चंडीगढ़ पंजाब सरकार द्वारा कोविड संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार से की गई वैक्सीन की मांग के तहत मंगलवार को वैक्सीन की दो लाख डोज चंडीगढ़ पहुंच गईं। विशेष विमान से पहुंचीं ये डोज चंडीगढ़ में पंजाब सरकार द्वारा स्थापित स्टोर में रखी गईं हैं, जहां से बुधवार को इन्हें पूर्व निर्धारित तरीके से विभिन्न जिलों के अस्पतालों में भेजा जाएगा। उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने 18 से 44 आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को 30 लाख डोज तुरंत मुहैया कराने का ऑर्डर दिया…
Read MoreCategory: Punjab
पीएम और गृहमंत्री को अमरिंदर सिंह ने लिखा पत्र
चंडीगढ़ कैप्टन अमरिंदर सिंह। न अमरिंदर सिंह ने प्रदेश के स्रोतों से 50 मीट्रिक टन तरल मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) की अतिरिक्त सप्लाई और बोकारो से एलएमओ की समय पर प्राप्ति के लिए 20 अतिरिक्त टैंकरों (रेल सफर के अनुकूल) की मांग करते हुए मंगलवार को प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब को केंद्र सरकार ने यह कहा है कि मंगलवार से पानीपत और बरोटीवाला से एलएमओ की सप्लाई में बाधा आने की आशंका है। इससे राज्य में पहले ही ऑक्सीजन की सीमित उपलब्धता…
Read Moreकालाबाजारी : परिजनों से मुंह मांगे दाम वसूल रहे दवा माफिया, अब प्रशासन ने उठाया ये कदम
जालंधर (पंजाब) एक तरफ कोरोना के कारण मौत का सिलसिला जारी है तो दूसरी तरफ मौके का फायदा उठाने वाले कालाबाजारियों ने इंसानियत को ताक पर रखकर लूट शुरू कर दी है। दवा माफिया हावी हो चुके हैं और प्रशासन व सरकार लाचार है। यही वजह है कि रेमडेसिविर इंजेक्शन के दाम एक लाख रुपये तक पहुंच गए हैं। इसके लिए मुंह मांगा दाम वसूला जा रहा है। पहले रेमडेसिविर आसानी से थोक दुकानों पर बाजार दर पर मिलता था, सन फार्मा के इस इंजेक्शन की कीमत 2450 रुपये, सिप्ला…
Read Moreमसीहा : पॉजिटिव मरीजों के दरवाजे तक खाना पहुंचा रही कनाडा की ये संस्था
जालंधर (पंजाब) फैलते कोरोना संक्रमण के बीच सेवा के लिए हाथ भी उठने लगे हैं। कनाडा के रहने वाले चरणजीव सिंह लाली व उनकी संस्था कनाडा से आकर सेवा में डटे हैं। संस्था गुरु नानक मिशन नौजवान सभा न केवल कोरोना संक्रमित मरीजों का खाना उनके दरवाजे पर भेज रही है, बल्कि परिजनों को भी यह सेवा दी जा रही है। कोरोना काल में ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि संक्रमण से पीड़ित परिवारों से अपने और रिश्तेदारों ने किनारा करना शुरू कर दिया है। उन्हें डर है कि…
Read Moreपंजाब और हरियाणा के बाद चंडीगढ़ में भी सख्ती की तैयारी, बैठक के बाद घोषणा आज
चंडीगढ़ हरियाणा सरकार के सात दिन का लॉकडाउन और पंजाब सरकार की ओर से कड़े प्रतिबंध लगाने के बाद यूटी प्रशासन भी शहर में सख्ती लागू करने की तैयारी कर रहा है। इस बारे में सोमवार को यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर अधिकारियों के साथ बैठक कर फैसला लेंगे। यूटी प्रशासक ट्राइसिटी में एक साथ सख्ती लागू करने के पक्ष में हैं। माना जा रहा है कि सोमवार को चंडीगढ़ में भी एक हफ्ते के लॉकडाउन का एलान हो सकता है। इससे पहले भी पंजाब और हरियाणा सरकार की ओर…
Read Moreसिद्धू ने फिर बोला कैप्टन पर हमला, कहा- कहां गया बादल को जेल में डालने का दावा
चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भले ही विधायक नवजोत सिंह सिद्धू के लिए अपने दरवाजे बंद कर लिए हों, लेकिन बेअदबी और कोटकपूरा गोलीकांड के मुद्दे पर नवजोत सिद्धू ने कैप्टन पर दबाव बनाने की अपनी रणनीति में कोई बदलाव नहीं किया है। शनिवार को भी सिद्धू ने लगातार दो ट्वीट करते हुए इन्हीं मुद्दों को लेकर अमरिंदर सिंह पर सवालों की झड़ी लगा दी। सिद्धू ने अपने पहले ट्वीट में कैप्टन को साल 2016 में पंजाब की जनता से किया गया उनका वादा याद दिलाया। अमरिंदर…
Read Moreबिगड़ रहे हालात : रिकॉर्ड 7041 नए कोरोना संक्रमित मिले, 138 की गई जान
चंडीगढ़ पंजाब में शनिवार को रिकॉर्ड 7041 नए कोरोना संक्रमित मिले। वहीं 18 जिलों में 138 संक्रमितों की जान चली गई। अस्पतालों में भर्ती 114 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। संक्रमण के कारण प्रदेश में अब तक 9160 मरीजों की मौत हो चुकी है। पंजाब में स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 7281978 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें 377990 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। वहीं, अब तक 310601 लोग कोरोना को मात देकर अस्पतालों से अपने घर लौट चुके हैं। अभी 58229 सक्रिय मरीज हैं। …
Read Moreऑक्सीजन सिलिंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी करने पर होगी कार्रवाई
चंडीगढ़ पंजाब में ऑक्सीजन की लगातार कमी की स्थिति का जायजा लेते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ऑक्सीजन सिलिंडरों की कालाबाजारी, जमाखोरी या निजी लाभ कमाने या राज्य से बाहर इसकी तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने संकट की इस घड़ी में सहयोग कर रहे सभी प्राइवेट अस्पतालों को बेडों की संख्या बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि सरकारी एजेंसियों की तरफ से इन अस्पतालों को अपेक्षित ऑक्सीजन सप्लाई की जाएगी और ऑक्सीजन की कमी के कारण कोई भी दुर्घटना घटने पर उनके खिलाफ…
Read Moreअस्पताल पहुंच रहे 83 फीसदी गंभीर, स्वास्थ्य विभाग भी हैरान
चंडीगढ़ संक्रमण को लेकर पंजाब की चिंताएं कम नहीं हो रही हैं। कोरोना संक्रमण का शिकार हो रहे प्रदेश के 83 फीसदी मरीज गंभीर हालत में अस्पताल पहुंच रहे हैं, जबकि अस्पताल पहुंचने वाले संक्रमितों में मध्यम और हल्के लक्षणों का आंकड़ा काफी कम है। पहली बार संक्रमण को लेकर बने ऐसे हालात को लेकर प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा भी हैरान है। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू भी गंभीर मरीजों के इस बढ़ते आंकड़ों को लेकर काफी चिंतित हैं। उन्होंने बताया कि कोविड मरीजों द्वारा गंभीर लक्षण आने…
Read Moreऑक्सीजन की सप्लाई के लिए कैप्टन ने केंद्र को लिखा पत्र
चंडीगढ़ कोविड-19 के मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को केंद्र सरकार को पत्र लिखकर राज्य के लिए निर्विघ्न ऑक्सीजन सप्लाई की मांग की। उन्होंने ऑक्सीजन के पंजाब के कोटे को चंडीगढ़ के साथ जोड़ने पर भी आपत्ति जताई है। सीएम ने बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को पत्र लिखा। इसमें उन्होंने रोजाना के आधार पर लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) की सप्लाई करने वालों द्वारा निर्विघ्न ऑक्सीजन मुहैया करवाने के अनुरोध पर तुरंत विचार…
Read More