फिरोजपुर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने यहां जारी एक बयान में कहा कि सूबे से दो हजार वाहनों में एक लाख किसान दिल्ली पहुंचे हैं। उम्मीद से ज्यादा किसान जत्थे में शामिल हुए हैं। पंजाब से गए किसान दिल्ली के कुंडली बॉर्डर पर मोर्चा लगाएंगे। पंधेर ने कहा कि पंजाब से गया जत्था तीस किलोमीटर लंबा था। इसमें लगभग दो हजार वाहन थे और लोगों की संख्या तकरीबन एक लाख थी। दिल्ली के बार्डर पर प्रतिदिन लोगों की संख्या कम नहीं, और बढ़ेगी। पंधेर ने…
Read MoreCategory: Punjab
पंजाब-हरियाणा के युवा, किसानों को नया सियासी दल बनाने की दे रहे सलाह
चंडीगढ़ नए कृषि कानूनों के कारण किसानों में अगर केंद्र सरकार के खिलाफ गुस्सा है तो अन्य दलों के प्रति कोई खास सहानुभूति नहीं है। युवा किसानों के जहन में अलग ही राजनीतिक खिचड़ी पक रही है। हरियाणा, पंजाब के युवा किसान आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव में किसानों से ही जुड़ी एक नई पार्टी का उदय चाहते हैं। भारत बंद के दौरान मोहाली के एयरपोर्ट चौक से पहले लगे धरने से लेकर कुंडली बॉर्डर तक डटे युवाओं ने अपने इरादे खुलेमन से बुजुर्गों के सामने जाहिर किए। आंदोलन की…
Read Moreकृषि वैज्ञानिक ने केंद्रीय मंत्री से अवार्ड लेने से किया इनकार, बोले-मेरा जमीर इजाजत नहीं देता
लुधियाना (पंजाब) कृषि कानूनों के विरोध में धरने पर बैठक किसानों के समर्थन में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल सहित कई गण्यमान्य लोगों ने अपने अवॉर्ड वापस कर दिए हैं। इसी कड़ी में नाम जुड़ा है पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के प्रसिद्ध मृदा वैज्ञानिक वरिंदर पाल सिंह का। बेहतरीन खोज के लिए वरिंदर पाल सिंह को फर्टिलाइजर एसोसिएशन ऑफ इंडिया की तरफ से गोल्डन जुबली अवॉर्ड से सम्मानित किया जाना था। इसके लिए सोमवार को दिल्ली में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसी दौरान वरिंदर पाल सिंह…
Read Moreकिसानों का धरना, इटली और यूके में भी प्रदर्शन
चंडीगढ़ तीन विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे पंजाब के किसानों ने जहां देशभर के किसान संगठनों के साथ मिलकर दिल्ली की घेराबंदी की हुई है। वहीं पंजाब में किसान परिवारों की महिलाएं और बच्चे प्रदेश में धरना-प्रदर्शन को जारी रखकर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा संभाले हैं। भाकियू एकता (उगराहां) ने बताया है कि पंजाब के 12 जिलों में भाजपा नेताओं के घरों और कॉरपोरेट घरानों के पेट्रोल पंपों समेत 40 स्थानों पर किसानों का धरना जारी है। भाकियू एकता उगराहां के महासचिव सुखदेव सिंह कोकरीकलां ने…
Read Moreहेराफेरी : विजिलेंस ने की बड़ी कार्रवाई, श्रम बोर्ड के दो पूर्व अधिकारियों को धर दबोचा
चंडीगढ़ पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सरकारी फंड में हेराफेरी करने के आरोप में पंजाब श्रम कल्याण बोर्ड के दो पूर्व अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि जांच के आधार पर श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व उप-कल्याण कमिश्नर सुच्चा सिंह बांडी और पूर्व डिप्टी कंट्रोलर वित्त और लेखा (डीसीएफए) जगदीप सिंह सैनी को गबन करने और सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इसी केस में बोर्ड की लेखा सहायक हिना को विजिलेंस ब्यूरो पहले ही गिरफ्तार कर…
Read Moreशांतिपूर्ण भारत बंद की बधाई, बोले- कृषि कानूनों को रद्द करने की जरूरत : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर
चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत बंद के जरिए किसानों की एकजुटता ने कृषि कानूनों को रद्द करने और कृषि सुधारों पर विस्तार से चर्चा करने की अहमियत को दिखा दिया है। केंद्र को आढ़तियों और मंडी व्यवस्था को खारिज करने के बजाय मौजूदा प्रणाली को बरकरार रखना चाहिए। ‘मैं होता तो कानून वापस लेने में एक मिनट न लगाता’ कैप्टन ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों से बातचीत नहीं कर रही है। मैं उनकी जगह होता तो अपनी गलती मानने और कानूनों…
Read Moreसड़क के साथ सोशल मीडिया पर भी किसान आंदोलन तेज
चंडीगढ़ कृषि कानूनों को रद्द करने की जिद पर अड़े किसानों का आंदोलन सड़क के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी तेज हो रहा है। सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों पर किसानों के आंदोलन का तेजी से प्रचार किया जा रहा है। इस काम के लिए किसान संगठनों की विभिन्न टीमें विशेष तौर पर यही काम कर रही हैं। नतीजतन देश ही नहीं विदेश से भी सोशल मीडिया के जरिए काफी एनआईआर किसान आंदोलन को खुलकर समर्थन दे रहे हैं। ये टीमें दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर डटी किसान टोलियों की…
Read Moreएक कृषि कानून रद्द करने पर विचार, बीच का रास्ता तलाश रही सरकार
चंडीगढ़ आंदोलनकारी किसानों को मनाने के लिए बीच का रास्ता तलाश रही केंद्र सरकार ने अब तीनों विवादित कृषि कानूनों में से एक को वापस लेने और बाकी दो कानूनों में आवश्यक संशोधन करने पर विचार शुरू कर दिया है। पांच दौर की असफल बैठकों के बाद केंद्र सरकार ने सोमवार को किसान संगठनों को एक और मसौदा सौंपा था, जिसमें किसानों की तीनों कानूनों को लेकर जताईं आपत्तियों को विभिन्न संशोधनों के जरिए हल करने की बात कही गई। हालांकि किसान संगठनों ने इस मसौदे का कोई लिखित उत्तर…
Read Moreतीन बजे तक चक्का जाम, 3470 पेट्रोल पंप भी नहीं खुलेंगे
चंडीगढ़ कांग्रेस सहित विपक्ष के प्रमुख राजनीतिक दल भी बंद को समर्थन देने का कर चुके हैं एलान पेट्रोल पंप भी रहेंगे बंद, सिर्फ आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही मिलेगा तेल कृषि कानूनों के खिलाफ देशव्यापी बंद का सबसे ज्यादा असर पंजाब में रहने वाला है। पंजाब से जन्मे किसानों के इस आंदोलन को सत्तासीन कांग्रेस पार्टी के साथ ही सभी प्रमुख विपक्षी दलों का भी भरपूर साथ मिल रहा है। साथ ही बंद के समर्थन में पेट्रोल पंप एसोसिएशन, ट्रेड यूनियन और छोटे-बड़े व्यापारी भी उतर आए…
Read Moreराष्ट्रपति सम्मान किसानों के समर्थन में वापस करने का एलान
बठिंडा किसान आंदोलन का पंजाब पुलिस के पूर्व इंस्पेक्टर हरपाल सिंह निवासी बठिंडा ने भी समर्थन किया। रविवार को पूर्व इंस्पेक्टर ने अच्छी सेवाएं निभाने के बदले मिले दो राष्ट्रपति अवार्ड वापस करने का एलान किया। पूर्व इंस्पेक्टर सिंह ने राष्ट्रपति को अवार्ड वापस करने संबंधी लिखे पत्र में कहा है कि कृषि कानूनों को लेकर पंजाब एवं अन्य राज्यों के किसानों को भारत सरकार की ओर से अपमानित किया जा रहा। किसानों को अपमानित करने के रोष में वह अपने दोनों राष्ट्रपति अवार्ड वापस कर रहे। उन्होंने कहा कि…
Read More