आईजी व डीआईजी की नकली वर्दी व हथियार के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार

आईजी व डीआईजी की नकली वर्दी व  के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार,

मोहाली (पंजाब) भारी मात्रा में पुलिस की वर्दियां और हथियार भी हुए बरामद चंडीगढ़ में शराब का एक गोदाम सील, 1966 पेटियां मिलीं एक आरोपी के पास यूके की नागरिकता, दो पासपोर्ट बरामद सस्ती शराब को ब्रांडेड बोतलों में भरकर महंगे दाम पर बेचने वाले गिरोह के तार चंडीगढ़ से जुड़े हैं। एसआईटी और आबकारी विभाग की टीम ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने चंडीगढ़ में एक गोदाम भी सील किया है, जिसमें शराब की 1966 पेटियां रखी थीं। पकड़े गए आरोपी आशू गोयल और गुरप्रीत…

Read More

सुप्रीम कोर्ट की रोक से पैदा हुए हालात पर 14 जनवरी को कैबिनेट की बैठक

सुप्रीम कोर्ट की रोक से पैदा हुए हालात पर 14 जनवरी को कैबिनेट की बैठक

चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र के तीन कृषि कानूनों को लागू करने पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई गई रोक से पैदा हुए हालात पर विचार विमर्श के लिए 14 जनवरी को कैबिनेट की बैठक बुला ली है। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।  उनके ट्वीट के अनुसार मुख्यमंत्री ने राज्य के एडवोकेट जनरल अतुल नंदा को मंगलवार को आए सुप्रीम कोर्ट के आदेश की प्रति उपलब्ध कराने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गुरुवार को शाम चार बजे…

Read More

टीबी संक्रमित मरीजों की तलाश शुरू, हो रहे हैं गायब

टीबी संक्रमित मरीजों की तलाश शुरू,   हो रहे हैं गायब

चंडीगढ़ पंजाब में टीबी संक्रमित ‘गायब’ हो रहे हैं। ऐसे में पंजाब में टीबी संक्रमण के बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। हालांकि पंजाब का स्वास्थ्य विभाग मरीजों के ‘गायब’ होने के पीछे यह तर्क दे रहा है कि कोरोना संक्रमण के कारण टीबी के मरीज अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अब टीबी संक्रमित मरीजों की तलाश के लिए घर-घर जाकर पहचान करने के लिए मुहिम शुरू की है। कोरोना संक्रमण से पहले पंजाब के सरकारी अस्पतालों में टीबी संक्रमित मरीजों की संख्या 150-200 तक होती…

Read More

पंजाब में मोबाइल टावरों में तोड़फोड़, करीब डेढ़ करोड़ उपभोक्ता प्रभावित

पंजाब में

चंडीगढ़ पंजाब में किसानों की ओर से जियो के मोबाइल टावरों में तोड़फोड़ से करीब डेढ़ करोड़ उपभोक्ता प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की चेतावनी के बाद मंगलवार को राज्य पुलिस हरकत में आई और टावरों की सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही राज्य में संबंधित कंपनी के कर्मचारियों को अपनी देखरेख में मोबाइल टावरों को दुरुस्त करवाने में सहयोग दिया जा रहा है।  ट्राई के अनुसार पंजाब में 3.9 करोड़ मोबाइल का इस्तेमाल करने वाले लोग हैं। इनमें रिलायंस जियो के अनुसार करीब डेढ़ करोड़ लोग उनकी सेवा का इस्तेमाल कर…

Read More

आंदोलन: पंजाब में 24 घंटे में 90 मोबाइल टावरों के कनेक्शन काटे, अब तक 1500 को पहुंचाया नुकसान

आंदोलन: पंजाब में 24 घंटे में 90 मोबाइल टावरों के कनेक्शन काटे, अब तक 1500 को पहुंचाया नुकसान

चंडीगढ़ कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब में किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है। आक्रोशित किसानों ने 24 घंटों के भीतर जियो के 90 मोबाइल टावरों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। इससे हजारों मोबाइल फोन ठप हो गए हैं। पिछले दो दिनों में पंजाब में किसानों ने 1500 जियो के मोबाइल टावरों को क्षतिग्रस्त किया है। हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से टेलीकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर ने मोबाइल टावरों को नुकसान नहीं पहुंचाने की अपील की थी। जिस पर मुख्यमंत्री किसानों से अपील कर चुके हैं कि वह मोबाइल…

Read More

भारत-पाक सीमा धुंध से ढकी, बीएसएफ ने बढ़ाई गश्त, पाकिस्तानी ड्रोन भी सक्रिय

भारत-पाक सीमा धुंध से ढकी, बीएसएफ ने बढ़ाई गश्त, पाकिस्तानी ड्रोन भी सक्रिय

फिरोजपुर (पंजाब) पंजाब में भारत-पाक सीमा धुंध से पूरी तरह ढक गई है। ऐसे में दोनों देशों के तस्कर सक्रिय हो चुके हैं। तस्करों की धरपकड़ और पाकिस्तान की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) ने गश्त बढ़ा दी है। सरहद से सतलुज नदी गुजरने की वजह से यहां धुंध ज्यादा पड़ रही है।  बीएसएफ की सतर्कता से ही सरहद पार से भेजे जाने वाली हेरोइन और असलहों की खेप पकड़ी जा चुकी है। पाकिस्तान एक सप्ताह के भीतर अमृतसर व गुरदासपुर में ड्रोन से…

Read More

किसान संगठनों का रणनीति में बदलाव दूसरे राज्यों में आंदोलन तेज करने पर फोकस

किसान संगठनों का रणनीति में बदलाव दूसरे राज्यों में आंदोलन तेज करने पर फोकस

चंडीगढ़ समर्थन हासिल करने के लिए किसान नेता दूसरे राज्यों के किसान आंदोलन में कर रहे हैं शिरकत पटना, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और अन्य राज्यों के किसान नेताओं के संपर्क में पंजाब के किसान संगठन केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली कूच के एक माह बाद अब किसान नेताओं ने आंदोलन की रणनीति में बदलाव करने शुरू कर दिए हैं। रणनीति के तहत ही अब वे आंदोलन को दूसरे राज्यों तक ले जाने में फोकस कर रहे हैं। दिल्ली बॉर्डर पर बैठे कई किसान संगठनों ने इसकी पहल…

Read More

किसानों ने किया दिल्ली कूच, 15 हजार किसानों का काफिला खनौरी बॉर्डर से हुआ रवाना

किसानों ने किया दिल्ली कूच, 15 हजार किसानों का काफिला खनौरी बॉर्डर से हुआ रवाना

चंडीगढ़ केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के बॉर्डर पर एक माह से चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए शनिवार को 15 हजार किसानों का काफिला पंजाब के संगरूर के खनौरी बॉर्डर से रवाना हुआ।  27 दिसंबर को डबवाली बॉर्डर से 15 हजार किसान दिल्ली में प्रवेश करेंगे। कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा दिल्ली में पक्का मोर्चा लगाए हुए एक महीना बीत गया है। अब भी किसानों का मोर्चे में शामिल होने का सिलसिला जारी है। शनिवार को खनौरी में खनौरी-हरियाणा बार्डर पर इकट्ठे हुए किसानों…

Read More

किसान संगठनों ने रिलायंस के टावरों और जियो डिजिटल लाइफ शोरूम को किया बंद

किसान संगठनों ने रिलायंस के टावरों और जियो डिजिटल लाइफ शोरूम को किया बंद

पठानकोट पठानकोट-अमृतसर हाईवे पर पिछले 50 दिन से धरना लगाकर बैठे किसान संगठनों ने शनिवार को मलिकपुर में 4 टावरों के बिजली कनेक्शन काट दिए। लोक भलाई इंसाफ वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सिंह कोठी के नेतृत्व में किसानों ने सबसे पहले डीसी दफ्तर के सामने बुड्डा नगर के जियो टावर का कनेक्शन काटा।  उसके बाद मलिकपुर फोकल प्वाइंट स्थित रिलायंस के टावर को बंद किया, फिर सदर थाने के पास स्थित जियो के टावर और छोटी नहर के पास लगे एक जियो के एक और टावर का कनेक्शन…

Read More

नाबालिग बहू रहेगी सास संग, हलफनामे की शर्त पूरी न होने की स्थिति में जब्त कर लिया जाएगा बांड

नाबालिग बहू रहेगी सास संग,  हलफनामे की शर्त पूरी न होने की स्थिति में जब्त कर लिया जाएगा बांड

चंडीगढ़ नाबालिग लड़की की सास की याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए लड़की को सास के सुपुर्द करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने शर्त रखी कि सास को यह हलफनामा देना होगा कि वह अपने बेटे को बहू के बालिग होने तक समीप नहीं आने देगी। इसके लिए उसे एक लाख रुपये का बांड भरना पड़ेगा। शर्त पूरी न होने की स्थिति में यह बांड जब्त कर लिया जाएगा। कुलविंदर कौर ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए एसडीएम भुलत्थ, कपूरथला द्वारा जारी आदेश…

Read More