धर्म बदले या न बदले, फिर भी सहमति संबंध वाला जोड़ा सुरक्षा का हकदार : हाईकोर्ट

धर्म बदले या न बदले, फिर भी सहमति संबंध वाला जोड़ा सुरक्षा का हकदार : हाईकोर्ट

 चंडीगढ़ केवल एक हलफनामा देकर मुस्लिम लड़की हिंदू धर्म अपना सकती है या नहीं, इस सवाल पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही हाईकोर्ट ने कहा कि हलफनामे से लड़की हिंदू बन सकती हैं या नहीं, यह सवाल मौजूद होने के बावजूद इस खराब दौर में सहमति संबंध में रहने वाला प्रेमी जोड़ा अंतरिम सुरक्षा का हकदार है। याचिका दाखिल करते हुए मोगा निवासी लड़की ने हाईकोर्ट को बताया कि वह एक हिंदू लड़के से प्रेम करती है। उस लड़के से विवाह…

Read More

ब्लैक फंगस बना नई चुनौती, 18 जिलों में हुई दस्तक 

ब्लैक फंगस बना नई चुनौती, 18 जिलों में हुई दस्तक 

चंडीगढ़ कोरोना की दूसरी लहर से पार पा रहे हरियाणा के लिए अब ब्लैक फंगस बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। ब्लैक फंगस के खतरनाक होने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसकी मृत्यु दर कोरोना से 6 गुणा अधिक है। मतलब एक तरफ कोरोना के 100 मरीजों में से एक मरीज की मौत होने से मृत्य दर 1.09 प्रतिशत, वहीं ब्लैक फंगस की मृत्यु दर  6.74 प्रतिशत है। इसके अलावा, नए मामलों की संख्या में भी ब्लैक फंगस पीछे नहीं है। पिछले 25 दिनों में…

Read More

कांग्रेस में अंतर्कलह पर नेताओं की दिल्ली दौड़, आज खुलेगी ‘मन की बात’

कांग्रेस में अंतर्कलह पर नेताओं की दिल्ली दौड़, आज खुलेगी ‘मन की बात’

चंडीगढ़ कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब कांग्रेस की अंतर्कलह को तीन दिन में निपटाने की योजना बना ली है। इस बाबत गठित तीन सदस्यीय समिति ने रविवार को पंजाब के करीब 25 विधायकों-मंत्रियों को दिल्ली बुला लिया है। इन सभी के साथ आज बातचीत की जाएगी। मीटिंग 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। अगले दो दिन भी समिति 25-25 नेताओं को दिल्ली बुलाकर उनसे बातचीत करेगी। जिन नेताओं को सोमवार को बुलाया गया है, उनके लिए न्यौता पंजाब कांग्रेस कार्यालय की ओर से जारी हुआ और बुलाए गए सभी…

Read More

पंजाब का 23वां जिला बना मालेरकोटला, कैप्टन ने खोला घोषणाओं का पिटारा

पंजाब का 23वां जिला बना मालेरकोटला, कैप्टन ने खोला घोषणाओं का पिटारा

चंडीगढ़ मालेरकोटला पंजाब का 23वां जिला बन गया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ईद-उल-फितर के मौके पर मालेरकोटला को जिला घोषित करने के साथ ही शुक्रवार को इस नए जिले के लिए नए डीसी की नियुक्ति का एलान भी कर दिया।  कैप्टन ने मालेरकोटलावासियों के लिए उपहारों की घोषणा करते हुए कहा कि शेर मोहम्मद खान के नाम पर 500 करोड़ रुपये की लागत से मालेरकोटला में एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी। 12 करोड़ रुपये की लागत से लड़कियों के लिए एक और कॉलेज स्थापित किया जाएगा।…

Read More

सीएम के प्रधान सलाहकार के नाम पर ठगी, कांग्रेस नेताओं को टिकट के लिए आ रहे फोन 

सीएम के प्रधान सलाहकार के नाम पर ठगी, कांग्रेस नेताओं को टिकट के लिए आ रहे फोन 

लुधियाना (पंजाब) पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के प्रधान सलाहकार प्रशांत किशोर की आवाज निकालकर कांग्रेसी नेताओं से टिकट दिलाने के नाम पर ठगी की जा रही है। मामला सामने आने से कांग्रेस में हड़कंप है। इस आरोप में लुधियाना के थाना डेहलों पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नामजद किए गए आरोपी अमृतसर, तरनतारन और बटाला के हैं।  मामला हाई प्रोफाइल होने के चलते अधिकारी कुछ भी बताने से साफ कतरा रहे हैं। पिछले कुछ समय से कांग्रेस के नेताओं को सीएम के प्रधान सलाहकार…

Read More

पंजाब में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जालंधर में 93.26 रुपये बिक रहा पेट्रोल

पंजाब में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जालंधर में 93.26 रुपये बिक रहा पेट्रोल

चंडीगढ़ पंजाब में 12 मई को पेट्रोल के दामों में फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई। पंजाब में पेट्रोल का भाव 93.26 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल का दाम बढ़कर 84.59 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं राजधानी चंडीगढ़ में डीजल 82.28 रुपये और पेट्रोल का दाम बढ़कर 88.55 रुपये प्रति लीटर हो गया है। जानिए आपके शहर में कितना है दाम पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP स्पेस अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249…

Read More

लुधियाना में दूसरे दिन भी कोरोना से 30 की मौत, 1386 नए पॉजिटिव मिले

लुधियाना में दूसरे दिन भी कोरोना से 30 की मौत, 1386 नए पॉजिटिव मिले

लुधियाना (हरियाणा) लुधियाना में कोरोना संक्रमण का कहर दूसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को एक ही दिन में 30 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ा है। इससे पहले सोमवार को भी 30 लोगों की मौत हुई थी। एक दिन में इतने लोगों की मौत का आंकड़ा अभी तक सबसे बड़ा आंकड़ा। वहीं मंगलवार को जिलेभर में 1386 कोरोना संक्रमण के नए केस मिले हैं। इस तरह जिले में अभी तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 69851 हो गई है। कोरोना एक्टिव केसों की संख्या का आंकड़ा 11480 पहुंच गया है। …

Read More

अफवाह : ऑक्सीजन न मिलने से पांच की मौत, डीसी ने दिया कार्रवाई का निर्देश

अफवाह : ऑक्सीजन न मिलने से पांच की मौत, डीसी ने दिया कार्रवाई का निर्देश

लुधियाना (हरियाणा) लुधियाना में सोमवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति ने पोस्ट डाली कि मॉडल टाउन स्थित कृष्णा चैरिटेबल अस्पताल में भर्ती पांच मरीजों की ऑक्सीजन न मिलने से मौत हो गई है। अफवाह तेजी से फैली, इसके बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया।  असल में अस्पताल में दो लोगों की मौत हुई थी। दोनों मृतकों के परिजनों का आरोप था कि मौत का कारण ऑक्सीजन खत्म होना है, लेकिन अस्पताल प्रबंधकों का कहना है कि उनके पास पर्याप्त मात्रा में…

Read More

हड़ताल पर डटे एनआरएचएम कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कीं, नई भर्ती का आदेश

हड़ताल पर डटे एनआरएचएम कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कीं, नई भर्ती का आदेश

चंडीगढ़ कोरोना महामारी के बीच हड़ताल पर गए नेशनल रूरल हेल्थ मिशन (एनआरएचएम) के कर्मचारियों की सेवाएं पंजाब सरकार ने सोमवार को समाप्त कर दीं। इसके साथ ही सूबे के सभी सिविल सर्जनों को रिक्त हुए पदों पर नई भर्तियां करने का आदेश जारी कर दिया गया है। एनआरएचएम के कर्मचारी कई दिनों से हड़ताल पर हैं। उनकी मुख्य मांग है कि उन्हें रेगुलर किया जाए।  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि 4 मई से हड़ताल पर डटे कर्मचारियों को इसे…

Read More

आज से पटियाला समेत तीन जगह शुरू होंगे सेना के अस्पताल

आज से पटियाला समेत तीन जगह शुरू होंगे सेना के अस्पताल

चंडीगढ़ कोरोना महामारी के बीच आज से सेना की ओर से चंडीगढ़, फरीदाबाद और पटियाला में 100-100 बेड के अस्पताल चालू हो जाएंगे। सेना प्रवक्ता ने बताया कि तीनों अस्पतालों में सभी प्रकार की तैयारियां की जा चुकी हैं और इन्हें अंतिम रूप दिया जा रहा है। 10 मई को इनकी शुरुआत की जाएगी और मरीजों को दाखिल किया जाएगा। ये तीनों अस्पताल वेस्टर्न कमांड संभालेगी। यहां पर डाक्टरों समेत पैरा मेडिकल व तकनीकी टीम सेना की होगी। तैनात किए जाने हैं 100 पैरामेडिक्स  डीआरडीओ द्वारा स्थापित विभिन्न अस्पतालों में…

Read More