भिखारी मुक्त बनाने के लिए जारी मिशन को हाईकोर्ट में चुनौती

भिखारी मुक्त बनाने के लिए जारी मिशन को हाईकोर्ट में चुनौती

चंडीगढ़ लुधियाना को भिखारियों से मुक्त करने के लिए अक्तूबर में लागू किए गए मिशन बेगर फ्री लुधियाना सहित पंजाब प्रिवेंशन ऑफ बेगरी एक्ट की कई धाराओं को मौलिक अधिकारों का उल्लंघन बता इसे जनहित याचिका के माध्यम से चुनौती दी गई है। याचिका पर हाईकोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया है। लुधियाना के एक लॉ छात्र प्रणव धवन ने जनहित याचिका दाखिल कर मुख्य एक्ट सहित मिशन बेगर फ्री लुधियाना की कई धाराओं के बारे में हाईकोर्ट को बताया…

Read More

एनसीआर में स्टोन क्रशर बंद, हरियाणा-पंजाब को पराली पर सीपीसीबी की हिदायत

एनसीआर में स्टोन क्रशर बंद, हरियाणा-पंजाब को पराली पर सीपीसीबी की हिदायत

नई दिल्ली केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने त्योहारी सीजन में प्रदूषण बढ़ने की आशंका के मद्देनजर 17 नवंबर तक दिल्ली-एनसीआर में सभी स्टोन क्रशर व हॉट मिक्स प्लांट को बंद करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही पंजाब व हरियाणा सरकार को पराली जलाने से रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने को कहा है। सीपीसीबी ने बुधवार को अपने आदेश में कहा, सड़कों की मशीनों से सफाई और  पानी का छिड़काव लगातार होना चाहिए, खासतौर पर उन सड़कों पर जहां धूल ज्यादा होती है। साथ ही यह सुनिश्चित…

Read More

सरकार ने वापस लिया जनरल कंसेंट, बिना अनुमति के पंजाब में किसी केस की जांच नहीं कर सकेगी सीबीआई

सरकार ने वापस लिया जनरल कंसेंट, बिना अनुमति के पंजाब में किसी केस की जांच नहीं कर सकेगी सीबीआई

चंडीगढ़ पंजाब सरकार ने भी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जनरल कंसेंट यानी सामान्य सहमति को वापस ले लिया है। इस फैसले के बाद पंजाब में प्रवेश करने वाले किसी भी सीबीआई अधिकारी को मिलने वाले पुलिस अधिकारी वाले अधिकार खुद समाप्त हो जाएंगे और वह राज्य सरकार की अनुमति के बिना कोई कार्रवाई नहीं कर सकेगी। पंजाब ऐसा करने वाला आठवां राज्य बन गया है। इस फैसले के साथ ही अब सीबीआई राज्य सरकार की अनुमति के बिना पंजाब में कोई नया मामला दर्ज नहीं कर सकेगी और न…

Read More

पंजाब के 26 कांग्रेसी विधायकों पर ईडी की नजर

पंजाब के 26 कांग्रेसी विधायकों पर ईडी की नजर

जालंधर केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध का खामियाजा पंजाब के तमाम कांग्रेसी विधायकों को भुगतना पड़ सकता है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रणइंदर के खिलाफ चार साल बाद दोबारा फाइल खोलने के बाद ईडी (इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट) की एक टीमने पंजाब के 26 कांग्रेसी विधायकों को रडार पर लिया है। जानकारी के मुताबिक इन विधायकों को ईडी जल्द ही अवैध खनन के मामले में नोटिस जारी कर जांच में शामिल करेगा। ईडी की कार्रवाई को लेकर सीएम हाउस से लेकर विधायकों तक में खलबली मची है। ईडी को दिल्ली से…

Read More

काली दिवाली मनाएंगे किसान-मजदूर, 21 नवंबर तक बढ़ाया आंदोलन

काली दिवाली मनाएंगे किसान-मजदूर, 21 नवंबर तक बढ़ाया आंदोलन

फिरोजपुर केंद्र के कृषि कानूनों से नाराज किसान मजदूर संघर्ष कमेटी कहा कि पंजाब भर में किसान-मजदूर 14 नवंबर को काली दिवाली मनाएंगे। उस दिन केंद्र सरकार और कॉरपोरेट घरानों के पुतलें फूंकें जाएंगे। कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि रेल रोको आंदोलन 21 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है, लेकिन किसान जत्थेबंदियां रेल पटरी और प्लेटफार्म पर धरना न देकर स्टेशन के बाहर अलग जगह पर धरना देंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र ने कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने की खातिर कृषि कानून और पराली जलाने संबंधी…

Read More

बदनौर के पास पहुंचा सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

बदनौर के पास पहुंचा सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

चंडीगढ़ सीएम मनोहर लाल ने की अगुवाई, सदन में पारित प्रस्ताव की प्रति सौंपी बदनौर का आश्वासन, हरियाणा को अवश्य मिलेगा हिस्सा, तीन सदस्यीय कमेटी होगी गठित विधानसभा में पंजाब से अपने हिस्से के 20 कमरे लेने के लिए हरियाणा का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अगुवाई में पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर से मिला। विधानसभा सत्र में सर्वसम्मति से पारित एक प्रस्ताव की प्रति व ज्ञापन उन्हें सौंपा गया। बदनौर ने आश्वासन दिया कि हरियाणा को विधानसभा में उसका हिस्सा अवश्य मिलेगा। प्रतिनिधिमंडल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल,…

Read More

आज से शुरू हो सकती है मालगाड़ियों की आवाजाही, भाकियू ने ये कहा…

आज से शुरू हो सकती है मालगाड़ियों की आवाजाही, भाकियू ने ये कहा…

नई दिल्ली/ चंडीगढ़ रेलवे ने एलान किया है कि रेल ट्रैक खाली होते ही पंजाब में ट्रेनों की आवाजाही बहाल कर दी जाएगी। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और सीईओ वीके यादव ने वीरवार को एक वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में यह घोषणा की। यादव ने बताया कि पंजाब के मुख्य सचिव ने भरोसा दिया है कि प्रदेश में शुक्रवार सुबह तक प्रदर्शनकारी किसानों से सभी रेल ट्रैक खाली करवा लिए जाएंगे। इसके बाद रेलवे पंजाब में यात्री और मालगाड़ियां चलाने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार…

Read More

ईडी ने जारी किए कैप्टन परिवार को नोटिस, कैप्टन ने कहा………..

सरकार ने वापस लिया जनरल कंसेंट, बिना अनुमति के पंजाब में किसी केस की जांच नहीं कर सकेगी सीबीआई

नई दिल्ली/चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके परिवार को आयकर विभाग ने नोटिस भेजा है। राज्य सरकार द्वारा केंद्रीय कृषि कानूनों को बेअसर करने के लिए संशोधन बिल पास करने के बाद एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) और इनकम टैक्स विभाग की तरफ से कैप्टन  और उनके परिवार को जारी नोटिसों की टाइमिंग पर सवाल उठाया है। जंतर-मंतर पर अपने धरने के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके पुत्र रणइंदर को ईडी के नोटिस के अलावा उन्हें (कैप्टन)…

Read More

आज से राजघाट पर अमरिंदर सिंह का धरना

आज से राजघाट पर अमरिंदर सिंह का धरना

चंडीगढ़ पंजाब में किसानों के धरने की वजह से मालगाड़ियों की आवाजाही ठप है। वहीं इस वजह से पंजाब के पांच थर्मल प्लांटों मे कोयले की कमी की वजह से बिजली उत्पादन भी रुक गया है। राज्य में अब बिजली संकट उत्पन्न हो गया है। उधर, केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का धरना प्रदर्शन राज्य भर में जारी है। इन सभी मुद्दों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर प्रदेश के सभी विधायकों संग राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलना चाहते थे। हालांकि राष्ट्रपति ने मुलाकात का समय नहीं…

Read More

पुलिस वर्दी में लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर की लूट, जेवरात, डीवीआर और मोबाइल ले गए साथ

पुलिस वर्दी में लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर की लूट, जेवरात, डीवीआर और मोबाइल ले गए साथ

फिरोजपुर (पंजाब) पंजाब में फिरोजपुर के मक्खू के मेन बाजार स्थित एक घर में रविवार की सुबह सवा छह बजे पुलिस वर्दी में घुसे तीन लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बना लिया। लुटेरे घर से तीस तोले सोने के जेवरात लूटकर फरार हो गए। विरोध करने पर लुटेरों ने परिवार के मुखिया को किरच मारकर जख्मी कर दिया। लुटेरे जाते समय घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) और मोबाइल फोन साथ ले गए। थाना मक्खू पुलिस ने सोमवार को…

Read More