्य सरकार अलर्ट
चंडीगढ़ केंद्र सरकार के कृषि अध्यादेशों के खिलाफ आंदोलन पर उतरी किसान जत्थेबंदियों का रेल रोको आंदोलन आज से शुरू हो गया है। गृह विभाग की ओर से जिला उपायुक्तों को जारी हिदायतों के तहत, 24 से 26 सितंबर तक 48 घंटे के बंद और रेल रोको आंदोलन के दौरान अलर्ट रहने को कहा गया है। हिदायत दी गई है कि किसानों के प्रति नरम रवैया अपनाया जाए और उन पर कोई सख्त जबरदस्ती न की जाए। इसके साथ ही एंबुलेंस सेवा, सिविल सर्जनों, डाक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को भी…
Read Moreपंजाब में कल से खुल जाएंगे उच्च शिक्षण संस्थान
चंडीगढ़ पंजाब में शोध कर रहे शोधार्थियों के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला किया है। राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण के कारण बंद हुए उच्च शिक्षण संस्थानों को 21 सितंबर से खोलने का निर्णय किया है। इसके साथ ही उच्च शिक्षण संस्थानों की तकनीकी कार्यों के लिए आवश्यक प्रयोग और व्यावसायिक गतिविधियां भी संचालित की जा सकेंगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी अनलॉक 4.0 के निर्देशों का पालन करते हुए पंजाब सरकार ने शनिवार को पीएचडी स्कॉलर्स और पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थियों के लिए 21 सितंबर से लैबोरेटरियों और प्रयोगात्मक…
Read Moreबादल ने राष्ट्रपति से कृषि विधेयकों पर हस्ताक्षर न करने की अपील की
चंडीगढ़ सांसद और शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को राष्ट्रपति से संसद द्वारा पारित कृषि विधेयकों पर अपनी सहमति नहीं देने और उनसे संसद में पुनर्विचार को दोबारा भेजने की अपील की है। सुखबीर ने आगे कहा कि ये विधेयक पारित होने से लोकतंत्र और देश के लाखों लोगों के लिए दुखद दिन का संकेत होगा। लोकतंत्र का अर्थ आम सहमति है, न कि बहुमत उत्पीड़न। सुखबीर बादल ने यह बयान राज्यसभा से तीन विधेयकों में से दो के पास होने के तुरंत बाद कही। बता दें…
Read Moreकांग्रेस के घोषणापत्र और कृषि अध्यादेशों में कोई संबंध नहीं, 10 सवाल भी पूछे : कैप्टन अमरिंदर
चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अकालियों को कांग्रेस के चुनाव घोषणापत्र का चुनिंदा हिस्सा उठाकर राज्य के लोगों को गुमराह करने और झूठ बोलने से बाज आने की चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र का किसान विरोधी कदमों से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है और इन कदमों को ही भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अपने अमीर कारपोरेट मित्रों के हितों को बढ़ावा देने के लिए गरीब किसानों पर जबरन थोपने की कोशिश कर रही है। इस मुद्दे पर कांग्रेस के विरुद्ध…
Read Moreअध्यादेशों के विरोध में किसान, 25 सितंबर को ‘पंजाब बंद’ का एलान
चंडीगढ़/पटियाला पंजाब में केंद्र सरकार के तीन कृषि अध्यादेशों का किसान जोरदार विरोध कर रहे हैं। मंगलवार को पंजाब के कई जिलों में किसान संगठनों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान चंडीगढ़-मनाली समेत कई राष्ट्रीय राजमार्ग घंटों जाम रहे। वहीं अखिल भारतीय किसान सभा ने 25 सितंबर को हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा पास कृषि अध्यादेशों के विरोध में पंजाब बंद का एलान किया है। 19 सितंबर को मोगा में बैठक पंजाब की 10 किसान जत्थेबंदियों ने बुधवार को बैठक करके 25 सितंबर को पंजाब बंद करने का…
Read More