अमृतसर (पंजाब), शादी को कई वर्ष हो चुके थे और कोई औलाद नहीं थी। पाकिस्तान के बड़े-बड़े डॉक्टरों से इलाज करवाया लेकिन गोद सूनी थी। इस कारण पति नरेश चावला मानसिक रूप से परेशान रहते थे। एक दिन घर के बड़े बुजुर्गों ने कहा कि हिंदुस्तान के इंदौर शहर में रहने वाले अपने रिश्तेदारों से क्यों न बात की जाए। जब रिश्तेदारों से पूछा गया कि क्या हिंदुस्तान में ऐसा कोई इलाज है, जिससे गोद हरी हो जाए। इसके बाद इंदौर में रहने वाले रिश्तेदारों ने उन्हें यहां आने को…
Read MoreCategory: Punjab
अकाली दल का किसान मार्च आज, दावा- 40 हजार वाहनों से दो लाख लोग करेंगे चंडीगढ़ कूच
चंडीगढ़ शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर और शिअद के वरिष्ठ नेता करेंगे मार्च का नेतृत्व चंडीगढ़ पहुंचकर राजभवन में राज्यपाल से करेंगे मुलाकात, कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रपति को संबोधित सौंपेंगे ज्ञापन केंद्र के कृषि कानूनों के विरोध में शिअद किसान मार्च के रूप में चंडीगढ़ कूच करेगा। इसमें शिअद कार्यकर्ता, किसान संगठन और सूबे के दो लाख लोग शामिल होने का शिअद ने दावा किया है। यह लोग 40 हजार वाहनों से अलग-अलग किसान मार्च में शामिल होंगे। तीनों तख्तों से शिअद का यह…
Read Moreखरीद सुस्त, भाव कम…किसानों को घाटा, पढ़ें- पंजाब और हरियाणा की ग्राउंड रिपोर्ट
खन्ना/सोनीपत/करनाल पंजाब-हरियाणा की मंडियों में बासमती की खरीद कम होने से 3000 रुपये प्रति क्विंटल वाला धान 2000 रुपये क्विंटल बिक रहा मोबाइल पर दो से छह क्विंटल धान मंडी लाने के मैसेज आने से हरियाणा के किसानों में भ्रम की स्थिति सरकार ने भले ही धान की खरीद तय समय से पहले शुरू कर दी है, लेकिन हरियाणा की मंडियों में सरकारी खरीद में अभी तेजी नहीं आई है। दो-तीन दिन पहले अनाज लेकर हरियाणा की मंडियों में पहुंचे किसान धान वापस घर ले जाने की सोचने लगे हैं।…
Read Moreपंजाब सरकार सूबे के लिए सिरदर्द बनी पराली को पड़ोसी राज्यों को बेचेगी
चंडीगढ़ राज्यों के मुख्य सचिवों के पास सरकार ने भेजे प्रस्ताव, उत्तराखंड ने मांगा विवरण सूबे में 27 लाख हेक्टेयर में बोई गई है धान की फसल, 16.50 मिलियन टन बनेगी पराली यह पहली बार होगा कि पंजाब सरकार सूबे के लिए सिरदर्द बनी पराली को पड़ोसी राज्यों को बेचेगी। पराली बेचने के लिए सरकार की ओर से पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली के मुख्य सचिवों को एक प्रस्ताव भेजा गया है। अच्छी बात यह है कि पहाड़ी राज्य उत्तराखंड ने पराली खरीदने को लेकर…
Read Moreटटोली पंजाब कांग्रेस की नब्ज, सिद्धू पर भी हुई चर्चा, जल्द हो सकती मुलाकात
चंडीगढ़ बैठक में नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन के संबंधों को लेकर भी की चर्चा जाखड़ को अनुशासन बनाए रखने को कहा, जुबानी जंग से बचने की दी सलाह पंजाब कांग्रेस के प्रभारी बनने के बाद पहली बार चंडीगढ़ पहुंचे कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सोमवार को कांग्रेस विधायकों से रूबरू हुए। विधायकों और कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ चर्चा के दौरान उन्होंने पंजाब कांग्रेस की नब्ज टटोली। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर भी इस दौरान उपस्थित रहे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को उन्होंने अनुशासन बनाए रखने और जुबानी…
Read Moreपाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई किसान आंदोलन का फायदा उठा सकती है : कैप्टन अमरिंदर
चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आशंका जताई है कि किसान आंदोलन का पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई फायदा उठा सकती है। उन्होंने बताया कि एक माह में सरहद से 150 आतंकी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। साथ ही उनके पास से भारी मात्रा में गोला बारूद भी बरामद हुई है। इससे पंजाब राज्य की सरहदें असुरक्षित हो रही हैं। चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस भवन में सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री ने सावधान करते हुए कहा कि इन नए कानूनों से सरहदी राज्य पंजाब की सुरक्षा खतरे में…
Read Moreपंजाब युवा कांग्रेस का इंडिया गेट पर प्रदर्शन, ट्रैक्टर में लगाई आग
नई दिल्ली दिल्ली में कृषि कानून के विरोध में आज सुबह ही करीब 15-20 लोग दिल्ली के इंडिया गेट पहुंचे और एक ट्रैक्टर में आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाकर ट्रैक्टर को वहां से हटा लिया। जानकारी के अनुसार यह पूरा प्रदर्शन पंजाब यूथ कांंग्रेस के कार्यकर्ताओं की ओर से किया गया। इस मामले में पुलिस ने अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और एक एक इनोवा कार भी जब्त की है जो इस घटना…
Read Moreपंजाब विधानसभा चुनाव 2022 होंगे भाजपा के लिए अब चुनौतीपूर्ण, लेनी होगी बड़ी राजनीतिक पार्टियों से टक्कर
जालंधर भाजपा ने तैयार कर ली सिख नेताओं को आगे लाने की रणनीति इकबाल सिंह लालपुरा को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाना पहला कदम तीनों पाटियों में से किसी के साथ गठबंधन नहीं कर सकती भाजपा अकाली दल से गठबंधन टूटने के बाद पंजाब में भाजपा के लिए अब अपना वजूद कायम रखना और सत्ता की कुर्सी तक पहुंचना एक बड़ी चुनौती होगा। सूबे में स्थापित हो चुकी तीन बड़ी राजनीतिक पार्टियों से टक्कर लेनी होगी और अपने आठ प्रतिशत वोट से 30 फीसदी तक लाना बेहद चुनौतीपूर्ण होगा। लिहाजा, भाजपा ने…
Read Moreअकाली-भाजपा गठबंधन के बीच दरार की असली वजह, 8 साल से बढ़ रही थीं तल्खियां
अमृतसर आठ साल की बूंद-बूंद नाराजगी से पड़ी गठबंधन के घड़े में दरार 2012 में सुखबीर बादल को आगे बढ़ाने पर पैदा हुए थे मतभेद बड़े नेताओं का रह गया था गठबंधन, छोटे अलग होना चाहते थे अकाली-भाजपा गठबंधन के बीच पिछले आई साल से तल्खियां बढ़ रही थीं और इन मतभेदों के पीछे की असली वजह भी सामने आ गई है। अकाली-भाजपा गठबंधन 1997 से लेकर 2017 तक हुए पांच विधानसभा चुनाव में तीन चुनाव जीत कर प्रदेश में सत्ता का सुख भोग चुका है। 2012 में जब अकाली-भाजपा…
Read Moreपंजाब के तरुण चुघ और इकबाल को जेपी नड्डा की नई टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
चंडीगढ़ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के करीबी माने जाने वाले अमृतसर के तरुण चुघ को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। नड्डा ने उन्हें कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इसके अलावा श्री आनंदपुर साहिब से प्रशासनिक अनुभव रखने वाले इकबाल सिंह लालपुरा को राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। तरुण चुघ को बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद यह तय हो गया है कि इस बार 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा बेहद गंभीर है। हालांकि चुघ इससे पहले भी अमित शाह…
Read More