चंडीगढ़ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये देंगे किसानों के सवालों के जवाब 13 से शुरू होगा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का कार्यक्रम, 20 तक चलेगा केंद्रीय स्तर पर कृषि कानूनों को लेकर आंदोलनरत पंजाब के किसानों को मनाने का जिम्मा आठ केंद्रीय मंत्रियों को सौंपा गया है। यह केंद्रीय मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये किसानों के सवालों का जवाब देंगे। सवाल और जवाब का यह दौर 13 अक्तूबर से शुरू होकर 20 तक जारी रहेगा। कार्यक्रम सूबे के अलग-अलग जिलों में अलग-अलग तिथि पर आयोजित किया जाएगा। प्रदेश महामंत्री डॉ. सुभाष शर्मा ने…
Read MoreCategory: Punjab
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर हमला, लाठी-डंडों से हमलावरों ने गाड़ी तोड़ी
दसूहा (होशियारपुर) जालंधर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव चौलांग के पास दो गाड़ियों में आए अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर गाड़ी तोड़ी शर्मा के साथ भी मारपीट, नाराज भाजपाई सड़क पर बैठे, डीएसपी दसूहा के मनाने पर खोला रास्ता पंजाब के होशियारपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टोल प्लाजा पर सोमवार रात करीब आठ बजे पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के काफिले पर दो अज्ञात गाड़ियों में आए लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गाड़ियों पर पथराव किया गया। शर्मा के साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद…
Read Moreपाकिस्तानी ड्रोन, 200 मीटर अंदर आए, बीएसएफ ने की फायरिंग
गुरदासपुर (पंजाब) पंजाब में भारतीय सीमा के अंदर पाकिस्तान ड्रोन लगातार देखे जा रहे हैं। शनिवार को एक बार फिर पाक ड्रोन पंजाब के गुरदासपुर में दाखिल हुए।बीओपी सदनवाली और बीओपी चंदूवडाला में शनिवार देर रात पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए। बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) जवानों ने ड्रोन पर फायरिंग की, जिसके बाद ड्रोन वापस पाकिस्तान लौट गए। बीएसएफ के डीआईजी राजेश शर्मा ने पाकिस्तानी ड्रोन के दो जगह से भारतीय सीमा में दाखिल होने की पुष्टि की। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात करीब 2 बजे बीएसएफ जवानों ने बीओपी…
Read Moreकिसान आंदोलन से कोयला, खाद और बारदाना संकट गहराया, थर्मल पावर भी बंदी की कगार पर
चंडीगढ़ कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के रेल ट्रैक बैठने के कारण सभी तरह की ट्रेनें बंद हैं । इसके चलते पंजाब में कोयला, खाद और बारदाना नहीं पहुंच रहा है। इससे एक तरफ जहां राज्य में थर्मल पावर बंद होने की कगार पर हैं वहीं दूसरी तरफ खाद और बारदाना न पहुंचने के कारण खेती और फसल खरीद पर संकट गहरा गया है। सरकार ने कोयले के स्टॉक की स्थिति को गंभीर करार दिया है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एनपीएल के पास स्टॉक में 1.05 लाख मीट्रिक…
Read Moreमंत्री धर्मसोत की बर्खास्तगी के लिए आज पंजाब में एनएससीए का चक्का जाम
चंडीगढ़ पोस्ट मैट्रिक वजीफा घोटाला मामले में संत समाज संघर्ष कमेटी के आह्वान पर नेशनल शिड्यूल्ड कास्टस एलायंस (एनएससीए) ने पंजाब में चक्का जाम के समर्थन की घोषणा कर दी है। एलायंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह कैंथ ने यह घोषणा करते हुए कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार ने अनुसूचित जाति के छात्रों का भविष्य अंधकार में कर दिया है। चंडीगढ़ प्रेस क्लब में कैंथ ने कहा कि संत समाज और सभी अनुसूचित जाति संगठनों ने 10 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर…
Read Moreकिसानों ने हाईवे किए जाम, धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला व किसान की मौत
जालंधर/चंडीगढ़ कृषि कानूनों के विरोध में शुक्रवार को किसानों ने पूरे पंजाब में कई जगह दो घंटे हाईवे और टोल प्लाजा जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान मानसा के बुढलाडा में रेलवे ट्रैक पर धरने पर बैठी किसान यूनियन नेताओं बाबू सिंह और मिट्ठू सिंह की 80 वर्षीय मां तेज कौर ने दम तोड़ दिया। वे 2 अक्तूबर से रोज धरने में शामिल हो रही थीं। इसके अलावा संगरूर के धुरी में पेट्रोल पंप के सामने धरना दे रहे किसान मेगराज सिंह की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो…
Read Moreपंजाब में आज संत समाज और अनुसूचित जाति संगठनों का चक्का जाम
चंडीगढ़ पोस्ट मैट्रिक वजीफा घोटाला और यूपी में हाथरस कांड के विरोध में संत समाज संघर्ष कमेटी के आह्वान पर अनुसूचित जाति संगठनों के साथ मिलकर चक्का जाम किया जा रहा है। इस चक्का जाम में भाजपा, आप, एनएससीए सहित अन्य संगठन भी शामिल हो रहे हैं। चक्का जाम का कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जो दोपहर 1 बजे तक जारी रहेगा। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर व एसएसपी संदीप गर्ग ने अधिकारियों की बैठक बुलाकर सुरक्षा बंदोबस्त पर विचार विमर्श किया। पुलिस को हाई अलर्ट पर कर…
Read Moreबिहार के नक्सलियों से जुड़े विदेशी हथियार तस्करी मामले के तार : ओकू
फरीदकोट (पंजाब) विदेशी हथियारों की तस्करी मामले की नए सिरे से जांच कर रही पंजाब पुलिस की संगठित अपराध नियंत्रण इकाई (ओकू) ने दावा किया है कि इस केस के आरोपियों के तार बिहार के नक्सलियों से जुड़े हुए हैं। गुरुवार को जिला अदालत में चंडीगढ़ के गन डीलर सतीश कुमार की नियमित जमानत, उनकी पत्नी शिवम गन हाउस की मालकिन मनमोहन कौर और फरीदकोट के दिवंगत अकाली नेता के बेटे सोहेल बराड़ की अग्रिम जमानत याचिकाओं की सुनवाई के दौरान ओकू ने यह जानकारी दी। इसके बाद अतिरिक्त जिला…
Read Moreथाने में अवैध हिरासत में रखा मां-बेटी को हाईकोर्ट ने सरकार पर ठोका दो लाख का जुर्माना
चंडीगढ़ रोपड़ थाने में मां-बेटी को अवैध हिरासत में रखने का मामला पुलिस की दलील, दोनों की जान बचाने के लिए थाने में रखा पंजाब सरकार को छूट, दोषी अधिकारियों से की जा सकती है जुर्माने की वसूली रोपड़ थाने में मां-बेटी की अवैध हिरासत को लेकर दाखिल याचिका का निपटारा करते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार पर दो लाख का जुर्माना लगाते हुए मां-बेटी को एक -एक लाख मुआवजा देने का आदेश दिया हैं। याचिका दाखिल करते हुए परनीत कौर ने हाईकोर्ट को बताया कि 2 सितंबर 2019…
Read Moreतीन बच्चों की हत्या कर पिता ने की खुदकुशी
बठिंडा पंजाब में गुरुवार की सुबह दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। एक शख्स ने अपने तीन बच्चों को मारने के बाद खुदकुशी कर ली। बठिंडा जिले में रामपुरा क्षेत्र के गांव हमीरगढ़ में यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले मृतक की कैंसर ग्रस्त पत्नी की मौत हो गई थी। तभी से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, व्यक्ति ने अपने तीन छोटे बच्चों की रस्सी से गला घोंट कर हत्या की। फिर दो बच्चों के शव चारपाई पर…
Read More